Advertisement

Loading Ad...

AI समिट के बाहर ‘शर्टलेस हंगामा’ पड़ा भारी, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब गिरफ्तार, अब तक 8 पर गिरी गाज

AI समिट के दौरान ‘शर्टलेस’ होकर प्रदर्शन करने के मामले में पुलिस ने यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को गिरफ्तार कर लिया है. अब तक कुल 8 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया जा चुका है.

Loading Ad...

दिल्ली पुलिस ने इंडियन यूथ कांग्रेस (युवा कांग्रेस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को गिरफ्तार कर लिया है. सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई पिछले सप्ताह भारत मंडपम में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान हुए ‘शर्टलेस प्रोटेस्ट’ के सिलसिले में की गई है. 

कोर्ट ने क्या कहा?

जानकारी के अनुसार पुलिस ने मंगलवार सुबह भानु को हिरासत में लिया था और पूछताछ के बाद औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया. जिसके बाद उदय भानु चिब को कोर्ट मे पेश किया गया. दिल्ली पुलिस ने कहा कि देश के अलग अलग जगहों के लोग शामिल है जांच के लिए कई जगह ले जाना है इसलिए सात दिनों की कस्टडी चाहिए.

Loading Ad...

अन्य कई प्रदर्शनकारियों की हो चुकी है गिरफ्तारी

Loading Ad...

सूत्रों के अनुसार पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि प्रदर्शन के पीछे कोई संगठित योजना थी या नहीं. फिलहाल मामले की जांच जारी है. इससे पहले सोमवार को आरोपियों जितेंद्र यादव, राजा गुर्जर और अजय कुमार को ग्वालियर सहित अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार किया गया था. इनके खिलाफ तिलक मार्ग थाने में मामला दर्ज किया गया था.

ऐन मौके पर प्रदर्शनकारियों ने बदला था प्लान

Loading Ad...

पुलिस का कहना है कि प्रदर्शनकारियों ने कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करने के लिए क्यूआर कोड प्राप्त करने हेतु ऑनलाइन पंजीकरण कराया था. आरोपियों ने पहले काले रंग की छतरियों पर स्टिकर चिपकाकर उन्हें चुपके से भारत मंडपम में ले जाने की योजना बनाई थी. इसके बाद उन्हें लगा कि काले छाते प्रवेश द्वार पर तैनात सुरक्षाकर्मियों का ध्यान आकर्षित करेंगे, मगर उन्होंने अपनी योजना बदल दी और टी-शर्ट पर छपे स्टिकर लगवाकर उन्हें अपनी कमीज के नीचे पहन लिया.

क्या है पूरा मामला?

यह भी पढ़ें

आपको बता दें कि, यह मामला उस समय चर्चा में आया जब युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने एआई समिट के दौरान बिना शर्ट पहने विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार की नीतियों, बढ़ती बेरोजगारी और एआई से जुड़े मुद्दों को लेकर नारेबाजी की. कार्यक्रम स्थल पर हंगामे के बाद पुलिस ने सार्वजनिक शांति भंग करने समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया था. अब तक इस प्रकरण में कुल आठ लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिनमें उदय भानु चिब भी शामिल हैं. पुलिस के अनुसार युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता हॉल नंबर-5 के लॉबी क्षेत्र में शुक्रवार को घुस गए और अपनी शर्ट के नीचे पहनी हुई टी-शर्ट उतारकर या हाथों में पकड़कर नारे लगाने लगे.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...