Advertisement
Loading Ad...
ड्रग केस का मास्टरमाइंड निकला कांग्रेस का खास! बीजेपी ने उठाए सवाल
दिल्ली में 5,600 करोड़ रुपये के ड्रग्स बरामद हुए है। इसका मुख्य आरोपी है तुषार गोयल 'इंडियन यूथ कांग्रेस' के RTI सेल का चीफ रह चुका है। मतलब साफ है मोहब्बत की दुकान में नफरत के अलावा नशा भी बिकता है। Social Media पर कांग्रेस की किरकिरी हो रही है। देखिए एक रिपोर्ट।
Advertisement
Loading Ad...
बुद्धवार को दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने 5600 करोड़ रुपए की कोकीन की एक बड़ी खेप बरामद हुई है। मामले का मास्टरमाइंड और ड्रग सिंडिकेट का सरगना तुषार गोयल पुलिस के हत्थे चढ़ चुका है। लेकिन जांच जैसे जैसे आगे बढ़ रही है। ये मामला CONGRESS के तरफ शिफ्ट होता जा रहा है। अब ऐसा क्यों हो रहा है। वो इस खास वीडियो में हम आपको बताएंगे। उससे पहल आपको जानकारी दे दे कि रिपोर्ट्स के अनुसार आपको बता दें कि, यह ड्रग्स मुंबई के बंदरगाह तक पहुँचा और वहाँ से इसे दिल्ली लाया गया था। इसे महिपालपुर के गोदाम में रखा गया था। कोकीन के साथ-साथ वहाँ से 40 किलोग्राम गाँजा भी बरामद किया गया है। कहा जा रहा है कि इन ड्रग्स से 50 लाख डोज बनाई जा सकती हैं। इस खेप को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड पहुँचाया जाना था।
दरअसल मास्टरमाइंड तुषार गोयल कांग्रेस नेता है। 2022 में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के RTI सेल का चीफ था। ये हम नहीं कह रहें बल्कि उसका सोशल मीडिया हैंडल चीख-चीख कर इसकी गवाही दे रहा है। तुषार के कई कांग्रेसी नेताओं के साथ फोटो सामने आए है। इस बात की जानकारी दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल को तुषार से पुछताछ के दौरान मिली। दिल्ली कांग्रेस के RTI सेल का चीफ रहने के अलावा वो 2002 में यूथ कांग्रेस का कार्यकर्ता भी रह चुका है।
इस मास्टरमाइंट के काले कारनामे की चिट्ठे काफी बड़े है। 2008 की बात है। ये देह व्यापार का धंधा भी कर चुका है। अपनी शादी के बाद ये सेक्स रैकेट चलाने लगा। इसी काले धंधे के दौरान दुबई में इसकी मुलाकात एक गिरोह से हुई। और उसके बाद से इसने ड्रग्स का धंधा भी शुरू कर दिया। दो महीने से दिल्ली पुलिस ने इस धंधेबाज पर पैनी नजर बनाएं रखा था। और आखिरकार इसे दबोच लिया गया।
इधर जैसे ही खबर बाहर आई कि ड्रग केस के आरोपी का कांग्रेस से कनेक्शन है। इसके बाद राजनीतिक गलियारों में तहलका मच गया। बीजेपी इसपर कांग्रेस को घेरना शुरू कर चुकी है। बीजेपी के फायरब्रांड नेता अनुराग ठाकुर ने इस पूरे मामले में कांग्रेस को छील कर रख दिया। उन्होंने इस सींडिकेट का वरिष्ठ कांग्रेसी नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा से नाता जोड़ा और इस काले कारोबार के काले पैसों का इस्तमाल हरियाणा चुनाव में करने का आरोप लगाया।
तो सुना आपने कि किस तरह से बीजेपी अब इस मामले में कांग्रेस को घेर रही है। बीजेपी के अलावा कई अन्य यूजर्स ने भी पोस्ट किया और कांग्रेस पर आरोप लगाया। मुख्य आरोपी है तुषार गोयल 'इंडियन यूथ कांग्रेस' के RTI सेल का चीफ रहना कांग्रेस के लिए गले की फांस बन गया है। इसका असर हरियाणा चुनाव में भी देखने को मिल सकता है। कांग्रेस को हरियाणा चुनाव में भारी नुकसान उटाना पड़ सकता है। मोहब्बत की दुकान में नफरत के अलावा नशा भी बिकने लगा है।
Advertisement
Loading Ad...
यह भी पढ़ें
Loading Ad...
Loading Ad...