Advertisement

Loading Ad...

UP Board Exam 2026: नकल पर नकेल, केंद्रों पर सख्त निगरानी, 151 स्टेटिक और 16 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात

UP Board Exam 2026: जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग का पूरा जोर इस बात पर है कि सभी परीक्षार्थी बिना किसी डर और दबाव के ईमानदारी से परीक्षा दे सकें. इसके लिए परीक्षा से जुड़े हर छोटे-बड़े पहलू पर पहले से ही योजना बनाकर काम किया जा रहा है.

Image Source: Social Media
Loading Ad...

UP Board Exam 2026 Strict Rules:18 फरवरी से शुरू होने वाली यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं को जिले में पूरी तरह नकलविहीन, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं. जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग का पूरा जोर इस बात पर है कि सभी परीक्षार्थी बिना किसी डर और दबाव के ईमानदारी से परीक्षा दे सकें. इसके लिए परीक्षा से जुड़े हर छोटे-बड़े पहलू पर पहले से ही योजना बनाकर काम किया जा रहा है.

मजिस्ट्रेटों की बड़ी तैनाती से मजबूत होगी निगरानी

परीक्षा व्यवस्था को सख्त और प्रभावी बनाने के लिए जिले में कुल 151 स्टेटिक मजिस्ट्रेट और 16 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं. इसके अलावा 4 जोनल मजिस्ट्रेट भी पूरे परीक्षा कार्य की निगरानी करेंगे. ये सभी अधिकारी लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करेंगे और किसी भी तरह की गड़बड़ी पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे, ताकि परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष बनी रहे.

Loading Ad...

UP: पानी की समस्या होगी खत्म, ड्रेन निर्माण और सफाई से बदलेगी किसानों की किस्मत

Loading Ad...

151 परीक्षा केंद्रों पर करीब 96 हजार छात्र देंगे परीक्षा

इस वर्ष जिले में यूपी बोर्ड की परीक्षाओं के लिए कुल 151 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. इन केंद्रों पर कुल 95,993 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे. सभी केंद्रों पर बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा और निगरानी से जुड़े इंतजाम पहले से किए जा रहे हैं, ताकि परीक्षार्थियों को किसी भी तरह की परेशानी न हो.

Loading Ad...

करीब 7800 शिक्षक संभालेंगे परीक्षा की जिम्मेदारी

परीक्षा को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग और माध्यमिक शिक्षा विभाग के लगभग 7800 शिक्षकों को कक्ष निरीक्षक के रूप में तैनात किया जाएगा. इनकी तैनाती की प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली गई है. जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. रामचंद्र ने बताया कि बेसिक शिक्षा विभाग के 3238 परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों को कक्ष निरीक्षक बनाए जाने के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को केंद्रवार मांग पत्र भेजा जा चुका है वहीं, माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों की सूची भी तैयार की जा रही है.

परीक्षा ड्यूटी में मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट पर पूरी तरह रोक

Loading Ad...

परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए कक्ष निरीक्षकों पर सख्त नियम लागू किए गए हैं. परीक्षा ड्यूटी के दौरान किसी भी कक्ष निरीक्षक को मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, हेडफोन, टैबलेट या किसी भी अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को अपने पास रखने की अनुमति नहीं होगी. नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

सीसीटीवी और सुरक्षा एजेंसियों की कड़ी निगरानी

यह भी पढ़ें

सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे और वॉयस रिकॉर्डर लगाए गए हैं. साथ ही, नामित मजिस्ट्रेटों की मौजूदगी में ही परीक्षा कराई जाएगी. संवेदनशील और अति संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर एसटीएफ और स्थानीय अभिसूचना इकाई (एलआईयू) की विशेष निगरानी रहेगी. प्रशासन का उद्देश्य है कि परीक्षा पूरी तरह पारदर्शी, सुरक्षित और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...