Advertisement
उत्तराखंड को अभी बारिश से राहत नहीं, उत्तरकाशी समेत 8 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग का अनुमान है कि प्रदेश में 17 सितंबर तक हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है. ऐसे में प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और सावधानी बरतने की अपील की है.
Advertisement
उत्तराखंड में मानसून का असर थमने का नाम नहीं ले रहा है. लगातार हो रही बारिश से पूरा प्रदेश आपदा की चपेट में है. कहीं पहाड़ दरक रहे हैं तो कहीं सड़कें धंस रही हैं, वहीं कई जगह अचानक आई बाढ़ ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं. हालात ऐसे हैं कि आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है.
मौसम विभाग की चेतावनी
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने अगले 48 घंटे के लिए 8 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. जिन जिलों में अलर्ट जारी हुआ है, वे हैं देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, पौड़ी, बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत और पिथौरागढ़. इन जिलों में येलो अलर्ट घोषित किया गया है.
Advertisement
मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान बिजली गिरने और तेज बारिश की संभावना है. वहीं मैदानी इलाकों में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.
Advertisement
सितंबर में सामान्य से ज्यादा बारिश की आशंका
मौसम विज्ञान केंद्र के डायरेक्टर के मुताबिक, सितंबर महीने में सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है. इसका मुख्य कारण है बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आने वाला वेस्टर्न डिस्टरबेंस, जिसकी वजह से लगातार बरसात देखने को मिल रही है.
Advertisement
सबसे ज्यादा प्रभावित जिले
इस साल सबसे अधिक प्रभावित जिले रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, चमोली और टिहरी रहे हैं. इन इलाकों में जगह-जगह पहाड़ दरकने और भू-धंसाव की घटनाओं ने जनजीवन पर गहरा असर डाला है. कई सड़कों पर यातायात पूरी तरह ठप पड़ा है. दुख की बात यह है कि इन घटनाओं में कई लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग अब भी मलबे में दबे हुए हैं.
17 सितंबर तक राहत की उम्मीद नहीं
Advertisement
यह भी पढ़ें
मौसम विभाग का अनुमान है कि प्रदेश में 17 सितंबर तक हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है. ऐसे में प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और सावधानी बरतने की अपील की है.