Advertisement

Loading Ad...

ये हैं देश के 10 सबसे अमीर विधायक, 2 बीजेपी के तो 3-3 विधायक कांग्रेस-टीडीपी से लिस्ट में हैं शामिल

क्या आपको पता है देश में किस विधायक के पास कुल कितनी संपत्ति है और वो विधायक कौन से पार्टी से आते हैं. इस खबर में हम आपको देश के उन 10 अमीर विधायकों के बारे में बताने जा रहे हैं. जिनके पास 1-2 करोड़ नहीं बल्कि कई सौ करोड़ की संपत्ति है.

Loading Ad...

एसोस‍िएशन ऑफ डेमोक्रेट‍िक र‍िफॉर्म्‍स यानी ADR ने भारत के 10 सबसे अमीर विधायकों की लेटेस्‍ट र‍िपोर्ट जारी की है. र‍िपोर्ट के अनुसार देश के सबसे अमीर विधायकों की ल‍िस्‍ट में दक्षिणी राज्यों का दबदबा है, जिसमें कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के नेता सबसे आगे हैं. 

देश में सबसे अमीर और सबसे गरीब दोनों विधायक भाजपा के पास ही हैं. एडीआर र‍िपोर्ट का कहना है क‍ि विधायकों के बीच वित्तीय असमानता बहुत ज्‍यादा है. सबसे अमीर और सबसे कम अमीर विधायकों के बीच 3,382 करोड़ रुपये से ज्‍यादा का अंतर है.

टॉप-10 सबसे अमीर विधायक 

Loading Ad...

1. पराग शाह (भाजपा, महाराष्ट्र) – ₹3,383 करोड़
2. डी.के. शिवकुमार (कांग्रेस, कर्नाटक) – ₹1,413 करोड़
3. के.एच. पुट्टस्वामी गौड़ा (निर्दलीय, कर्नाटक) – ₹1,267 करोड़
4. प्रियकृष्ण (कांग्रेस, कर्नाटक) – ₹1,156 करोड़
5. एन. चंद्रबाबू नायडू (टीडीपी, आंध्र प्रदेश) – ₹931 करोड़
6. पोंगुरु नारायण (टीडीपी, आंध्र प्रदेश) – ₹824 करोड़
7. वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी (वाईएसआरसीपी, आंध्र प्रदेश) – ₹757 करोड़
8. वी. प्रशांति रेड्डी (टीडीपी, आंध्र प्रदेश) – ₹716 करोड़
9. जयंतीभाई सोमाभाई पटेल (भाजपा, गुजरात) – ₹661 करोड़
10. सुरेशा बी.एस. (कांग्रेस, कर्नाटक) – ₹648 करोड़

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में विधायकों के बीच सबसे अधिक कुल संपत्ति भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के पास है, जिसके 1,653 विधायकों ने ₹26,270 करोड़ की संयुक्त संपत्ति घोषित की है, जो प्रति विधायक औसतन ₹15.89 करोड़ है. दूसरे नंबर पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आईएनसी) है, जिसके 646 विधायकों के पास कुल ₹17,357 करोड़ की संपत्ति है, जो प्रति विधायक औसतन ₹26.86 करोड़ है. तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के पास केवल 134 विधायक होने के बावजूद, कुल संपत्ति में ₹9,108 करोड़ के साथ तीसरे स्थान पर है, जिसमें प्रति विधायक औसत ₹67.97 करोड़ है. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...