Advertisement

Loading Ad...

यूपी उपचुनाव में प्रचार के लिए सपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, जेल में बंद आज़म खान का नाम भी लिस्ट में शामिल

चुनाव प्रचार के लिए समाजवादी पार्टी की तरफ से 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, जया बच्चन, शिवपाल सिंह यादव समेत 40 नेताओं के नाम है। लेकिन सबसे चौंकाने वाला नाम है समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान का जो इस वक्त जेल में बंद है।

Loading Ad...
उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में जीत के लिए सत्ताधारी भाजपा समेत विपक्ष में बैठी समाजवादी पार्टी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। चुनाव प्रचार के लिए समाजवादी पार्टी की तरफ से 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, जया बच्चन, शिवपाल सिंह यादव समेत 40 नेताओं के नाम है। लेकिन सबसे चौंकाने वाला नाम है समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान का जो इस वक्त जेल में बंद है। 


दरअसल, यूपी के उपचुनाव में समाजवादी पार्टी कोई कमी नहीं रखनी चाहती है। पार्टी लोकसभा चुनाव की तरह इस चुनाव में अपने प्रदर्शन को बरकरार रखते हुए सभी सीटों पर अपने चुनाव प्रचार अभियान को गति दिया है। समाजवादी पार्टी के महासचिव रामगोपाल यादव ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, शिवपाल सिंह यादव रामगोपाल यादव, समेत पार्टी के दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री आजम खान के नाम ने सभी को चौंका दिया है। क्योंकि आजम खान लंबे समय से जेल में बंद है, अब यह देखना होगा कि समाजवादी पार्टी ने उन्हें अपना स्टार प्रचारक तो बना दिया है वह किस प्रकार पार्टी के प्रत्याशी के लिए प्रचार कर पाएंगे। 

समाजवादी पार्टी द्वारा घोषित किए गए स्टार प्रचारकों की सूची पर नजर डाले तो। पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, रामगोपाल यादव, पूर्व मंत्री मोहम्मद आजम खान, मैनपुरी की सांसद डिंपल यादव, समाजवादी पार्टी की राज्यसभा सांसद जया बच्चन, पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव, रामजीलाल सुमन, श्यामलाल पाल, बाबू सिंह कुशवाहा, लालजी वर्मा, हरेंद्र मलिक, अवधेश प्रसाद, नरेश उत्तम पटेल, नरेश उत्तम पटेल, इंद्रजीत सरोज, माता प्रसाद पांडे, विशंभर प्रसाद निषाद, रामचंद्र राजभर ,ओमप्रकाश सिंह, कमाल अख्तर का शाम लिस्ट में शामिल है। इनके अलावा शाहिद मंजूर, राम गोविंद चौधरी, लाल बिहारी यादव, जावेद अली खान, राजा रामपाल, महबूब अली, जियाउरहमान बर्क, देवेश शाक्य, रामआसरे विश्वकर्मा, रमेश प्रजापति, किरण पाल कश्यप, राम अवतार सैनी, रेखा वर्मा, त्रिभुवन दत्त, अतुल प्रधान,  मिठाई लाल भारती, आबिद राजा, संजय कविता, राजपाल कश्यप, मोहम्मद शकील अहमद कश्यप और जुगल किशोर वाल्मीकि को इस लिस्ट में जगह दी गई है।

इससे पहले समाजवादी पार्टी ने सभी 9 सीटों पर होने वाले उपचुनाव में प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया था। अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट के जरिए संदेश दिया था कि इंडिया ब्लॉक एकजुट है और सपा के सिंबल पर ही गठबंधन के सभी प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे।अखिलेश ने एक्स पर लिखा था, "कांग्रेस और समाजवादी पार्टी एक बड़ी जीत के लिए एकजुट होकर, कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़ी हैं। 'इंडिया' (इंडी अलायंस) इस उपचुनाव में, जीत का एक नया अध्याय लिखने जा रहा है। कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं के साथ आने से समाजवादी पार्टी की शक्ति कई गुना बढ़ गई है। इस अभूतपूर्व सहयोग और समर्थन से सभी 9 विधानसभा सीटों पर ‘इंडिया गठबंधन’ का एक-एक कार्यकर्ता जीत का संकल्प लेकर नई ऊर्जा से भर गया है। ये देश का संविधान, सौहार्द और पीडीए का मान-सम्मान बचाने का चुनाव है।"

ग़ौरतलब है की यूपी की नौ विधानसभा सीट पर लिए 13 नवंबर को मतदान होंगे जबकि वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी। यूपी की जिन 9 सीटों पर उपचुनाव होना है उनमें गाजियाबाद सदर, मीरापुर, फूलपुर, मझवां, करहल,  कुंदरकी, खैर, कटेहरी और सीसामऊ शामिल हैं। जिसके लिए सपा-भाजपा समेत बसपा ने भी अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। 
Loading Ad...

यह भी पढ़ें

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...