Advertisement

Loading Ad...

भारत पर बढ़ा साइबर अटैक का खतरा! गोरखपुर के SP क्राइम सुधीर जायसवाल ने दिए बचाव के टिप्स

भारत और पाकिस्तान के तनाव के बीच साइबर ठग एक्टिव हो गए हैं. सैन्य मोर्चे पर मार खाने का बाद पाकिस्तान छद्म युद्ध लड़ने लगा है. इसी बीच भारत पर बढ़ा साइबर अटैक का खतरा बढ़ गया है. इन्हीं सब खतरों से निपटने के लिए गोरखपुर के SP क्राइम ने लोगों को इससे बचाव के टिप्स दिए हैं.

Loading Ad...
भारत और पाकिस्तान के तनाव के बीच साइबर ठग एक्टिव हो गए हैं और इस स्थिति का भरपूर फायदा उठाने की कोशिश कर रहे हैं. साइबर अपराधी इस आपदा को अवसर बनाने में जुटे हैं. सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर अनजान नंबरों से आम लोगों के फोन पर लिंक भेजे जा रहे हैं. साइबर एक्सपर्ट्स की मानें तो ये साइबर अटैक और झूठी खबरों को लेकर एक संगठित कैंपेन हो सकते हैं. ये इंडियन वेबसाइट्स और कंप्यूटर इन्फ्रास्ट्रक्चर पर अटैक करने की योजना भी हो सकती है. इन्हीं सब खतरों से निपटने के लिए गोरखपुर साइबर ब्रांच की टीम एक्टिव हो गई है और इससे बचने के लिए रुपरेखा तैयार करने में जुटी है. 

हजारों फेक अकाउंट एक्टिव
एसपी क्राइम सुधीर जायसवाल बताते हैं कि ‘भारत-पाक के बीच तनावपूर्ण स्थिती है और ऐसी स्थितियों में अक्सर साइबर अपराधी एक्टिव हो जाते हैं. ये अपराधी पब्लिक को झांसा देखकर उनके साथ धोखाधड़ी को अंजाम देते हैं. इस स्थिती में हजारों अनवेरिफाइड अकाउंट एक्टिव हो गए हैं. जिसको लेकर लोगों को अलर्ट किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि ये अकाउंट फिशिंग लिंक भेजकर चंदे की मांग कर रहे हैं. पुलिस ने इसको लेकर अलर्ट जारी किया है. आम नागरिकों को इस तरह की किसी भी लिंक को ओपन न करने की वॉर्निंग दी गई है. 

साइबर पुलिस और प्रशासन ने पब्लिक से इस तरह कि किसी भी अनवेरिफाइड लिंक को ओपन न करने या आगे ना भेजने की सलाह दी है. साथ ही ये भी कहा है कि केवल ऑफिशिययल नोटिफिकेशन या मैसेज को ही शेयर करें. क्योकि साइबर अपराधी मौके का फायदा उठाकर सेना के नाम पर चंदा भी मांगने में जुटे हैं. 

सोशल मीडिया पर बने ग्रुप से सावधान
साइबर अपराधी सोशल मीडिया पर एक ग्रुप बना रहे हैं. उसके बाद वॉट्सऐप, फेसबुक, टेलीग्राम और इंस्टाग्राम पर इस तरह के मैसेज भेज रहे हैं. ऐसे में एसपी क्राइम सुधीर जायसवाल ने लोगों को अलर्ट करते हुए कहा है कि बिना किसी आधिकारिक सूचना के किसी भी वेलफेयर के नाम पर पैसा न भेजें. क्योंकि ये साइबर अपराधियों की एक चाल हो सकती है. 

भूलकर भी ना करें ये काम
खुफिया एजेंसियों ने साइबर अटैक की आशंका जताई है. कहा गया है कि पाकिस्तानी हैकर महत्वपूर्ण संस्थानों से लेकर वीआईपी और आम नागरिकों तक के फोन हैक कर सकते हैं. ऐसे में फोन से ओटो डाउनलोड का ऑप्शन बंद करने की सलाह दी गई है. सरकारी संस्थानों से जुड़े लोगों से लेकर आम लोगों को किसी अननोन नंबर से आए फाइल या वीडियो लिंक पर क्लिक नहीं करने की सलाह दी गई है. 

बचने के लिए सलाह
- अननोन नंबर से आए लिंक पर क्लिक ना करें
- कोई भी अज्ञात शख्स चंदा मांगे तो ना दें
- अननोन लिंक से आए मैसेज पर क्लिक ना करें
- किसी भी प्लेटफॉर्म पर अनवेरिफाइड अकाउंट से आए मैसेज को ना पढ़ें
- अपने फोन की सेंटिंग में बदलाव करें
- ऑटो डाउनलोड का आप्शन बंद करें

ऑपरेशन सिंदूर के बाद साइबर अटैक के हमले बढ़े हैं. कई अहम बुनियादी ढांचे और सरकारी वेबसाइट्स पर साइबर हमले हुए हैं. संस्थागत डिजिटल संपत्तियों को सीधे निशाना बनाने के अलावा हैक या मैलवेयर से संक्रमित फाइलें प्रसारित कर रहे हैं और लोगों कि भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर धोखाधड़ी कर रहे है. ऐसे में लोगों को जागरुक रहने और अलर्ट रहने की जरूरत है. 
Loading Ad...

यह भी पढ़ें

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...