Advertisement

Loading Ad...

सोनम ने ही कराई पति राजा रघुवंशी की हत्या, 17 दिन बाद यूपी के गाजीपुर से पकड़ी गई

शिलांग में लापता सोनम रघुवंशी उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में मिल गई है. 17 दिन से लापता सोनम रघुवंशी यूपी के गाजीपुर में एक ढाबे पर मिली, वो मेघालय लापता हुई थी. सोनम को गाजीपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है. उसके साथ ही 3 अन्य आरोपी भी गिरफ्तार हुए हैं.

Loading Ad...

शिलांग में लापता सोनम रघुवंशी उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में मिल गई है. 17 दिन से लापता सोनम रघुवंशी यूपी के गाजीपुर में एक ढाबे पर मिली, वो मेघालय लापता हुई थी. सोनम को गाजीपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है. पत्नी सोनम ने बताया कि उसने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया, इसके अलावा छापेमारी में तीन अन्य हमलावरों को गिरफ्तार भी किया गया है. मेघालय DGP ने बताया कि सोनम सहित चार लोगों को राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया है। सोनम ने राजा की हत्या की सुपारी दी थी।

सीएम संगमा ने किया पोस्ट
मेघालय के सीएम कोनरॉड संगमा ने एक्स पोस्ट पर इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि एक महिला ने आत्मसमर्पण कर दिया है. उसके साथ तीन हमलावर भी पकड़े गए हैं, जबकि एक की तलाश जारी है. सीएम संगमा ने एक्स पर मेघालय पुलिस की सराहना करते हुए लिखा- राजा हत्याकांड में मेघालय पुलिस को सात दिनों के भीतर एक बड़ी सफलता मिली है. मध्य प्रदेश के रहने वाले तीन हमलावरों को गिरफ्तार किया गया है, महिला (सोनम) ने आत्मसमर्पण कर दिया है और एक अन्य हमलावर को पकड़ने के लिए अभियान अभी भी जारी है. बहुत बढ़िया मेघालय पुलिस!

Loading Ad...

बता दें कि इस केस को लेकर मेघालय पुलिस पर काफी दबाव भी था. इंदौर के राजा और सोनम रघुवंशी की शादी 11 मई को हुई थी. जोड़ा 20 मई को हनीमून के लिए असम में मां कामाख्या के दर्शन करने के बाद 23 मई को मेघालय के शिलॉन्ग रवाना हुआ. शुरुआत में परिवार की दोनों से बात होती रही, फिर संपर्क टूट गया.

Loading Ad...

24 मई से ही दोनों के मोबाइल बंद हो गए तो परिवार वालों को चिंता हुई. कई कोशिशों के बाद जब कोई संपर्क नहीं हो सका तो सोनम के भाई गोविंद और राजा के भाई विपिन इमरजेंसी फ्लाइट से शिलॉन्ग पहुंचे.

यह भी पढ़ें

यहां दोनों के लापता होने पर एनडीआरएफ और पुलिस ने व्यापक तलाशी अभियान चलाया, जिसके आठ दिन बाद राजा रघुवंशी का शव एक गहरी खाई में मिला. सोनम रघुवंशी की तलाश जारी थी. मामले को लेकर देशभर में खूब शोर मचा, इसके बाद दोनों के परिवार और मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने भी सीबीआई जांच की मांग की थी.

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...