Advertisement

Loading Ad...

'कुछ लोग खुद को दुनिया का बॉस...' रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बिना नाम लिए ट्रंप को दो टूक जवाब, कहा- भारत बनकर रहेगा बड़ी शक्ति

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भोपाल में BEML की नई रेल कोच फैक्ट्री का भूमि पूजन करते हुए ट्रंप को दो टूक जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि दुनिया का सबसे तेज विकास करने वाला देश भारत है. कुछ लोग हैं जिनको भारत का विकास पसंद नहीं आ रहा है. खुद को ही दुनिया का बॉस समझ बैठे हैं.

Loading Ad...

राजनाथ सिंह ने टैरिफ वॉर के बीच ट्रंप को दो टूक जवाब दिया है. रक्षा मंत्री ने कहा कि उनको समझ नहीं आ रहा है कि भारत कैसे इतनी तेजी से आगे बढ़ रहा है. बहुतों द्वारा ऐसी कोशिश की जा रही है कि भारत में भारत के लोगों द्वारा जो चीज बनाई जा रही है वो अगर किसी दूसरे देश में जाए तो उन देशों में बनने वाली चीजों से महंगी हो जाए ताकि दुनिया के लोग उसे खरीदें ही ना. 

कुछ लोग खुद को दुनिया का बॉस समझ बैठे हैं

रविवार को भोपाल में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बिना नाम लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को दो टूक जवाब दिया है. रक्षा मंत्री ने कहा कि दुनिया का सबसे तेज विकास करने वाला देश भारत है. कुछ लोग हैं जिनको भारत का विकास पसंद नहीं आ रहा है. खुद को ही दुनिया का बॉस समझ बैठे हैं. 

Loading Ad...

आगे उन्होंने कहा कि उनको समझ नहीं आ रहा है कि भारत कैसे इतनी तेजी से आगे बढ़ रहा है. बहुतों द्वारा ऐसी कोशिश की जा रही है कि भारत में भारत के लोगों द्वारा जो चीज बनाई जा रही है वो अगर किसी दूसरे देश में जाए तो उन देशों में बनने वाली चीजों से महंगी हो जाए ताकि दुनिया के लोग उसे खरीदें ही ना. आगे उन्होंने कहा कि भारत आज जिस तेजी से आगे बढ़ रहा है, एक दिन भारत दुनिया की एक बड़ी शक्ति बनकर रहेगा.

Loading Ad...

आतंकियों ने धर्म पूछकर मारा, भारत ने कर्म देखकर जवाब दिया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "जहां तक रक्षा क्षेत्र की बात है, आपको यह जानकर खुशी होगी कि अब हम 24 हजार करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की रक्षा वस्तुओं का निर्यात कर रहे हैं. यह भारत की ताकत है, यह नए भारत का नया रक्षा क्षेत्र है और निर्यात निरंतर बढ़ रहा है."  

Loading Ad...

राजनाथ सिंह ने साथ ही ऑपरेशन सिंदूर पर बात करते हुए कहा कि आतंकियों ने पहलगाम में पर्यटकों को धर्म पूछकर मारा लेकिन भारत ने आतंकियों का कर्म देखकर जवाब दिया. उन्होंने यह बात भोपाल में मैन्यूफैक्चरिंग के लिए बीईएमएल रेल हब में नेक्स्टजेन रोलिंग स्टॉक फैक्ट्री के भूमि पूजन समारोह में बोल रहे थे.

रक्षा मंत्री ने किया नई रेल कोच फैक्ट्री का भूमि पूजन 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मध्य प्रदेश में कहा की आज BEML (भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड) की नई रेल कोच फैक्ट्री के भूमि पूजन के साथ औद्योगिक विकास को नई दिशा मिली. इस परियोजना में लगभग 1,800 करोड़ रुपये का निवेश होगा और अगले दो वर्षों में फैक्ट्री का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा. यहां न केवल रेल के डिब्बों का निर्माण होगा, बल्कि रेलवे के अन्य उत्पाद भी तैयार किए जाएंगे.

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

रक्षा मंत्री ने कहा कि चाहे औद्योगिक विकास हो, या सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक पुनरुत्थान, जब इसकी कमान मोहन जी जैसे कर्मठ और समर्पित व्यक्ति के हाथ में हो, तो ज्यादा कुछ कहने की जरूरत नहीं होती. आपके नए-नए विचार और कार्यशैली के कारण मैं कह सकता हूं कि अब MP सिर्फ ‘मध्य प्रदेश’ नहीं, बल्कि ‘मॉडर्न प्रदेश’ बन गया है.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...