Advertisement

Loading Ad...

AAP सरकार ने किसी की झुग्गी नहीं टूटने दी, लेकिन BJP सरकार ने अब तक लाखों गरीबों को बेघर कर दिया - सौरभ भारद्वाज

AAP: आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने रविवार को चिराग दिल्ली में ‘दिल्ली बेहाल जनसंवाद’ कैंपेन के तहत बड़ी सभा की. इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला और कहा कि दिल्ली में चार इंजन वाली भाजपा सरकार है, लेकिन जनता अब भी बेहाल है.

Image Source: Social Media
Loading Ad...

Aam Aadmi Party: आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने रविवार को चिराग दिल्ली में ‘दिल्ली बेहाल जनसंवाद’ कैंपेन के तहत बड़ी सभा की. इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला और कहा कि दिल्ली में चार इंजन वाली भाजपा सरकार है, लेकिन जनता अब भी बेहाल है. उन्होंने बताया कि सरकार के एक साल पूरे हो गए, लेकिन महिलाओं को चुनाव के वादे के अनुसार 2500 रुपए नहीं मिले और बस मार्शलों को पक्की नौकरी नहीं मिली.

सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने मोहल्ला क्लीनिकों को बंद कर हजारों युवाओं को बेरोजगार कर दिया और बस कंडक्टरों की भर्ती रोक दी. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा ने प्रदूषण कम करने और यमुना सफाई के नाम पर झूठा प्रचार किया. आम आदमी पार्टी 1 मार्च को जंतर मंतर पर एक विशाल जनसभा कर दिल्लीवासियों की आवाज उठाएगी.

भाजपा पर गरीब विरोधी होने का आरोप

Loading Ad...

सभा में सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा हमेशा से सेठ-साहूकारों और अमीर लोगों की पार्टी रही है. चुनाव के समय ही वे गरीबों के बीच आते हैं, झुग्गियों में रोटी खाते हैं और अपने आप को गरीबों के दोस्त दिखाते हैं. लेकिन जैसे ही चुनाव जीत जाते हैं, वे गरीबों की उम्मीदों पर पानी फेर देते हैं. उन्होंने दावा किया कि भाजपा ने दिल्ली चुनाव में आम और गरीब लोगों को बेवकूफ बनाया.
सौरभ ने बताया कि आम आदमी पार्टी के समय गांवों और कस्बों में सुविधाएं बनाई गई थीं, जैसे मोहल्ला क्लीनिक, ताकि गरीब और बुजुर्ग आसानी से इलाज करवा सकें. लेकिन भाजपा सरकार आने के बाद इन सुविधाओं को बंद कर दिया गया और फर्जी प्रचार के जरिए उन्हें ‘आरोग्य मंदिर’ बताया गया.

Loading Ad...

मोहल्ला क्लीनिक और महिलाओं पर असर

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि शेख सराय में मोहल्ला क्लीनिक में सबसे ज्यादा गांव की महिलाएं इलाज के लिए आती थीं. महिलाएं पैसे और समय की कमी के कारण डॉक्टर के पास नहीं जा पाती थीं. मोहल्ला क्लीनिक में फ्री टेस्ट और दवाइयां मिलने से उन्हें बहुत सुविधा मिलती थी. लेकिन भाजपा सरकार ने धीरे-धीरे इन क्लीनिकों को बंद कर दिया. इसके अलावा उन्होंने कहा कि 370 आयुष्मान आरोग्य मंदिर बनाने का दावा झूठा है, असल में पुराने क्लीनिकों को रंग-रूप देकर नया नाम दे दिया गया.

Loading Ad...

रोजगार और शिक्षा पर भाजपा की नीतियों की आलोचना

सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने लगभग 250 मोहल्ला क्लीनिक बंद कर वहां काम करने वाले फार्मासिस्ट, नर्स, सैंपल कलेक्टर और डॉक्टरों की नौकरी छीन ली. सरकारी अस्पतालों से डेटा एंट्री ऑपरेटरों को निकाल दिया गया, जिससे हजारों युवा बेरोजगार हो गए. साथ ही 6000 डीटीसी बस कंडक्टरों की भर्ती रोक दी गई. 
उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए बस मार्शल नियुक्त किए थे, लेकिन भाजपा ने उन्हें पक्की नौकरी नहीं दी. इसके अलावा प्राइवेट स्कूलों ने फीस में भारी बढ़ोतरी कर दी, गरीब बच्चों को प्रताड़ित किया और गरीबों के मुफ्त इलाज को रोक दिया.

गरीबों और राशनकार्ड धारकों पर हमला

Loading Ad...

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा सरकार ने दिल्ली में 8 लाख गरीब लोगों के राशन कार्ड रद्द कर दिए हैं. हजारों विधवाओं और बुजुर्गों की पेंशन बंद कर दी गई है. वे गरीबों के मकानों पर बुलडोजर चला रहे हैं, जबकि अमीरों के लिए सुविधाएं बढ़ा रहे हैं. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने हमेशा गरीबों के मकानों की सुरक्षा की है, लेकिन भाजपा सरकार गरीबों को लगातार नुकसान पहुंचा रही है.

प्रदूषण और यमुना सफाई में फर्जी प्रचार

सौरभ ने कहा कि भाजपा ने यमुना सफाई और प्रदूषण कम करने के नाम पर झूठा प्रचार किया. उन्होंने बताया कि नकली यमुना बनाकर मीडिया में दिखाया गया कि सफाई हो गई है, जबकि असल में दिल्लीवासियों को पीने का पानी भी नहीं मिला. प्रदूषण मापने वाले मीटर बंद कर दिए गए और चालू मीटर पर पानी का छिड़काव किया गया, ताकि स्तर कम दिखे.

Loading Ad...

बच्चों और सुरक्षा पर गंभीर आरोप

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली में चार इंजन वाली सरकार होने के बावजूद जनवरी में 800 से ज्यादा लोग लापता हुए, जिनमें कई नाबालिग लड़कियां भी शामिल हैं. उन्होंने लोगों से अपील की कि अपने बच्चों पर ध्यान दें और अगर कोई बच्चा गायब हो तो तुरंत रिपोर्ट दर्ज कराएं. उन्होंने कहा कि पुलिस और भाजपा सरकार लापता बच्चों के मामलों में साठगांठ कर रही है. 

धर्म और संस्कृति का अपमान

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

सौरभ ने आरोप लगाया कि भाजपा धर्म के नाम पर सिर्फ धंधा करती है. उन्होंने कहा कि भाजपा ने रामलीला और गांव के त्योहारों को बंद कर दिया, उन्हें अमीर इलाकों में ले जाया गया. आम आदमी पार्टी ने हमेशा सस्ती और आम जनता के लिए त्योहार और रामलीला आयोजित की. भाजपा सिर्फ अमीरों के लिए काम कर रही है, गरीबों के लिए नहीं.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...