Advertisement

Loading Ad...

VIDEO: अलग रूम लेकर गर्लफ्रेंड के साथ अय्याशी कर रहा था पति, पीछे से पहुंच गई पत्नी...जमकर हुई गुत्थमगुत्था

यूपी में एक पत्नी ने अपने पति को प्रेमिका के साथ रंगे हाथों पकड़ा है. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा. पति ने अपनी प्रेमिका को एक किराए का मकान दिलवाया था. जहां वह अक्सर मिलने जाता था.

Loading Ad...

यूपी के मेरठ जिले में अय्याशी और धोखेबाजी का नया केस सामने आया है. यहां एक पत्नी ने अपने पति को दूसरे औरत के साथ अय्याशी करते रंगे हाथों पकड़ा है. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. बता दें कि पिछले कई दिनों से पत्नी को अपने पति की हरकतों पर शक हो रहा था, जिसकी वजह से पति अक्सर रामबाग कॉलोनी में स्थित एक किराए के मकान में जाता था. गुरुवार को भी वह दूसरी औरत के साथ इसी मकान में गया था. लेकिन उसकी पत्नी ने अपने जीजा के साथ मिलकर उसे पकड़ लिया.

क्या है पूरा मामला? 

बता दें कि आगरा के नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर के रहने वाले शहजाद नाम के युवक की शादी साल 2016 में शायमा के साथ हुई थी. इस बीच शहजाद का हिंदू युवती के साथ भी अफेयर चल रहा था. जिसकी वजह से कई बार पति और पत्नी के बीच विवाद भी हुआ. वह अक्सर दूसरी युवती से मिलने जाता था. ऐसे में गुरुवार को भी वह मिलने गया, जहां वह अपनी पत्नी द्वारा पकड़ा गया. 

दोनों महिलाओं में हुई गुत्थमगुत्था का वीडियो वायरल

जब पत्नी ने अपने पति को किसी दूसरी युवती के साथ देखा तो उसका खून खौल उठा. उसने दूसरी युवती के बाल नोंचकर लड़ना शुरू किया. इस दौरान पति अपनी प्रेमिका को पत्नी से बचाने की कोशिश करने लगा. दोनों के बीच लड़ाई और धमकी देने का सिलसिला चलता रहा. जब मामला बढ़ता गया, तब भीड़ ने पुलिस को बुलाया और पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. 

Loading Ad...

2 बच्चों का बाप है शहजाद 

अपनी प्रेमिका के साथ अय्याशी कर रहा युवक पहले से शादीशुदा और 2 बच्चों का बाप है. पत्नी इतने गुस्से में नजर आई कि उसने दूसरी औरत को देखते ही अपना आपा खो दिया और जैसे ही मौका मिला उसको पीटने लगी. इस दौरान पति ने प्रेमिका को छुड़ाने की बहुत कोशिश की, लेकिन उसके बावजूद लड़ाई चलती रही. दोनों तरफ से लगातार धमकियां भी चल रहीं थीं. पति अपनी तरफ से मामले को सुलझाने की कोशिश में लगा रहा. 

Loading Ad...

'मेरी जिंदगी बर्बाद करके रख दी है'

पति को दूसरी युवती के साथ देखते ही पत्नी का गुस्सा तेज हो गया. वह चिल्ला रही थी और काफी ज्यादा आक्रोशित थी. वह चिल्लाते हुए कह रही थी कि इस लड़की ने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी है. मेरे बच्चों को भी लेकर आओ ताकि वह अपने बाप की करतूत देख सकें. मैं घर पर मरती हूं और वह अय्याशी कर रहा है. पति ने कई बार पत्नी को समझाने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान उसने धक्का देकर हटा दिया.

पंचायत में प्रेमिका से दूर रहने को कहा गया था

जानकारी के लिए बता दें कि यह पहली बार नहीं है कि मामला सार्वजनिक हुआ है. इससे पहले भी इस पर विवाद हो चुका है. जहां खुली पंचायत में यह फैसला हुआ था कि पति अपनी प्रेमिका को छोड़ देगा. ऐसे में कुछ दिन तक सब ठीक रहा, लेकिन उसके बाद फिर दोनों मिलने लगे. पत्नी ने पुलिस के सामने प्रेमिका को लेकर कई बाते बताईं. इस दौरान भी दोनों के बीच नोंकझोंक हुई. 

Loading Ad...

2016 में हुई थी लव मैरिज

शहजाद और शायमा की शादी 2016 में हुई थी. दोनों ने लव मैरिज की थी. दोनों के पास 4 और 5 साल की 2 बेटियां हैं. पति ने अपनी प्रेमिका को किराए का मकान दिलाया था. करीब 3 महीने से उसका पति उसे धोखा दे रहा था.

यह भी पढ़ें

प्रेमिका अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद करने लगी

मामला जब पुलिस थाने पहुंचा, तो वहां भी पति, पत्नी और प्रेमिका के बीच नोंकझोंक हो रही थी. प्रेमिका अपनी प्रेमी यानी शहजाद के साथ रहने की जिद करने लगी. सीओ अभिषेक तिवारी ने बताया कि शादीशुदा युवक अपनी हिंदू प्रेमिका के साथ किराए के मकान में रह रहा था. जिसका पत्नी ने विरोध किया. फिलहाल दोनों पक्षों में बात चल रही है. अगर तहरीर मिलती है, तो कार्रवाई की जाएगी.

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...