Advertisement
'जवाब ऐसा होना चाहिए कि...', J-K के पूर्व डीजीपी SP Vaid ने बताया आतंकवाद और पाकिस्तान की रीढ़ तोड़ने का फॉर्मूला
जम्मू-कश्मीर पुलिस के पूर्व महानिदेशक (डीजीपी) एसपी वैद ने गुरुवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए पाकिस्तान और उसकी खुफिया एजेंसी आईएसआई को कड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा है कि अब समय आ गया है कि पाकिस्तान को ऐसा सबक सिखाया जाए कि वह दोबारा कभी इस तरह की कायरता दिखाने की हिम्मत न कर सके। सिर्फ आतंकवादियों को मारने से आतंकवाद खत्म नहीं होगा।
Advertisement
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव का माहौल है. इस हमले के बाद हर तरफ से पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात हो रही है. इसी बीच, जम्मू-कश्मीर के पूर्व महानिदेशक एसपी वैद ने कहा कि जवाब ऐसा होना चाहिए कि पाकिस्तान फिर कभी इस तरह की कायराना हरकत करने की हिम्मत न कर सके.
एसपी वैद ने पाकिस्तान को दी चेतावनी
Advertisement
Advertisement
जम्मू-कश्मीर पुलिस के पूर्व महानिदेशक (डीजीपी) एसपी वैद ने गुरुवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए पाकिस्तान और उसकी खुफिया एजेंसी आईएसआई को कड़ा संदेश दिया. उन्होंने कहा है कि अब समय आ गया है कि पाकिस्तान को ऐसा सबक सिखाया जाए कि वह दोबारा कभी इस तरह की कायरता दिखाने की हिम्मत न कर सके. सिर्फ आतंकवादियों को मारने से आतंकवाद खत्म नहीं होगा.
Advertisement
J&K के पूर्व DGP बोले- ISI की तोड़ें रीढ़
उन्होंने कहा कि जब तक पाकिस्तान की आईएसआई और सेना की रीढ़ नहीं तोड़ी जाएगी, तब तक कश्मीर में स्थायी शांति संभव नहीं है. पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद की जड़ को पूरी तरह खत्म करना जरूरी है. उन्होंने इस हमले में ओवर ग्राउंड वर्कर्स की भूमिका पर भी सवाल उठाए. एसपी वैद ने दावा किया कि इस तरह का हमला ओजीडब्ल्यू की मदद के बिना संभव ही नहीं है. आतंकियों को जितना समर्थन हथियारों से मिलता है, उतना ही ओजीडब्ल्यू से भी. ये लोग समाज और कश्मीर के साथ-साथ भारत के भी दुश्मन हैं. इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई जरूरी है.
Advertisement
पूर्व DGP का पाक के रक्षा मंत्री पर फूटा गुस्सा
Advertisement
पूर्व डीजीपी ने पाकिस्तान के रक्षा मंत्री के बयानों पर भी तल्ख टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि चाहे पाकिस्तान हो या उसके रक्षा मंत्री, हमने पहले भी इनके खोखले बयानों को सुना है और अब भी सुन रहे हैं. ये सिर्फ मदरसों की दुकानें हैं, जो केवल धमकियां देना जानते हैं. भारत अब जवाब देना भी जानता है.
फारूक अब्दुल्ला के उस बयान पर भी पूर्व डीजीपी ने टिप्पणी की, जिसमें उन्होंने कहा कि भारत से पाकिस्तान में लोगों को डिपोर्ट करना सही नहीं है. एसपी वैद ने इस पर कहा कि मैं फारूक अब्दुल्ला की राय से सहमत नहीं हूं. भारत सरकार का निर्णय बिल्कुल सही है. इस देश के संसाधनों पर पहला अधिकार भारतीयों का है.
Advertisement
एसपी वैद ने सुरक्षा एजेंसियों की कार्रवाई को बताया जायज
Advertisement
इसके अलावा, कश्मीर घाटी में सुरक्षा एजेंसियों की कार्रवाई को सही ठहराते हुए उन्होंने कहा कि जिन घरों से आतंकवाद को पनाह मिलती है, उनका ध्वस्तीकरण भी न्यायसंगत है. सुरक्षा एजेंसियां जो कदम उठा रही हैं, वह राष्ट्रहित में उचित हैं.
यह भी पढ़ें