Advertisement

Loading Ad...

सिंगापुर में गूंजा 'योगी हैं तो यूपी है' का नारा...CM योगी को देखते ही भारतवंशियों का हुआ जोश हाई, कहा-अब डर महिलाओं को नहीं अपराधियों को लगता है

सिंगापुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को देख भारतवंशियों का जोश हो गया हाई. कार्यक्रम में गूंजा “योगी हैं तो यूपी है” का नारा. सीएम योगी को जब यूपी की महिला ने 'भैया' कहकर संबोधित किया तो भावुक हो गया माहौल. इतना ही नहीं सिंगापुर में भी योगी मॉडल की गूंज सुनाई दी.

CM Yogi on Singapore Visit
Loading Ad...

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे की खूब चर्चा हो रही है. एक ओर जहां हजारों करोड़ के MoUs साइन हो रहे हैं, विदेशी कंपनियां निवेश के प्रस्ताव दे रही हैं, प्रदेश में बदले लॉ एंड ऑर्डर और कारोबारी माहौल को लेकर निवेश उत्सुक नजर आ रहे हैं. दूसरी ओर प्रवासी भारतीय भी अपने बीच देश के सबसे चर्चित सीएम को देखकर जोश में आ गए.

सिंगापुर में गूंजा “योगी हैं तो यूपी है” का नारा

इस दौरान मुख्यमंत्री के संबोधन के बीच कार्यक्रम स्थल पर लगातार तालियां बजती रहीं. कार्यक्रम से एक ही “योगी हैं तो यूपी है” के नारे की गूंज की गूंज सुनाई दी. दूसरी तरफ भारवंशियों का जोश देखने वाला था. उनकी उत्सुकता पूरे वातावरण में ऊर्जा भर रही थी. वहीं कार्यक्रम में जब एक महिला ने सीएम योगी को प्रदेश की तमाम महिलाओं की तरफ से 'भैया' कहकर बुलाया तो पूरा माहौल भावनात्मक हो गया. आयोजन में एक बच्ची मुख्यमंत्री का स्केच बनाकर लाई थी, जिस पर सीएम योगी ने अपना ऑटोग्राफ देकर उसके चेहरे पर मुस्कान ला दी. 

Loading Ad...

Loading Ad...

"जब संत सियासत में आता है तो सियासत इबादत बन जाती है"

कार्यक्रम के दौरान सिंगापुर में रह रही भारतीय मूल की स्वाति ने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए खुद को उत्तर प्रदेश और सीएम योगी आदित्यनाथ की बहन बताया. उन्होंने कहा कि संस्कृत में मुख्यमंत्री का संबोधन सुनकर वह प्रेरित हुईं. स्वाति ने कहा, “जब संत सियासत में आता है तो सियासत इबादत बन जाती है, बन चुकी है. मैं उत्तर प्रदेश की साढ़े 11 करोड़ महिलाओं की ओर से मुख्यमंत्री को 'भैया' कहती हूं, क्योंकि उत्तर प्रदेश में महिलाओं को सुरक्षा का माहौल मिला है.

Loading Ad...

"अब महिलाएं नहीं अपराधी डरते हैं"

अब महिलाएं रात में भी निडर होकर बाहर निकल सकती हैं. अपराधियों में कानून का भय है." उन्होंने प्रदेश में बदली कानून व्यवस्था की स्थिति पर कहा कि "यूपी में अब महिलाएं नहीं डरतीं, अपराधी डरते हैं, जिसकी आप डेंटिंग पेंटिंग, उनकी शल्य चिकित्सा करते हैं"

Loading Ad...

स्वाति ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था की सराहना करते हुए नारा दिया कि योगी हैं तो यूपी है और संस्कृत में कहा, “योगी नेतृत्वे प्रदेशः भवति सुरक्षितम शुभम”. सिंगापुर में आयोजित यह संवाद प्रवासी भारतीयों और उत्तर प्रदेश सरकार के बीच बढ़ते संबंधों और सांस्कृतिक जुड़ाव का सशक्त संदेश देता नजर आया.

बच्ची लाई सीएम योगी का स्केच!

Loading Ad...

जब मुख्यमंत्री मंच पर थे उस समय एक बच्ची उनका स्केच लेकर वहां पहुंची, सीएम योगी ने उस स्केच पर अपना ऑटोग्राफ दिया, जिसके बाद बच्ची बेहद प्रसन्न नजर आई. एक महिला ने मुख्यमंत्री की कलाई पर रक्षा सूत्र (राखी) भी बांधा. इस अवसर पर सिंगापुर के ग्लोबल इंडियन इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री के समक्ष भारतीय परंपरा को जीवंत करते हुए गणपति वंदना पर मनोहारी नृत्य प्रस्तुति दी, जिसकी मुख्यमंत्री ने मुक्तकंठ से सराहना की. स्कूल के संस्थापक ने कहा "आपमें हमें हमारे श्रद्धेय पहले प्रधानमंत्री और सिंगापुर के संस्थापक श्री ली क्वान यू की प्रतिछाया प्रतीत हो रही है." 

यह भी पढ़ें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत की शास्त्रीय विधा को यहां पर इन बच्चों ने गणपति वंदना के माध्यम से बड़े ही सुन्दर ढंग से प्रस्तुत किया. आज जब पाश्चात्य संस्कृति को अपनाने की होड़ लग रही है, उन स्थितियों में भारत से हजारों किलोमीटर दूर सिंगापुर में रहकर भारतीय समुदाय अपने आध्यात्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों को जीवंत बनाए हुए उन्हें मजबूती के साथ आगे बढ़ा रहा है.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...