Advertisement

Loading Ad...

दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, बारिश के साथ ओलों ने बढ़ाई ठिठुरन, तेज हवाओं ने उड़ाई प्रदूषण की चादर

पिछले कुछ दिनों से बारिश, तेज हवा और बिजली की कड़कड़ाहट ने दिल्ली-NCR में ठिठुरन बढ़ा दी है. इसके अलावा बीते दिन एनसीआर के कई क्षेत्रों में ओले भी पड़े हैं.

Loading Ad...

दिल्ली एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से मौसम ने करवट बदली है. कहीं तेज हवा, कड़कड़ाती बिजली, भारी बारिश के साथ ओले भी पड़े हैं. मौसम के इस बदलाव ने एनसीआर में ठिठुरन पैदा कर दी है. वहीं, बीते 24 घंटे के दौरान चली तेज हवाओं और रुक-रुक कर हुई बारिश का सीधा असर वायु गुणवत्ता पर देखने को मिला है. लंबे समय बाद दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में सुधार दर्ज किया गया है, जिससे लोगों को प्रदूषण से काफी हद तक राहत मिली है और हवा सांस लेने लायक हुई है. 

दिल्ली के कई क्षेत्रों अभी भी खराब है एक्यूआई

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी), दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी), उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपीपीसीबी) और आईएमडी (आईएमडी) के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली के कई इलाकों में एक्यूआई अब भी खराब श्रेणी में है, लेकिन कुछ क्षेत्रों में यह बेहद खराब से नीचे आ गया है.  

Loading Ad...

दिल्ली के अशोक विहार में एक्यूआई 318, बवाना में 329, चांदनी चौक में 332, रोहिणी में 326, वजीरपुर में 335, सोनिया विहार में 338 और विवेक विहार में 306 दर्ज किया गया. वहीं आर.के. पुरम में एक्यूआई 301 और सिरीफोर्ट में 301 रहा. हालांकि कुछ इलाकों में अपेक्षाकृत बेहतर स्थिति भी दर्ज की गई. शादिपुर में एक्यूआई 165 और सीआरआरआई मथुरा रोड पर 186 दर्ज किया गया. नोएडा की बात करें तो सेक्टर-62 में एक्यूआई 186, सेक्टर-125 में 255, सेक्टर-1 में 262 और सेक्टर-116 में 235 दर्ज किया गया. 

Loading Ad...

30-31 जनवरी को तापमान में आएगी भारी गिरावट

वहीं, गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र में एक्यूआई 320 रहा, जबकि संजय नगर में 139 एक्यूआई दर्ज किया गया, जो राहत भरी खबर मानी जा रही है. इंदिरापुरम में एक्यूआई 276 और वसुंधरा में 258 दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है. 28 जनवरी को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है, जबकि 29 जनवरी को यह 8 डिग्री तक पहुंच जाने की संभावना है. 30 और 31 जनवरी को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना जताई गई है. अधिकतम तापमान 19 से 20 डिग्री के आसपास बना रहेगा.  

Loading Ad...

अगले दो दिनों तक हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना

आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक एनसीआर में अगले दो दिनों तक मध्यम से हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है. 28 जनवरी को शैलो फॉग, जबकि 29, 30 और 31 जनवरी को मॉडरेट फॉग का पूर्वानुमान जारी किया गया है.

अगले कुछ दिनों तक वायु गुणवत्ता में आंशिक सुधार की संभावना

Loading Ad...

फिलहाल किसी तरह की मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है. तेज हवा और बारिश के चलते प्रदूषण कणों के जमाव में कमी आई है, जिससे आने वाले कुछ दिनों तक वायु गुणवत्ता में आंशिक सुधार बने रहने की उम्मीद है. हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि तापमान गिरने और कोहरे के बढ़ने के साथ प्रदूषण फिर से बढ़ सकता है. 

यह भी पढ़ें

 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...