Advertisement

Loading Ad...

SPG जवानों ने ड्यूटी के दौरान किया संगम के जल का आचमन, वीडियो हो रहा है जमकर वायरल

PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी संगम में पवित्र स्नान कर रहे थे , उसी दौरान SPG कमांडो अपनी सुरक्षा ड्यूटी निभा रहे थे, लेकिन उन्होंने ड्यूटी के दौरान भी अपने धार्मिक विश्वासों से जुड़ी गतिविधियों को निभाया।

Google
Loading Ad...

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुंभ मेला स्नान के दौरान उनके सुरक्षा घेरे में तैनात SPG कमांडो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। सुरक्षा में तैनात SPG कमांडो ने एक अनोखा कार्य किया, जिसने न केवल सुरक्षा के लिहाज से उनकी मुस्तैदी को दिखाया, बल्कि सनातन धर्म के प्रति उनकी आस्था भी उजागर की।जब प्रधानमंत्री मोदी संगम में पवित्र स्नान कर रहे थे , उसी दौरान SPG कमांडो अपनी सुरक्षा ड्यूटी निभा रहे थे, लेकिन उन्होंने ड्यूटी के दौरान भी अपने धार्मिक विश्वासों से जुड़ी गतिविधियों को निभाया।  आइए जानते है इस खबर को विस्तार से ....

SPG कमांडो ने सुरक्षा ड्यूटी से ऊपर उठकर संगम के पवित्र जल का किया आचमन 

इन कमांडो की प्राथमिकता हमेशा पीएम मोदी की सुरक्षा होती है और वे इस दौरान एक भी पल की चूक नहीं होने देते।  लेकिन, इस दौरान कमांडो ने एक पल के लिए सुरक्षा ड्यूटी से ऊपर उठकर संगम के पवित्र जल का आचमन किया, यह कदम उनके अपने धार्मिक विश्वास को दर्शाता है। यह उस समय की बात थी जब सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच भी, कमांडो ने अपनी आस्था का पालन करते हुए संगम के पवित्र जल को श्रद्धा से ग्रहण किया। उनकी यह हरकत न केवल उनके उच्चस्तरीय प्रशिक्षण को दर्शाती है, बल्कि यह भी साबित करती है कि भारतीय सैन्य बल अपनी सुरक्षा ड्यूटी के साथ-साथ धर्म और संस्कृति के प्रति भी गहरी आस्था रखते हैं।

पीएम मोदी के स्नान के दौरान भारतीय सुरक्षा बलों के सदस्य अपनी कड़ी ड्यूटी के दौरान भी अपने धार्मिक विश्वासों से जुड़ी गतिविधियों को निभाने में विश्वास रखते हैं, जो भारतीय संस्कृति की विशेषता है।यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर एक वायरल ट्रेंड बन चुका है, जिसे लाखों लोग देख चुके हैं और इसे साझा कर रहे हैं। SPG कमांडो की इस वीडियो ने यह भी साबित किया कि भारतीय सैनिक अपनी सुरक्षा ड्यूटी के दौरान भी अपनी सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान से जुड़े रहते हैं

Loading Ad...

Loading Ad...

पीएम मोदी ने डुबकी लगाने के बाद उन्होंने गंगा पूजन और आरती भी की

यह भी पढ़ें

डुबकी लगाने के बाद उन्होंने गंगा पूजन और आरती भी की। इससे पहले प्रधानमंत्री के प्रयागराज आगमन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। त्रिवेणी संगम पर डुबकी लगाने से पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विधिवत पूजा-अर्चना की। संगम में उतरने से पहले पीएम ने सबसे पहले आस्था के साथ जल को स्पर्श कर आशीर्वाद लिया और फिर सूर्य को अर्घ्य दिया और तर्पण भी किया। संगम स्नान के बाद उन्होंने पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना भी की। काले कुर्ते और भगवा पटके व हिमाचली टोपी पहने पीएम मोदी ने वैदिक मंत्रों और श्लोकों के बीच संगम त्रिवेणी में अक्षत, नैवेद्य, पुष्प, फल और लाल चुनरी अर्पित की। इसके बाद उन्होंने संगम स्थल पर तीनों पावन नदियों की आरती भी उतारी। वहां मौजूद तीर्थ पुरोहित ने उनका टीका लगाकर अभिनंदन किया।

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...