Advertisement

Loading Ad...

दो शब्द और लूट ली महफिल! जब मैक्रों ने लगाया ‘जय हो’ का नारा, तो मुस्कूरा उठे पीएम मोदी

Macron Jai Ho Video: मुंबई में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपित मैक्रों ने अपनी स्पीच का अंत ‘जय हो’ के नारे से किया, जिसे सुनकर पीएम मोदी मुस्कूरा उठे.

Loading Ad...

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों अपनी भारत यात्रा पर हैं. भारत की धरती पर उतरते ही सबसे पहले फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने 26/11 के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी और आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ खड़े रहने की हामी भरी. इसके बाद उन्होंने बाकी के कार्यक्रमों में हिस्सा लेना शुरू किया. मैक्रों का यह दौरा सिर्फ आधिकारिक और औपचारिक नहीं है, बल्कि दो महान देशों की दोस्ती का एक ‘गोल्डन चैप्टर’ है. भारत और फ्रांस के रिश्ते आज उस मुकाम पर हैं, जहां कूटनिति से ज्यादा दिलों की कमेस्ट्री नजर आती है. 

मैक्रों के वे दो शब्द, जिन्होंने महफिल लूट ली

मुंबई में ‘भारत-फ्रांस इनोवेशन फोरम’ का मंच सजा था, राष्ट्रपति मैक्रों ने अपनी स्पीच शुरु की, लेकिन कोई नहीं जानता था कि क्लाइमेक्स इतना यादगार होगा. जैसे ही उन्होंने अपना भाषण खत्म किया, उन्होंने पूरे जोश के साथ कहा- ‘जय हो’, यह सुनते ही पूरे हॉल में सन्नाटा एक पल के लिए थमा और फिर जोरदार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा. इसी दौरान, पास ही बैठे पीएम मोदी के चेहरे पर एक गौरवपूर्ण मुस्कान तैर गई. मैक्रों का यह अंदाज बता रहा था कि वह सिर्फ भारत के मेहमान नहीं, बल्कि भारत की संस्कृति को जीने वाले एक सच्चे मित्र हैं.

Loading Ad...

मैक्रों ने अपने एक्स हैंडल पर भी लिखा ‘जय हो’

Loading Ad...

इमैनिएल मैक्रों यही नहीं रुके, उन्होंने कार्यक्रम के बाद पीएम मोदी के साथ अपनी एक शानदार तस्वीर भी सोशल मीडिया एक्स पर साझा की, जिसका कैप्शन था- ‘जय हो’. सोशल मीडिया पर यह पोस्ट देखते ही देखते ही वायरल हो गई. यह दो शब्दों का कैप्शन भारत के प्रति उनके सम्मान और दोस्ती की गहराई को ही बयां कर रहा है. 

कार्यक्रम में इमैनुएल मैक्रों ने क्या कहा?

Loading Ad...

कार्यक्रम में मैक्रों ने कहा कि भारत और फ्रांस मिलकर इनोवेशन डे आयोजित करेंगे. यह आयोजन G7 शिखर सम्मेलन से पहले किया जाएगा. इसमें दोनों देशों के छात्र और रिसर्चर्स शामिल होंगे. उन्होंने बताया कि साझेदारी केवल तकनीकी प्रगति तक सीमित नहीं है. यह आम लोगों की जिंदगी बेहतर बनाने की दिशा में भी काम करेगी. स्वास्थ्य, सुरक्षा और आर्थिक विकास जैसे क्षेत्रों में भी सहयोग बढ़ेगा. 

 

यह भी पढ़ें

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...