Advertisement
यूपी में दिसंबर–जनवरी में TGT भर्ती परीक्षा, 7,466 पदों पर होगी नियुक्ति, निष्पक्ष व हाई-टेक व्यवस्था के साथ आयोजन
सरकार का मानना है कि यह प्रक्रिया न केवल युवाओं के सपनों को नई ऊंचाई देगी, बल्कि प्रदेश के शैक्षिक और आर्थिक विकास को गति देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.
Advertisement
उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग दिसंबर और जनवरी माह में सहायक अध्यापक (प्रशिक्षित स्नातक) भर्ती परीक्षा आयोजित करेगा. इस परीक्षा के माध्यम से 15 विषयों के कुल 7,466 पदों पर भर्ती की जाएगी.
यूपी में टीजीटी भर्ती परीक्षा दिसंबर-जनवरी में
सरकार का मानना है कि यह प्रक्रिया न केवल युवाओं के सपनों को नई ऊंचाई देगी, बल्कि प्रदेश के शैक्षिक और आर्थिक विकास को गति देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.
Advertisement
पूरी तरह निष्पक्ष और नकलविहीन होगी परीक्षा
Advertisement
सरकार के प्रवक्ता के अनुसार, सरकार ने परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और नकलविहीन बनाने के लिए व्यापक तैयारी की है. सभी परीक्षा केंद्रों की निगरानी संबंधित जिलों के जिलाधिकारी स्वयं करेंगे. किसी भी प्रकार की अनियमितता या लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं.
प्रश्नपत्रों की सुरक्षा के लिए हाई-टेक सिस्टम
Advertisement
अधिकारियों के अनुसार परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के लिए बहुस्तरीय व्यवस्था की गई है. प्रवेश के समय बायोमेट्रिक सत्यापन, सघन फ्रिस्किंग, सभी कैमरों का पूर्णत: सक्रिय रहना, एलआईयू और एसटीएफ की स्पेशल टीमें सतत निगरानी करेंगी. प्रश्नपत्रों की गोपनीयता सुनिश्चित करने के लिए कलर और कोड आधारित एसएमएस प्रणाली लागू होगी. गोपनीय सामग्री की ट्रेजरी से निकासी और परीक्षा केंद्रों तक पहुंच का कार्य निर्धारित समय पर सेक्टर मजिस्ट्रेट द्वारा कराया जाएगा.
अभ्यर्थियों की सुविधा सर्वोपरि
अभ्यर्थियों की सुविधा सर्वोपरि सभी परीक्षा केंद्रों पर स्वच्छ पेयजल, शौचालय, पर्याप्त प्रकाश, बैठने की व्यवस्था सहित आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. परीक्षा से संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों का प्रशिक्षण भी पहले ही पूर्ण किया जा चुका है.
Advertisement
यह भी पढ़ें
सरकार का दावा है कि साढ़े आठ वर्षों में 8.5 लाख से अधिक सरकारी नियुक्तियां देकर रिकॉर्ड कायम किया है. तकनीक-आधारित, पारदर्शी और त्वरित भर्ती प्रणाली ने युवाओं को बड़े पैमाने पर अवसर प्रदान किए हैं. साथ ही प्रदेश में बढ़ते निवेश के चलते निजी क्षेत्र में भी रोजगार के नए द्वार खुले हैं. यह भर्ती परीक्षा प्रदेश में मिशन रोजगार की रफ्तार को और बढ़ाने वाली मानी जा रही है.