Advertisement

Loading Ad...

'पाकिस्तान से होगी आर-पार की लड़ाई...', दिल्ली हमले पर भड़के केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले का बड़ा बयान, कहा- इसके पीछे दुश्मन मुल्क का हाथ

आठवले ने IANS से कहा कि 'दिल्ली में जो धमाका हुआ, उसके पीछे पाकिस्तान का हाथ हो सकता है. पाकिस्तान हमेशा इसी तरह की प्लानिंग करता है. लोगों को गुमराह करके, उन्हें पैसे देकर आतंक फैलाने का काम करवाता है. जैसा पहले पहलगाम में भी हुआ था.'

Loading Ad...

दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार बम ब्लास्ट पर केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि इस धमाके के पीछे पाकिस्तान की साजिश हो सकती है. आठवले ने कहा कि ऐसे में जरूरी है कि इसकी गहन जांच हो और पाकिस्तान को एक बार फिर सबक सिखाया जाए. इस दौरान उन्होंने बिहार चुनाव के नतीजों पर भी अपना बयान दिया.

'दिल्ली धमाके में पाकिस्तान का हाथ'

आठवले ने IANS से कहा कि 'दिल्ली में जो धमाका हुआ, उसके पीछे पाकिस्तान का हाथ हो सकता है. पाकिस्तान हमेशा इसी तरह की प्लानिंग करता है. लोगों को गुमराह करके, उन्हें पैसे देकर आतंक फैलाने का काम करवाता है. जैसा पहले पहलगाम में भी हुआ था.' 

Loading Ad...

'पाकिस्तान से आर-पार की लड़ाई होनी चाहिए'

Loading Ad...

केंद्रीय मंत्री ने दिल्ली हमले पर गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि 'अब पाकिस्तान से आर-पार की लड़ाई होनी चाहिए, ताकि वह दोबारा ऐसी हरकत करने की हिम्मत न करे.' उन्होंने विपक्ष पर भी निशाना साधते हुए कहा कि 'इस मुश्किल समय में राजनीति नहीं करनी चाहिए. जो लोग आज आलोचना कर रहे हैं, उनके कार्यकाल में भी ऐसी घटनाएं हुई थीं. इस पर राजनीति करना देश के हित में नहीं है.'

'सरकार मामले पर बेहद गंभीर' 

Loading Ad...

उन्होंने बताया कि 'सरकार इस पूरे मामले को बेहद गंभीरता से ले रही है. आरोपियों को पकड़ने का काम तेजी से चल रहा है. इस मामले की जांच एनआईए (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) को सौंप दी गई है. गृह मंत्री अमित शाह लगातार इस पर नजर रखे हुए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों को भरोसा दिलाया है कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. उनके खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी.' 

'बिहार चुनाव के नतीजों पर भी दी प्रतिक्रिया' 

आठवले ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर IANS–मेट्राइज एग्जिट पोल पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि 'दूसरे चरण के लिए 11 तारीख को मतदान हुआ और इस बार लगभग 69 प्रतिशत वोटिंग हुई, जो अब तक देश में सबसे ज्यादा है. पहले चरण में करीब 60 प्रतिशत वोटिंग थी, जबकि कई इलाकों में 63 प्रतिशत, 65 प्रतिशत और 66 प्रतिशत तक मतदान हुआ.' केंद्रीय मंत्री ने उम्मीद जताई कि 'बिहार की जनता विकास और स्थिरता के लिए एनडीए को ही फिर से मौका देगी.' 

Loading Ad...

सीएम नीतीश कुमार की तारीफ की

यह भी पढ़ें

आठवले ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि 'उन्होंने जनता, विशेषकर महिलाओं के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं. नीतीश कुमार ने महिलाओं के खातों में 10,000 रुपए जमा करवाए हैं और कई छोटी-छोटी योजनाएं शुरू की हैं, जिनसे गरीब और मध्यम वर्ग को सीधा फायदा मिला है. बिहार की जनता विकास और स्थिरता के लिए एनडीए को ही फिर से मौका देगी.' उन्होंने कहा कि 'जनता ने देखा है कि एनडीए ने राज्य में काम किया है और यही वजह है कि मतदान में इतनी बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया. यह लोकतंत्र के लिए एक अच्छा संकेत है.'

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...