Advertisement

Loading Ad...

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर किया करारा जुबानी हमला ! "जो अपने से बड़ा किसी को नहीं समझते वह कैसे योगी"

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर फिर से करारा जुबानी हमला किया है। उन्होंने कहा है कि "जो खुद से बड़ा किसी को नहीं समझते वो कैसे योगी। हमारे यहां जितना बड़ा संत होता है वह कम बोलता है"।

Loading Ad...
जब से चुनाव आयोग द्वारा यूपी की 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ है। तभी से सीएम योगी और अखिलेश यादव के बीच जुबानी हमला तेज हो गया है। दोनों नेता एक-दूसरे को किसी भी प्रकार से घेरने में पीछे नहीं हट रहे। दरअसल, हाल ही में सीएम योगी के द्वारा दिया गया बयान "बटेंगे तो कटेंगे" प्रदेश के साथ-साथ देश के हर एक राज्य में खूब सुर्खियां बटोर रहा है। योगी के द्वारा दिए गए इस नारे से उपचुनाव की कई सीटों पर बड़ा असर देखने को मिल सकता है। यही वजह है कि अखिलेश यादव ने इस नारे को पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यकों के खिलाफ बता कर "जुड़ेंगे तो जीतेंगे" का नारा दिया है। चुनाव के बीच दोनों ही नेताओं के बीच जुबानी वॉर ने प्रदेश की जनता का ध्यान अपनी ओर खींचा है। इस बीच नोटबंदी पर खजांची यादव का जन्मदिन मनाते हुए सपा प्रमुख ने सीएम योगी पर जमकर हमला बोला है। बता दें कि सपा मुखिया अखिलेश यादव नोटबंदी वाले लाइन में जन्मा खजांची नाम के बच्चे का जन्मदिन हर साल सेलिब्रेट करते हैं। खजांची 8 साल का हो चुका है। 
कौन है खजांची यादव ? 
बता दें कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 नवंबर 2016 को नोटबंदी का ऐलान किया था। मोदी ने 500 और 1000 के पुराने नोट को बंद करने का ऐलान किया था। इसके बाद एटीएम और बैंकों में लंबी कतारें लग गई थी।
नोटबंदी की कतार में कानपुर देहात की एक महिला भी थी। जिसने बैंक की लाइन में ही बच्चे को जन्म दे दिया था। उस दौरान प्रदेश में अखिलेश यादव की सरकार थी। जिसके बाद सपा मुखिया ने नोटबंदी की लाइन में जन्में बच्चें का नाम अखिलेश यादव रख दिया था। तभी से अखिलेश यादव इस बच्चे का जन्मदिन खुद सेलिब्रेट करते हैं। इस जन्मदिन को मनाने का उद्देश्य केंद्र की मोदी सरकार को घेरना होता है। इस बार खजांची एक बार फिर से अखिलेश यादव के सामने अपना जन्मदिन मनाते हुए नजर आया। उसने सूट पहना हुआ था। खजांची जैसे ही अखिलेश यादव के पास पहुंचा। वैसे ही हैप्पी बर्थडे का गाना बजने लगा। सपा प्रमुख ने लड्डू खिलाकर जन्मदिन मनाया। अखिलेश ने तोहफे में साइकिल और घड़ी गिफ्ट की। इस कार्यक्रम में हर साल खजांची का परिवार भी उपलब्ध रहता है। 
जो अपनों से बड़ा किसी को नहीं समझते "वो कैसे योगी" 
खजांची का जन्मदिन सेलिब्रेट करते हुए अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर कारा जुबानी हमला किया। उन्होंने योगी पर तंज करते हुए कहा कि "जो अपनों से बड़ा किसी को नहीं समझते वो कैसे योगी। हमारे यहां जितना बड़ा संत होता है, वह कम बोलता है। योगी की वस्त्र से नहीं, वचन से पहचान होती है। हमारे यहां मुनि-मौनी की परंपरा रही है"। 
अखिलेश ने योगी को ज्यादा बोलने वाला मुख्यमंत्री बताया। 
भाजपा अंग्रेजों के नक्शे कदम पर चल रही 
अखिलेश यादव ने भाजपा पर करारा हमला करते हुए कहा कि "बीजेपी अंग्रेजों के नक्शे कदम पर चल रही है। जिस सरकार को दूसरों के लिए न्याय करना चाहिए। वह अन्याय कर रही है। बेटियां आत्मदाह करने सीएम आवास पहुंच रही है। एक आदमी न्याय के लिए टावर पर चढ़ गया। अखिलेश ने भाजपा की कई नीतियों पर सवाल उठाएं। 
अखिलेश यादव के बयान से राजनीतिक माहौल गर्माया 
सपा प्रमुख द्वारा सीएम योगी के ऊपर किए गए बयान से राजनीतिक माहौल गर्मा सकता है। अखिलेश के बयान पर संत समाज गुस्से में आ सकता है। इस बयान को उपचुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है। अखिलेश ने योगी के साथ केंद्र की मोदी सरकार को भी घेरा। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार एक दिशा में नहीं है। डबल इंजन एक दूसरे को खींच रहे हैं। मोदी और योगी के बीच सब कुछ ठीक नहीं है। 
20 नवंबर को 9 विधानसभा सीटों पर होने हैं उपचुनाव
आपको बता दें कि यूपी की 9 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को उपचुनाव होने हैं। इन 9 सीटों में 4 सपा, 3 भाजपा और 2 सीटें एनडीए दल का हिस्सा बन चुकी रालोद और निषाद पार्टी के पास है। 
Loading Ad...

यह भी पढ़ें

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...