Advertisement

Loading Ad...

‘खबरदार… योगी की मां हमारी मां’, CM की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले मौलाना को अविमुक्तेश्वरानंद ने दी चेतावनी

CM योेगी से टकराव के बीच शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बिहार के मौलाना को कड़ी फटकार लगाई है. उन्होंने कहा, मां तक जाने की हिम्मत नहीं होनी चाहिए. ये मातृशक्ति का अपमान है.

Loading Ad...

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां पर अभद्र और विवादित टिप्पणी करने वाले मौलाना के खिलाफ देशभर में उबाल है. लखनऊ में लोगों ने मौलाना का पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया. UP के 83 थानों में शिकायतें दर्ज की गई हैं. इस बीच शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने भी मौलाना के बयान पर कड़ी नाराजगी जताई है.  

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने मौलाना को सख्त चेतावनी देते हुए कहा, मातृशक्ति का अपमान कतई नहीं बर्दाश्त. उन्होंने मौलाना के बयान को बेहद शर्मनाक और ओछी मानसिकता का नतीजा बताया. उन्होंने कहा, 

‘योगी आदित्यनाथ की मां सिर्फ उनकी निजी मां नहीं हैं, वे हम सबकी मां के समान हैं. समाज की हर महिला हमारी मातृशक्ति है और उनका सम्मान करना हमारा परम कर्तव्य है.’

Loading Ad...

‘मां तक जाने की हिम्मत नहीं होनी चाहिए’

Loading Ad...

शंकराचार्य का ये बयान इसलिए अहम माना जा रहा है क्योंकि CM योगी से उनका टकराव चल रहा है. स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने सख्त लहजे में कहा, ‘खबरदार… उनके (मौलाना) मजहब के लोगों को उन्हें समझाना चाहिए. इससे आपका मजहब भी छोटा महसूस होता है. मां तक जाने की जरूरत नहीं है. इस्लाम में भी मां का दर्जा सबसे ऊंचा माना गया है. हमारे यहां भी "पितुः शतगुणी माता गौरवेणातिरिच्यते", शास्त्र कहता है कि सबसे बड़ा पिता है, क्योंकि वही हमारा जन्मदाता है, लेकिन उससे भी सौ गुना ज्यादा माता का दर्जा है, तो मां के बारे में आप इस तरह की गलत बयानबाजी करते हैं, अपशब्द बोलते हैं, खबरदार, नहीं बोलना चाहिए. 

शंकराचार्य ने मीडिया से बातचीत में कहा, देखिए चाहे कोई मौलाना हो, चाहे कोई पंडित हो, किसी की मां तक जाने की हिम्मत नहीं होनी चाहिए. योगी आदित्यनाथ की मां हमारी मां हैं. मां के स्तर पर जाओगे तो हम जितने बैठे हैं ना, सब की मां हमारी मां है और हमारी मां आप सब की मां हैं. ये हम लोगों का हिंदुओं का व्यवहार है. इसलिए आदित्यनाथ जी की मां के बारे में जिसने भी बोला है, बहुत गलत बोला है. हम उसकी भर्त्सना करते हैं. 

Loading Ad...

मौलाना के खिलाफ कई जगह प्रदर्शन 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में बिहार के मौलाना अब्दुल्ल सलीम के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है. शहर के प्रमुख इलाके हजरतगंज चौराहे पर बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए और जमकर विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने मौलाना के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला भी फूंका. 

यह भी पढ़ें- कौन है मौलाना अब्दुल्ला सलीम? CM योगी की मां पर विवादित टिप्पणी के बाद लखनऊ में सड़कों पर उतरे लोग, निकाली शव यात्रा

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

दरअसल, मौलाना अब्दुल्ला सलीम ने गौकशी कानून को लेकर एक विवादित बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि अगर किसी व्यक्ति के पास थोड़ी मात्रा में भी मांस मिल जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाती है. इसी बयान के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां का जिक्र करते हुए कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी की. अब मौलाना के खिलाफ कई जगह FIR भी दर्ज की गई है. जिसके बाद UP पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर सकती है. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...