Advertisement

Loading Ad...

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकवादियों ने 2 जवानों किया अपहरण! 1 चंगुल से छूटने में कामयाब दूसरे का गोली से भूना चाकू से लहूलुहान शव बरामद ।

जम्मू-कश्मीर में सेना के 2 जवानों का आतंकवादियों ने अपहरण कर लिया है। यह घटना अनंतनाग की बताई जा रही है। हालांकि एक जवान आतंकियों के चंगुल से छूटने में सफल रहा। बाकी दूसरे जवान का शव बरामद हुआ है।

Loading Ad...
Jammu Kashmir विधानसभा चुनाव के नतीजे बीते कल के दिन आए। जहां वोटिंग से लेकर मतगणना शांतिपूर्वक तारीके से संपन्न हुई। इस राज्य में 10 साल बाद हुए चुनाव में नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। लेकिन रिजल्ट आने के कुछ ही घंटे बाद जम्मू-कश्मीर में  रोंगटे खड़े कर देने वाली इक ऐसी घटना हुई है। जिसने यह सवाल पैदा कर दिया कि क्या  आतंकियों के हौसले फिर से बढ़ गए हैं ? क्या राज्य में नेशनल कॉन्फ्रेंस की सरकार बनते ही आतंकी फिर से उत्पात मचाने को तैयार हैं। आज जम्मू-कश्मीर में सुबह-सुबह जो भी हुआ। उसने हर किसी को डरा दिया। आतंकियों ने 2 जवानों का अपहरण किया है। 
यह जवान प्रादेशिक यानि जम्मू-कश्मीर राज्य के जवान थे। इनमें एक जवान चंगुल से छूटने में कामयाब हुआ। तो वहीं दूसरे की गोलियों से भूनकर चाकू से काटकर लहूलुहान कर दिया गया था। जिसका शव बरामद कर लिया गया है। 

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में 2 जवानों का अपहरण 


आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर में TA यानि प्रादेशिक सेना के 2 जवानों का आतंकियों द्वारा अपहरण किया गया है। यह घटना अनंतनाग की बताई जा रही है। हालांकि सेना की तरफ से इस घटना को लेकर अभी तक कोई भी पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन सूचना मिलते ही सेना के जवानों ने सर्च अभियान शुरू कर दिया है। 

खबरों के मुताबिक

अनंतनाग के जंगल इलाके में कथित तौर पर दो जवानों का अपहरण किया गया था। इनमें से एक जवान आतंकियों के चंगुल से छूटने में सफल रहा। बाकी दूसरे जवान का शव अनंतनाग के जंगल से बरामद हुआ है। जवान के बरामद शव पर गोलियों के निशान और चाकू से काटे जाने के निशान मिले हैं। यह जवान टेरिटोरियल आर्मी की 161 यूनिट का सदस्य था। बता दें कि जिस इलाके में यह शव बरामद हुआ है। वहां सुरक्षा बल द्वारा कल से ही तलाशी अभियान चला रहे थे। इनके अपहरण की जानकारी चिनार कोर ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी थी। दरअसल कल  08 अक्टूबर को काज़वान वन कोकेरनाग में जम्मू-कश्मीर पुलिस और अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर भारतीय सेना द्वारा एक संयुक्त आतंकवाद विरोधी अभियान शुरू किया गया था। यह ऑपरेशन पूरी रात जारी रहा। 

आपको बता दें कि इससे पहले भी साल 2023 के अगस्त महीने में सेना का एक जवान कुलगाम जिले से गायब हो गया था। उस दौरान वह जवान छुट्टी पर गया था और बाद में पुलिस को मिल गया था। गायब हुए जवान के परिवार ने उस वक्त पुलिस को जो  बयान दिया था। उसके मुताबिक वह कुलगाम के स्थल से अपनी कार में खाने का कुछ सामान लेने गया था। परिवार के मुताबिक कुछ ही दूरी पर खून के धब्बों से सनी हुई उसकी कार मिली थी। जिसकी वजह से परिवार के लोग डर गए थे। 
Loading Ad...

यह भी पढ़ें

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...