Advertisement

Loading Ad...

शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने की संघ की प्रशंसा, 'ये परिवार जोड़ने वाला, तोड़ने वाला नहीं'

महायुति की सरकार में अब तक सब कुछ सामंजस्य से चल रहा है। कैबिनेट के विस्तार भी हो चुका है। इस बीच डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की प्रशंसा की है। जिसकी चर्चा महाराष्ट्र में ख़ूब हो रही है।

Loading Ad...
महाराष्ट्र में नई सरकार के गठन के बाद बीजेपी के दिग्गज नेता देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठकर कामकाज शुरू कर दिया है तो वही दूसरी तरफ़ शिवसेना के प्रमुख एकनाथ शिंदे भी इस सरकार में डिप्टी मुख्यमंत्री के तौर पर अपनी ज़िम्मेदारी को निभा रहे है। महायुति की सरकार में अब तक सब कुछ सामंजस्य से चल रहा है। कैबिनेट के विस्तार भी हो चुका है। इस बीच डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की प्रशंसा की है। जिसकी चर्चा महाराष्ट्र में ख़ूब हो रही है। 


दरअसल, महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गुरुवार को नागपुर में डॉ. हेडगेवार स्मृति मंदिर के दर्शन करने पहुंचे। इस मौक़े पर बीजेपी के कई दीगज नेता भी यहां पहुंचे थे। इस दौरान महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने संघ की भूमिका को सराहा। उन्होंने कहा कि संघ परिवार जोड़ने वाला है, ना कि तोड़ने वाला। उन्होंने कहा, "यह हमारे लिए बहुत ही पवित्र भूमि है। हम इसका दिल से सम्मान करते हैं। यहां आने के बाद हमें आनंद की अनुभूति प्राप्त हो रही है। मैं कहना चाहूंगा कि यहां आने के बाद हर व्यक्ति को ऊर्जा और आनंद की अनुभूति प्राप्त होती है।"


उन्होंने आगे कहा, “संघ परिवार हमें यह सिखाता है कि निरपेक्ष भाव से हमें सेवा कैसे करनी है। यह हमें संघ परिवार सिखाता है। मैं एक बात कहना चाहता हूं कि मेरे लिए संघ परिवार कोई नया नहीं है। मेरी शुरुआत ही शाखा से हुई है। इस बात का मुझे अभिमान है कि मैं हमेशा से ही संघ परिवार का हिस्सा रहा हूं। संघ ने मुझे बहुत कुछ सिखाया है।”शिंदे ने संघ के निस्वार्थ सेवा भाव की प्रशंसा करते हुए कहा, “अगले साल संघ परिवार को पूरे 100 साल हो रहे हैं। यह बहुत ही गर्व की बात है कि संघ को पूरे 100 साल होने जा रहे हैं। देश में कई तरह की संस्थाएं शुरू होती हैं। लेकिन, फिर बाद में बंद हो जाती है। कोई भी संस्था लंबे समय तक अपना सफर तय नहीं कर पाती है। लेकिन, संघ ने ऐसा करके दिखाया है। आगे भी संघ इसी तरह से देश की सेवा करता रहेगा।”


उन्होंने कहा, “देश में जहां कहीं भी कोई आपदा आती है, तो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का कार्यकर्ता सबसे पहले दौड़कर जाता है और लोगों की मदद करता है।" शिंदे के मुताबिक शिवसेना और संघ परिवार के विचार समान हैं। उन्होंने कहा, “शिवसेना और संघ परिवार का विचार भी समान है। मुझे यहां आकर सुखद अनुभूति प्राप्त हो रही है, जिसे मैं शब्दों में व्यक्त नहीं कर सकता। संघ ने हमें बहुत कुछ सिखाया है।” उन्होंने कहा, “जिसे सामाजिक काम निरपेक्ष भाव से करना है, उसे एक बार जरूर यहां आना चाहिए और यहां से प्रेरणा लेने के बाद जन सेवा करनी चाहिए।”


ग़ौरतलब है कि एकनाथ शिंदे द्वारा संघ की प्रशंसा को लेकर चर्चा इसलिए हो रही है की शिंदे शिवसेना के प्रमुख है और महाराष्ट्र में महायुति में शामिल होने के नाते डिप्टी मुख्यमंत्री भी बनाए गए है। ऐसे में ये माना जाता है कि बीजेपी के पीछे संघ की ताक़त होती है जो अलग-अलग राज्यों में  होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी के लिए ज़मीनी स्तर पर काम करती है जिसका बड़ा फ़ायदा पार्टी को नतीजों के रूप में मिलता है। ऐसे में किसी अन्य दल के प्रमुख द्वारा संघ की प्रशंसा करना चौकानें वाला माना जा रहा है। 
Loading Ad...

यह भी पढ़ें

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...