Advertisement

Loading Ad...

ये पहला नहीं...Boeing के हादसों की लंबी है फेहरिस्त, आंकड़े चीख-चीख कर दे रहे गवाही; ये हैं भारत में हुए 10 बड़े विमान हादसे

अहमदाबाद हादसे से पहले सरकारी आंकड़ों के अनुसार, बोइंग विमान दुनिया भर में लगभग 6,000 दुर्घटनाओं और घटनाओं में शामिल रहे हैं, इनमें से 415 घातक थे क्योंकि इसमें 9,000 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है.

Meta AI
Loading Ad...

गुजरात के अहमदाबाद में हुए एअर इंडिया प्‍लेन क्रैश ने पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया. कई वीडियो वायर हो रहे हैं, जो डराने वाले है. इस प्‍लेन में 242 लोग सवार थे, जिसमें 12 क्रू मेंम्बर्स (दो पायलट समेत) और 230 यात्री शामिल थे. घटना के कुछ देर बाद Air India ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी दी है. एअर इंडिया ने कहा कि अहमदाबाद-लंदन गैटविक उड़ान भरने वाली फ्लाइट AI171 आज, 12 जून 2025 को दुर्घटना का शिकार हो गई है.

आपको बता दें कि ये पहला मामला नहीं है जब हादसों के लिए बदनाम हो चुकी बोइंग का विमान क्रैश हुआ. अगर नजर दौड़ाते हैं तो Boeing विमानों के क्रैश होने की लंबी फेहरिस्त है.

पहले भी Boeing विमान हो चुके है क्रैश
AIR INDIA प्‍लेन क्रैश में Boeing का 787 ड्रीमलाइनर शामिल था. हालांकि यह पहला मामला नहीं है जब बोइंग के विमान क्रैश हुए हों. इससे पहले कई बार बोइंग के विमान क्रैश की कई खबरें आ चुकी है. अहमदाबाद प्लेन क्रैश से ठीक पहले साल 2024 में साउथ कोरिया में Boeing का विमान क्रैश हुआ था, इस विमान में 180 लोगों की जान चली गई थी. इसमें बोइंग का 737-800 एयरक्राफ्ट शामिल था, जो 737 मैक्‍स का एक नया वर्जन है.पिछले साल जनवरी में एक अलग घटना में उड़ान के दौरान एक 737 मैक्स के दरवाजे का प्लग उड़ गया था. 

Loading Ad...

2018 और 2019 में भी Boeing 737 Max का विमान क्रैश हुआ था, जिनमें लायन एअर फ्लाइट 610 और इथियोपियन एयरलाइंस फ्लाइट 302 शामिल थीं, जिसके कारण विमान को बोइंग के इस विमान को रोकना पड़ा था और कंपनी को 30 अरब डॉलर तक का नुकसान हुआ था. 2018 और 2019 की दुर्घटना के दौरान 189 और 157 लोगों की जान गई थी. हालांकि अभी यह Boeing 737- 800 से परिचालन में है.

Loading Ad...

9000 से ज्‍यादा लोगों की गई जान
अहमदाबाद हादसे से पहले सरकारी आंकड़ों के अनुसार, बोइंग विमान दुनिया भर में लगभग 6,000 दुर्घटनाओं और घटनाओं में शामिल रहे हैं, इनमें से 415 घातक थे क्योंकि इसमें 9,000 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है. दुनियाभर में हजारों यात्री विमानों में से कम से कम 4000 से ज्‍यादा विमान बोइंग 737-800 हैं. NYT की एक रिपोर्ट के अनुसार एशिया, यूरोप और उत्तरी अमेरिका कुछ प्रमुख महाद्वीप हैं, जहां बोइंग विमानों का इस्तेमाल किया जाता है.

भारत में 10 बड़े प्लेन क्रैश की घटनाएं
अहमदाबाद में विमान हादसे ने देश में विमान सेवा और सुरक्षा पर एक बार फिर सबका ध्यान केंद्रित कर दिया है. इससे पहले बड़ी त्रासदी 2020 में कालीकट में हुई थी, जिसमें 21 लोगों की जान चली गई थी. 12 नवंबर, 1996 को चरखी दादरी में हुई विमान दुर्घटना, जिसमें 349 लोग मारे गए थे, जो देश की सबसे बड़ी हवाई दुर्घटना थी. चलिए जानते है भारत में घटित 10 बड़े प्लेन क्रैश की घटनाएं 
1. कालीकट (कोझिकोड) हवाई दुर्घटना (7 अगस्त, 2020) : दुबई से आ रहा एअर इंडिया एक्सप्रेस का विमान 1344 कालीकट अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 21 लोगों की मौत हो गई. विमान गीले रनवे से फिसल गया और दो हिस्सों में टूट गया.

Loading Ad...

2. मैंगलोर हवाई दुर्घटना (22 मई, 2010) : एअर इंडिया एक्सप्रेस का विमान 812 मैंगलोर में रनवे से फिसल गया, जिसके परिणामस्वरूप 158 लोगों की मौत हो गई. विमान खाई में गिरने के बाद टूट गया.

3. पटना हवाई दुर्घटना (17 जुलाई, 2000) : एलायंस एअर की उड़ान 7412 पटना में उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 60 से अधिक लोग मारे गए. पायलट की गलती के कारण विमान ने नियंत्रण खो दिया था, जिसके कारण यह घटना हुई थी.

4. चरखी दादरी मध्य-हवाई टक्कर (12 नवंबर, 1996) : सऊदी अरब एयरलाइंस बोइंग 747 और कजाकिस्तान एयरलाइंस इल्यूशिन आईएल-76 दिल्ली के पास टकरा गए, जिससे दोनों विमानों में सवार सभी 349 लोग मारे गए. इसका कारण पायलट की गलती और हवाई यातायात नियंत्रण के साथ गलत संचार था.

Loading Ad...

5. औरंगाबाद हवाई दुर्घटना (26 अप्रैल, 1993) : इंडियन एयरलाइंस की फ्लाइट 491, एक बोइंग 737, औरंगाबाद से उड़ान भरने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई, एक ट्रक और बिजली के तारों से टकरा गई, जिससे 55 लोग मारे गए.

6. इंफाल हवाई दुर्घटना (16 अगस्त, 1991) : इंडियन एयरलाइंस की फ्लाइट 257 इंफाल के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे उसमें सवार सभी 69 लोग मारे गए.

7. बेंगलुरु हवाई दुर्घटना (14 फरवरी, 1990) : इंडियन एयरलाइंस की फ्लाइट 605, एक एयरबस ए320, बेंगलुरु के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे 92 लोग मारे गए.

Loading Ad...

8. अहमदाबाद हवाई दुर्घटना (19 अक्टूबर, 1988) : इंडियन एयरलाइंस का विमान 113 अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 133 लोग मारे गए.

9. बॉम्बे हवाई दुर्घटना (21 जून, 1982) : एअर इंडिया का विमान 403 बॉम्बे हवाई अड्डे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 17 लोग मारे गए.

यह भी पढ़ें

10. बॉम्बे एअर क्रैश (1 जनवरी, 1978) : एअर इंडिया की फ्लाइट 855 (बोइंग 747) विमान मुंबई से उड़ान भरने के बाद अरब सागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे उसमें सवार सभी 213 लोग मारे गए.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...