Advertisement

Loading Ad...

जम्मू के RS पुरा ऑब्जर्वेशन सेंटर से दो पाकिस्तानी सहित 3 कैदी फरार, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर, मैसिव मैनहंट जारी

जम्मू के आरएस पुरा स्थित ऑब्जर्वेशन सेंटर से दो पाकिस्तानी नागरिकों और एक स्थानीय गैंगस्टर के फरार होने की खबर से हड़कंप मच गया है. फरारी के दौरान हुई झड़प में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए. सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं.

RS Pura Observation Room Case (Screengrab)
Loading Ad...

जम्मू और कश्मीर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल आरएस पुरा ऑब्जर्वेशन सेंटर से 2 पाकिस्तानी नागरिक और 1 गैंगस्टर फरार हो गए हैं. इस घटना में 2 पुलिसकर्मी घायल बताए जा रहे हैं. पूरे इलाके में बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं.

कौन हैं तीनों फरार आरोपी?

सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार फरार आरोपियों की पहचान फरार आरोपियों की पहचान अहसान अनवर पिता, मोहम्मद अनवर, निवासी-ननकाना साहिब, पंजाब, पाकिस्तान, मोहम्मद सनाउल्लाह, पिता, मोहम्मद जफ्फर, निवासी, बस्ती जावेवाला, तहसील दीनपुर, जिला मुजफ्फराबाद, पंजाब, पाकिस्तान, करणजीत सिंह उर्फ गुग्गा, पिता – अर्जुन सिंह, निवासी – डबलेहर, आरएस पुरा, जम्मू के रूप में हुई है.

Loading Ad...

क्या है पूरा मामला?

Loading Ad...

जानकारी के मुताबिक, तीनों आरोपियों ने मौके का फायदा उठाकर ऑब्जर्वेशन सेंटर से भागने की कोशिश की. इस दौरान सुरक्षा कर्मियों से उनकी हाथापाई हुई, जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपी बंदूक की नोक पर भागने में कामयाब रहे. घटना के बाद जम्मू और आसपास के इलाकों में नाकेबंदी कर दी गई है. सीमा से सटे क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है. पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चला रही हैं. यह घटना शाम करीब 5.15 बजे घटी, जब कैदियों ने कथित तौर पर पुलिसकर्मियों पर हमला किया और परिसर से भागने में सफल रहे.

 सुरक्षाबलों ने बड़े पैमाने पर शुरू किया तलाशी अभियान!

Loading Ad...

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है और आरोपियों को पकड़ने के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं, तीनों फरार कैदियों को पकड़ने के लिए व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया है. घटना के तुरंत बाद, पुलिस हरकत में आई और आसपास के इलाकों को घेर लिया, जबकि फरार कैदियों को पकड़ने के लिए कई टीमें लगाई गईं.

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि भागने की घटना के घटनाक्रम का पता लगाने के प्रयास जारी हैं और जांच आगे बढ़ने पर और अधिक जानकारी साझा की जाएगी. जम्मू पुलिस ने बताया कि विशेष टीमें गठित की गई हैं और फरार कैदियों को पकड़ने के लिए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की जा रही है. 

क्या है ऑब्जर्वेशन होम?

Loading Ad...

जम्मू का समाज कल्याण विभाग जम्मू जिले के आरएस पुरा में एक ऑब्जर्वेशन होम चलाता है. इसकी स्थापना 1988 में हुई थी. विचाराधीन कैदियों और कानून से संघर्ष कर रहे किशोरों को इस सुविधा केंद्र में निगरानी में रखा जाता है. उन्हें भोजन, आवास, आश्रय और नियमित अंतराल पर परामर्श सत्र प्रदान किए जाते हैं ताकि वे भविष्य में कानून से संघर्ष न करें.

प्रशासन का कहना है कि फरार आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं. स्थानीय लोगों से भी अपील की गई है कि किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें.

Loading Ad...

कठुआ में जैश के 5 आतंकी एक्टिव, तस्वीरें जारी!

यह भी पढ़ें

दूसरी तरफ जम्मू-कश्मीर के कठुआ में सुरक्षा बलों ने सोमवार को जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से जुड़े पांच आतंकवादियों की तस्वीरें जारी की हैं. सूत्रों ने दैनिक भास्कर को बताया कि ये सभी आतंकी हाल ही में कठुआ जिले में घुसपैठ कर चुके हैं. ये आतंकी LoC पार करके सीमावर्ती क्षेत्रों में सक्रिय हैं. सुरक्षाबलों ने लोगों से सतर्क रहने और आतंकियों को कहीं भी देखने पर तुरंत सूचाना देने की अपील की है. अधिकारियों ने कहा कि सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी.

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...