Advertisement

Loading Ad...

'गांधी का देश भी ऐसी घटना पर दूसरा गाल आगे नहीं करेगा...', पाकिस्तान को बेनकाब कर रहे शशि थरूर ने पनामा में कही बड़ी बात

कांग्रेस सांसद शशि थरूर के नेतृत्व वाला प्रतिनिधिमंडल अमेरिका के बाद गुयाना होते हुए पनामा पहुंच गया है. इस दौरान प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने पनामा के विदेश मंत्रालय के अधिकारियों से बातचीत करते हुए भारत में हुई आतंकवादी घटना को लेकर विस्तृत जानकारी दी है.

Loading Ad...
ऑपरेशन सिंदूर और आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई को दुनियाभर के सामने रखने के लिए सर्वदलीय सांसदों का प्रतिनिधि मंडल अलग-अलग देश में पहुंचा है. इसी कड़ी में कांग्रेस सांसद शशि थरूर के नेतृत्व वाला प्रतिनिधिमंडल अमेरिका के बाद गुयाना होते हुए पनामा पहुंच गया है. इस दौरान प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने पनामा के विदेश मंत्रालय के अधिकारियों से बातचीत करते हुए भारत में हुई आतंकवादी घटना को लेकर विस्तृत जानकारी दी है. 
 
पनामा पहुंचे प्रतिनिधिमंडल के नेतृत्वकर्ता कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा "हमारा यह मानना है कि पनामा जब संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के बयान में शामिल हुआ, तो उसने कहा ऐसे अपराधों के अपराधियों को पकड़ना ही पर्याप्त नहीं, बल्कि उन देशों को भी जवाब दे ठहरना चाहिए, जो देश ऐसे गुनहगारों को सुरक्षा देते हैं, रहने के लिए जगह देते हैं और वित्त प्रदान करते हैं. इसलिए मुझे लगता है कि यह संदेश हमारे पड़ोसी को बहुत स्पष्ट समझ जाना चाहिए था. यह एक ऐसा संदेश है जिसके पीछे पूरी दुनिया खड़ी है." कांग्रेस सांसद ने कहा, "भारत में दहशतगर्दी फैलाने वाले आतंकवादी करवाई उन कुटिल उद्देश्यों की पूर्ति के लिए की गई थी, जो दुर्भाग्य से केवल पाकिस्तान सेना ही हमारे देश को कमजोर करने, कश्मीर के पर्यटन और अर्थव्यवस्था को तोड़ने चाहती है. मुझे वाशिंगटन में भारतीय राजदूत ने इस बात की जानकारी दी है कि कश्मीर के पहलगाम में कोलोराडो के ऐस्पेन की तुलना से अधिक पर्यटक थे."

आतंकियों के जनाजे ने खोली पाक की पोल

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, " भारत की वीर सेना ने पहलगाम आतंकी हमला का जवाब देने के लिए सिर्फ पाकिस्तान और उसके अधिकृत कश्मीर के आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया. इस दौरान 100 से अधिक आतंकवादियों की मौत हुई. अब मौत के बाद अंतिम संस्कार तो होना ही था लेकिन जैसे ही इसकी प्रक्रिया शुरू हुई तो, इस दौरान सेना और सरकार के कई बड़े अधिकारी जनाजे की नमाज पढ़ते दिखाई दिए. इसमें से कुछ बहुत ही प्रमुख लोग थे, जिनमें से कम से कम एक व्यक्ति का नाम संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधित समिति द्वारा सूचीबद्ध किया गया था. जो आतंकवादियों की मौत पर शोक मना रहे थे. यह वही पाकिस्तान है जो कभी कहता था कि हम किसी आतंकी हमले में शामिल नहीं है, हम निर्दोष है, हमारा किसी घटना में कोई हाथ नहीं है. लेकिन आप उन आतंकवादियों के लिए जनाजे की नमाज और शोक मनाते दिखाई दे रहे हैं जिनसे आप परिचित नहीं है."
 

महात्मा गांधी की बातों का किया जिक्र 

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा "हमें हमेशा उन मूल्यों के लिए सिद्धांत रूप में खड़ा होना चाहिए, जिनमें हम विश्वास करते हैं, और हमें बिना किसी डर के जीना चाहिए. डर से मुक्ति ही वह चीज है जिसके लिए हमें भारत में इन दिनों उन दुष्ट लोगों के हमलों के खिलाफ लड़ना है, जिन्हें दुनिया आतंकवादी कहती है, लेकिन जो मानते हैं कि हमारे देश में आकर, निर्दोष लोगों की हत्या करके और फिर भागकर वे किसी तरह से कोई बड़ा राजनीतिक या धार्मिक उद्देश्य हासिल कर लेंगे, जैसा कि आप कल्पना कर सकते हैं, यह ऐसा कुछ नहीं है जिसे कोई भी स्वाभिमानी देश स्वीकार करेगा, और यहां तक ​​कि महात्मा गांधी की भूमि भी ऐसा होने पर दूसरा गाल नहीं आगे करेगी, हम जवाब देंगे."
Loading Ad...

यह भी पढ़ें

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...