Advertisement
भारत के खिलाफ ट्रंप के सख्त तेवर, पहले 25% टैरिफ, अब 6 भारतीय कंपनियों पर लगाया बैन
अमेरिका भारत पर 25 फीसदी का टैरिफ लगाने जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ ट्रंप प्रशासन इतने से भी नहीं मानने वाला है. रूस के साथ कारोबार करने पर जुर्माने का ऐलान किया गया, तो वहीं ईरान के साथ पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स के लेन-देन पर भी भारत के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया गया है और इसके तहत 6 भारतीय कंपनियों पर बैन लगाया गया है.
Advertisement
अमेरिका ने जहां रूस के साथ कारोबार करने पर भारत के ऊपर जुर्माने लगाने का ऐलान किया है, तो वहीं US के निशाने पर ऐसी भारतीय कंपनियां भी आ गई हैं, जो ईरान के साथ पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स का लेन-देन करती हैं.
6 भारतीय कंपनियों पर अमेरिका का बैन
अमेरिकी विदेश मंत्रालय के अनुसार, इसे लेकर 6 भारतीय कंपनियों को कार्यकारी आदेश (E.O.) 13846 के तहत प्रतिबंधित किया गया है. ट्रंप प्रशासन का ये फैसला दरअसल, सीधे तौर पर ईरान के पेट्रोलियम और पेट्रोकेमिकल सेक्टर को टारगेट करता है. Donald Trump प्रशासन की ओर से इन भारतीय कंपनियों पर बैन का ऐलान करते हुए आरोप लगाया गया है कि ये जानबूझकर Irani Petroleum Products की खरीद और डिस्ट्रीब्यूशन के लिए महत्वपूर्ण लेनदेन में शामिल हैं, जो ईरान पर लगाए गए अमेरिकी प्रतिबंधों का सीधा उल्लंघन है.
Advertisement
अमेरिका की ओर से प्रतिबंधित की गईं भारतीय कंपनियों में देश के कुछ प्रमुख पेट्रोकेमिकल बिजनेस ग्रुप शामिल हैं.
Advertisement
Kanchan Polymers - जिसने तानाइस ट्रेडिंग से पॉलीइथिलीन सहित 1.3 मिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक मूल्य के ईरानी पेट्रोकेमिकल प्रोडक्ट्स का आयात और खरीद की है, जिसके चलते उस पर बैन लगाया गया है.
Alchemical Solutions - प्राइवेट लिमिटेड बैन की गई भारतीय मूल की कंपनियों की लिस्ट में अगला नाम है और अमेरिकी विदेश मंत्रालय के मुताबिक, इसने जनवरी और दिसंबर 2024 के बीच कई कंपनियों से 84 मिलियन डॉलर से अधिक मूल्य के ईरानी पेट्रोकेमिकल उत्पादों का आयात और खरीद की है.
Advertisement
Ramniklal S Gosalia And Company - एक भारत-आधारित पेट्रोकेमिकल कंपनी है, जिसने जनवरी 2024 और जनवरी 2025 के बीच कई कंपनियों से मेथनॉल और टोल्यूनि सहित 22 मिलियन डॉलर से अधिक मूल्य के ईरानी पेट्रो उत्पादों का आयात किया था.
Jupiter Dye Chem Private Limited - भी उन भारतीय कंपनियों की लिस्ट में शामिल है, जिसे अमेरिका की ओर से बैन किया गया है. आरोप है कि इसने जनवरी 2024 और जनवरी 2025 के बीच कई कंपनियों से 49 मिलियन डॉलर से अधिक मूल्य के टोल्यूनि सहित ईरानी मूल के पेट्रोकेमिकल उत्पादों की खरीद की है.
Global Industrial Chemicals Limited - ने जुलाई 2024 और जनवरी 2025 के बीच कई कंपनियों से 51 मिलियन डॉलर से अधिक मूल्य के मेथनॉल सहित ईरानी मूल के पेट्रोकेमिकल उत्पादों का आयात और खरीद की है, जिसे लेकर ग्लोबल इंडस्ट्रियल को ईओ 13846 की धारा 3(ए)(iii) के अनुसार ईरान से जानबूझकर लेनदेन में शामिल होने के चलते प्रतिबंधित किया गया है.
Advertisement
Persistent Petrochem Private Limited - के बारे में बताया गया कि इसने बाब अल बरशा समेत कई कंपनियों से लगभग 14 मिलियन डॉलर मूल्य के मेथनॉल जैसे ईरानी मूल के पेट्रोकेमिकल्स का आयात किया है, जिसकी शिपिंग अक्टूबर 2024 और दिसंबर 2024 के बीच की गई है. इसलिए इसे भी प्रतिबंधित श्रेणी में रखा गया है.
ट्रंप ने भारत पर लगाया 25 फीसदी टैरिफ
यह भी पढ़ें
इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की ओर से भारत पर भारी-भरकम 25 फीसदी टैरिफ लगाने का ऐलान किया गया, जो अगले महीने की पहली तारीख यानी 1 अगस्त 2025 से लागू हो जाएगा. ट्रंप की ओर से इस 25% Tariff का प्रमुख टारगेट भारत के कई बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले निर्यात क्षेत्र हैं. इनमें ऑटोमोबाइल, ऑटो कंपोनेंट, स्टील, एल्युमीनियम, स्मार्टफोन, सोलर मॉड्यूल, मरीन प्रोडक्ट, रत्न, आभूषण और खाद्य व कृषि उत्पाद सभी 25% की सूची में हैं.