Advertisement
मुख्य सचिव बनते ही Manoj Singh का तगड़ा एक्शन
UP के सबसे बड़े अफसर Manoj Singh का हाथरस कांड पर बड़ा एक्शन, देखते रह गए CM Yogi
Advertisement
दरअसल सात सालों में पहली बार ऐसा हुआ है कि प्रदेश का सबसे बड़ा अफ़सर योगी की पसंद का नियुक्त हुआ है। हम बात कर रहे हैं मुख्य सचिव के पद पर नियुक्त हुए मनोज सिंह की। मनोज सिंह ने कार्यभार संभाल लिया है। एक दिन में कई कई घंटे काम करने वाले मनोज सिंह ज़िम्मेदारी लेते ही सीधा मैदान में उतर आए और हाथरस पहुँच गए। जी हाँ, हाल ही में हुए हाथरस कांड में सबसे पहले पहुँचने वाले अफ़सरों में ख़ुद मनोज सिंह भी थे।
आगे आगे सीएम योगी और पीछे पीछे वो जाते हुए नज़र आए। चाहे सीएम अस्पतालों में पीड़ितों का हाल ले रहे हों या फिर घटनास्थल का मुआयना कर रहे हों मनोज सिंह उनके साथ साथ रहे। सोचिए अगर प्रदेश का आला अधिकारी इतनी फुर्ती से काम करेगा तो फिर बाक़ी अधिकारी तो ख़ुद ट्रैक पर आ जाएंगे। योगी के पसंदीदा और भरोसेमंद मनोज सिंह के आने के बाद से योगी और ज़्यादा फ़्री हैंड होकर काम कर रहे हैं। बहरहाल अब कौन हैं मनोज सिंह उनके बारे में विस्तार से भी जान लीजिए।
Advertisement
यह भी पढ़ें
कौन हैं मुख्य सचिव मनोज सिंह ?
- मनोज सिंह 1988 बैच के IAS अधिकारी हैं।
- मनोज सिंह नौकरशाही और राजनीतिक हलको में एक अनुभवी व्यक्ति हैं।
- हाथरस घटनास्थल पर तुरंत पहुंचकर अपनी कार्यशैली की झलक दिखाई।
- मनोज सिंह सरकार में कृषि उत्पादन आयुक्त, पंचायती राज और बागवानी विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव और यूपी एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण जैसे पदों पर रहे हैं।
- मनोज सिंह हर दिन कार्यालय में 14 घंटे बिताते हैं।