Advertisement

Loading Ad...

'टीएमसी मांगे देश से माफी...’, महुआ मोइत्रा के बयान पर भड़के सीएम योगी, कहा- गृह मंत्री शाह पर की गई टिप्पणी बर्दाश्त नहीं

तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ विवादित टिप्पणी कर नया सियासी विवाद खड़ा कर दिया है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे अक्षम्य और निंदनीय बताते हुए कहा टीएमसी मांगे देश से माफी.

Yogi Adityanath (File Photo)
Loading Ad...

तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ विवादित टिप्पणी कर नया राजनीतिक हंगामा खड़ा कर दिया है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस बयान की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि तृणमूल कांग्रेस को देश से तुरंत माफी मांगनी चाहिए.

सीएम योगी की तीखी प्रतिक्रिया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह पर तृणमूल कांग्रेस सांसद की तरफ से की गई असंसदीय और आपत्तिजनक टिप्पणी अक्षम्य और घोर निंदनीय है" उन्होंने आगे लिखा, "तृणमूल कांग्रेस के राजनीतिक कुसंस्कारों को प्रकट करती यह टिप्पणी भारतीय लोकतांत्रिक मूल्यों पर विश्वास करने वाले प्रत्येक भारतीय का अपमान है. तृणमूल कांग्रेस को इस अभद्र टिप्पणी के लिए अविलंब समूचे देश से माफी मांगनी चाहिए" इसके साथ ही असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने भी इस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने मीडिया से कहा, "एक मुख्यमंत्री के रूप में मुझे सभी बयानों पर प्रतिक्रिया नहीं देनी चाहिए, लेकिन मैंने वीडियो देखा है. यह वीडियो ही उनकी मानसिकता का उत्तर है. इस पर और कुछ बोलने का कोई फायदा नहीं है"

Loading Ad...

लोकतांत्रिक राजनीति पर धब्बा मोइत्रा का बयान: तरुण चुघ

Loading Ad...

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "महुआ मोइत्रा का बयान किसी भी लोकतांत्रिक राजनीति पर धब्बा है. यह जहरीली भाषा बंगाल और देश दोनों के लोगों का अपमान करती है. भाजपा नेताओं को इस तरह की हिंसक धमकियां देना तृणमूल कांग्रेस समेत 'इंडिया' ब्लॉक की हताशा और अराजक मानसिकता को दर्शाता है. ममता बनर्जी को यह देखना चाहिए कि क्या उनकी पार्टी में लोकतांत्रिक बहस की जगह सिर्फ जहरीली भाषा बची है"

महुआ मोइत्रा के खिलाफ शिकायत दर्ज

Loading Ad...

अमित शाह के खिलाफ विवादित टिप्पणी के मामले में महुआ मोइत्रा के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई गई है. दिल्ली में भाजपा विधायक रविंद्र नेगी और पश्चिम बंगाल के नादिया में एक पार्टी कार्यकर्ता ने महुआ मोइत्रा के खिलाफ शिकायत दी है. दरअसल, महुआ मोइत्रा मीडिया से बातचीत में सीमापार से घुसपैठ के मुद्दे पर सरकार को घेर रही थीं. इसी दौरान उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के लिए विवादित शब्दों का इस्तेमाल किया, जिससे राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई. इस बयान के बाद देशभर से बीजेपी के तमाम नेता महुआ मोइत्रा की कड़ी निंदा कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें

बता दें कि इस विवाद के बाद राजनीतिक गलियारे में तीखी प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है और महुआ मोइत्रा के बयान ने देशभर में सियासी बहस को तेज कर दिया है. भाजपा नेताओं की कड़ी निंदा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तीखी प्रतिक्रिया के बाद अब यह देखना होगा कि तृणमूल कांग्रेस इस मामले में क्या कदम उठाती है और राजनीतिक गर्मजोशी के बीच जनता इस विवाद को किस नजरिए से देखती है.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...