Advertisement

Loading Ad...

7.34 लाख की चोरी, 72 घंटे में पर्दाफाश...CM फडणवीस की सख्ती का दिखा असर, पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी

महाराष्ट्र में CM देवेंद्र फडणवीस की सख्ती का असर दिखने लगा है. वाशिम जिले में हुई एक बड़ी चोरी की घटना का पुलिस ने ना सिर्फ 72 घंटे में पर्दाफाश किया बल्कि आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया. अब उसके नेटवर्क का पता लगाने के लिए Special Team एक्टिव हो गई है.

Image: IANS
Loading Ad...
महाराष्ट्र में सीएम देवेंद्र फडणवीस की सरकार आने के बाद से लॉ एंड ऑर्डर को फिर से प्रमुखता दी जा रही है और हर छोटी-बड़ी घटनाओं को गंभीरता से लिया जा रहा है. इसी का प्रमाण उस वक्त देखने को मिला जाब राज्य के वाशिम जिले में हुई एक चोरी का पुलिस ने महज 72 घंटे के अंदर उद्भेन कर दिया. आपको बताएं कि रिसीड शहर में हुई मोबाइल चोरी की बड़ी वारदात का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है. पुलिस ने चोरी के 7 लाख 34 हजार रुपए के पूरे सामान के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. 
 
15 सितंबर को हुई थी चोरी की घटना
 
चोरी की ये घटना 15 सितंबर की बताई जा रही है. चोर ने इस रात सिविल लाइंस इलाके में सागर मोबाइल एंड इलेक्ट्रिकल्स की दुकान का शटर काटकर 31 मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रिकल सामान चुरा लिए थे. जब सुबह मालिक ने दुकान खोली तो उसे चोरी की घटना के बारे में पता चला. इसके बाद उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी. 
 
फौरन किया गया Special Team का गठन
 
शिकायत दर्ज होते ही पुलिस अधीक्षक अनुज तारे के मार्गदर्शन में रिसीड पुलिस की विशेष टीम का गठन किया गया. पुलिस ने गुप्त सूचनाओं और तकनीकी मदद के आधार पर आरोपी शाहिल शाह हकीम शाह (18) की पहचान की. जांच में पता चला कि आरोपी शाहिल गजानन नगर रिसीड में रहता है.
 
बार-बार लोकेशन बदल रहा था आरोपी
 
आरोपी पुलिस को लगातार चकमा देने के लिए अपनी लोकेशन बदल रहा था. पुलिस को सूचना मिली कि शाहिल शाह कोल्हापुर, सतारा और पुणे जैसे शहरों में घूम रहा था, जिसके बाद पुलिस ने टीम बनाकर पुणे में छापा मारकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के बाद, पुलिस ने चोरी किए गए सभी 31 मोबाइल फोन, स्मार्ट घड़ी और इलेक्ट्रिकल सामान बरामद कर लिए, जिनकी कुल कीमत 7 लाख 34 हजार रुपए है.
 
पूरे नेटवर्क का पता लगा रही पुलिस
पुलिस का मानना है कि आरोपी कई अन्य वारदातों में शामिल हो सकता है. फिलहाल उससे पूछताछ जारी है. पुलिस इससे पहले की घटनाओं में शामिल उसके साथियों की भी तलाश कर रही है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कई महंगे फोन बरामद किए गए हैं. आरोपी कितने समय से इस घटना को अंजाम दे रहा है, इसका पता लगाया जा रहा है. इसकी भी जांच की जा रही है कि आरोपी मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को किसे बेचने वाला था.
Loading Ad...

यह भी पढ़ें

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...