Advertisement
शशि थरूर ने संसद में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे से की सौहार्दपूर्ण बैठक, पार्टी में एकता का जताया भरोसा
राहुल गांधी भी कुछ देर बाद वहां पहुंचे. हालांकि वहां पहले से मौजूद कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल चर्चा शुरू होने के कुछ ही देर बाद कमरे से बाहर चले गए, ताकि तीनों नेता निजी तौर पर अपनी बातचीत जारी रख सकें.
Advertisement
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और तिरुवनंतपुरम सांसद शशि थरूर ने गुरुवार को संसद परिसर में हुई बंद कमरे की बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को धन्यवाद देते हुए पार्टी नेतृत्व के साथ अपने संबंधों को लेकर चल रही अटकलों को विराम देने का प्रयास किया.
शशि थरूर ने की राहुल और खड़गे से मुलाकात
बैठक के बाद सोशल मीडिया पर जारी एक पोस्ट में थरूर ने चर्चा को 'सौहार्दपूर्ण और रचनात्मक' बताया और खड़गे और राहुल गांधी को विभिन्न विषयों पर हुई बातचीत के लिए धन्यवाद दिया. उन्होंने जोर देकर कहा कि पार्टी भारत की जनता की सेवा में आगे बढ़ रही है और नेतृत्व एकमत है.
Advertisement
यह पोस्ट संसद भवन में थरूर, खड़गे और राहुल गांधी के बीच लगभग दो घंटे चली बैठक के बाद आई है.
Advertisement
करीब 11 बजे शुरू हुई तीनों की बैठक
थरूर सुबह करीब 11 बजे लोकसभा परिसर पहुंचे और सदन में केरल के साथी सांसद एमके राघवन से संक्षिप्त बातचीत करते नजर आए. इसके बाद वे करीब 11:15 बजे खड़गे के कक्ष में चले गए.
Advertisement
राहुल गांधी भी कुछ देर बाद वहां पहुंचे. हालांकि वहां पहले से मौजूद कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल चर्चा शुरू होने के कुछ ही देर बाद कमरे से बाहर चले गए, ताकि तीनों नेता निजी तौर पर अपनी बातचीत जारी रख सकें.
राहुल से बैठक के बाद शशि थरूर बोले- 'ऑल इज वेल'
थरूर दोपहर करीब 1:15 बजे बैठक से बाहर निकले और काफी तनावमुक्त नजर आए. बाहर इंतजार कर रहे मीडियाकर्मियों से बात करते हुए थरूर ने मतभेद की अटकलों को खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि हमारी बैठक हुई और हम सभी ने अपनी-अपनी रखी. अब हम सभी एकमत हैं.
Advertisement
यह भी पढ़ें
जब उनसे पूछा गया कि क्या वे आगामी केरल विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस के प्रचार अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेंगे, तो थरूर ने सकारात्मक जवाब देते हुए अपने मतदाताओं और राज्य में पार्टी के राजनीतिक कार्यक्रम के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई.