Advertisement

Loading Ad...

कभी Nirahua को I Love You कहने वाले Khesari आज चुनाव हारने पर देखिये कैसे मजाक उड़ा रहे हैं

2022 में Azamgarh से चुनाव जीतने वाले Nirahua इस बार सपाई धर्मेंद्र यादव से चुनाव हार गये... और इस हार के बाद अब भोजपुरिया स्टार खेसारी लाल यादव भी निरहुआ का मजाक उड़ाने लगे हैं !

Loading Ad...

उत्तर प्रदेश के जिला आजमगढ़ की लोकसभा सीट पर साल 2022 में जब उपचुनाव हुआ तो बीजेपी नेता और भोजपुरिया स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ ने अखिलेश यादव के भाई धर्मेंद्र यादव को बुरी तरह से हरा दिया था। यही वजह है कि इस बार भी बीजेपी ने उन्हें टिकट देकर मैदान में उतार दिया था लेकिन इस बार सपाई धर्मेंद्र यादव से चुनाव हार गये और इस हार के बाद अब भोजपुरिया स्टार खेसारी लाल यादव भी निरहुआ का मजाक उड़ाने लगे हैं। 

Loading Ad...

दरअसल उपचुनाव में सपा को हराने वाले बीजेपी नेता दिनेश लाल यादव इस बार अपनी सीट नहीं बचा पाए।  सपाई उम्मीदवार धर्मेंद्र यादव ने डेढ़ लाख से भी ज्यादा वोटों से उन्हें चुनाव हरा कर 2022 की अपनी हार का बदला ले लिया। निरहुआ को मिली इस हार के बाद अब भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव भी उनका मजाक उड़ाने लगे हैं।  कुछ ही दिनों पहले अपनी नई फिल्म रंग दे बसंती के सिलसिले में पटना एयरपोर्ट पर पहुंचे खेसारी लाल यादव से जब निरहुआ की हार को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने मजाक ही मजाक में यहां तक कह दिया कि मैं चुनाव प्रचार करने नहीं गया था इसलिये निरहुआ आजमगढ़ में चुनाव हार गये। 

Loading Ad...

जिस भोजपुरी इंडस्ट्री से दिनेश लाल यादव आते हैं। खेसारी लाल यादव भी उसी इंडस्ट्री से आते हैं लेकिन इसके बावजूद निरहुआ की हार पर अफसोस जताने की बजाय उनका मजाक उड़ाते हुए कह रहे हैं कि उन्होंने लालू यादव की बेटी मीसा भारती के लिए चुनाव प्रचार किया। वो जीत गईं और निरहुआ के लिए चुनाव प्रचार करने नहीं गया इसलिये वो हार गये। 

यह भी पढ़ें

निरहुआ की हार पर ठहाके मारकर हंसने वाले खेसारी लाल यादव कह रहे हैं कि उन्होंने प्रचार नहीं किया इसलिये निरहुआ हार गये जबकि भोजपुरी स्टार पवन सिंह के लिए तो खेसारी खुद काराकाट गये थे और एनडीए को हराने के लिए वोट मांग रहे थे  लेकिन जब चुनावी नतीजे आए तो पवन सिंह खुद चुनाव हार गये। बात यहीं खत्म नहीं होती। खेसारी लाल यादव ने तो साल 2022 में हुए उपचुनाव में भी निरहुआ के लिए आजमगढ़ में चुनाव प्रचार नहीं किया था लेकिन इसके बावजूद निरहुआ ने अखिलेश के भाई को हरा कर जीत दर्ज की थी और निरहुआ की जीत पर ही यही खेसारी लाल यादव उन्हें बधाई देते हुए कह रहे थे। ऐतिहासिक जीत के लिए बड़े भइया दिनेश लाल यादव निरहुआ जी को बहुत-बहुत बधाई, ई जीत पूरा भोजपुरिया समाज के जीत बा भईया, मन गदगद हो गईल, लव यू भइया" कभी जीत पर निरहुआ को आईलवयू कहने वाले यही खेसारी लाल यादव आज उनके चुनाव हारने पर ठहाके मार कर हंस रहे हैं। खेसारी लाल यादव के इस ठहाके पर आपका क्या कहना है अपनी राय हमें कमेंट कर जरूर बताएं। 

LIVE
अधिक →
Loading Ad...
Loading Ad...