Advertisement
हरियाणा सरकार विधवा महिलाओं को दे रही 'बिजनेस वुमन' बनने का मौका, मिल रही 3 लाख तक की मदद
Haryana CM: हरियाणा सरकार की यह पहल विधवा महिलाओं के लिए नई उम्मीद लेकर आई है. अब महिलाएं अपनी मेहनत और योजना के जरिए स्वरोजगार शुरू कर सकती हैं और आर्थिक रूप से मजबूत बन सकती हैं.
Advertisement
Haryana Widow Pension Scheme: हरियाणा सरकार विधवा महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार कदम उठा रही है. इसी कड़ी में सरकार ने ‘विधवा अनुदान योजना’ शुरू की है. इस योजना के तहत पात्र विधवा महिलाओं को स्वरोजगार के लिए बैंक से 3 लाख रुपये तक का ऋण दिया जाता है. झज्जर के उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने बताया कि सरकार विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को स्वावलंबी बनाने का काम कर रही है और विधवा अनुदान योजना भी इसी का हिस्सा है.
ब्याज पर भी मिलेगा अनुदान
इस योजना का सबसे बड़ा फायदा यह है कि सरकार केवल ऋण ही नहीं देती, बल्कि ब्याज पर भी अनुदान देती है. बैंक से लिए गए ऋण पर जितना ब्याज देना होता है, उसका भुगतान हरियाणा महिला विकास निगम अनुदान के रूप में करती है. इस अनुदान की अधिकतम सीमा 50 हजार रुपये है या तीन साल की अवधि के लिए, जो भी पहले हो .इससे महिलाएं ऋण लेकर आसानी से अपना स्वरोजगार शुरू कर सकती हैं, बिना ज्यादा ब्याज का दबाव झेले.
Advertisement
कौन ले सकता है लाभ: पात्रता
Advertisement
इस योजना का लाभ लेने के लिए कुछ शर्तें हैं:
आवेदक महिला की वार्षिक आय 3 लाख रुपये तक होनी चाहिए.
Advertisement
आयु 18 से 60 साल के बीच हो. महिला हरियाणा की स्थायी निवासी हो.
महिला ने पूर्व में कोई ऋण डिफॉल्ट न किया हो.
इन सभी शर्तों को पूरा करने वाली विधवा महिलाएं इस योजना का लाभ उठा सकती हैं.
Advertisement
किस प्रकार के स्वरोजगार के लिए मिलेगा ऋण
विधवा अनुदान योजना के तहत महिलाएं कई तरह के स्वरोजगार के लिए ऋण ले सकती हैं. इनमें शामिल हैं: डेयरी फार्म ऑटो रिक्शा / ई-रिक्शा सैलून और ब्यूटी पार्लर टेलरिंग और बुटीक पापड़ व अचार निर्माण हलवाई की दुकान फूड स्टाल और आइसक्रीम यूनिट बिस्किट निर्माण टिफिन सेवा और स्कूल यूनिफॉर्म सिलाई और अन्य सामाजिक व व्यक्तिगत सेवा गतिविधियां इस तरह महिलाएं अपने खुद के व्यवसाय के माध्यम से आर्थिक स्वतंत्रता हासिल कर सकती हैं और अपने जीवन को बेहतर बना सकती हैं.
योजना से महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भर बनने का मौका
Advertisement
यह भी पढ़ें
हरियाणा सरकार की यह पहल विधवा महिलाओं के लिए नई उम्मीद लेकर आई है. अब महिलाएं अपनी मेहनत और योजना के जरिए स्वरोजगार शुरू कर सकती हैं और आर्थिक रूप से मजबूत बन सकती हैं. यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर, सशक्त और समाज में सम्मानित बनने का अवसर देती है.