Advertisement

Loading Ad...

बिहार चुनाव को लेकर NDA के बीच सीटों का फॉर्मूला तय, जानें किसके खाते में कितनी सीटें

बिहार के 243 विधानसभा सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर एनडीए दल ने अभी से सीटों के बंटवारे का फार्मूला तय कर लिया है. सूत्रों के मुताबिक, 'नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड यानी जेडीयू को 102 से 103, भाजपा 101 से 102, चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी को 25 से 28, जीतन राम मांझी की आवाम मोर्चा को 6 से 7 और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा को 4 से 5 सीटें देने का फार्मूला तय हुआ है.

Loading Ad...

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं. सत्ता पक्ष एनडीए और महागठबंधन के बीच इस बार की लड़ाई काफी कांटेदार मानी जा रही हैं. दोनों की तरफ से सीटों के बंटवारे को लेकर मंथन शुरू हो चुका है. इस बीच राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानी एनडीए ने इस चुनाव को लेकर सीटों के बंटवारे का फॉर्मूला तय कर लिया है. सूत्रों के मुताबिक, एनडीए दल कr सभी पार्टियों को उनकी इच्छा के मुताबिक सीटें दी जा सकती हैं. हालांकि, एनडीए की तरफ से ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुआ है, लेकिन लगभग-लगभग सीटों को लेकर मामला साफ हो चुका है. 243 विधानसभा सीटों पर भाजपा और जेडीयू बराबर की सीटों पर लड़ाई लड़ेंगी. वहीं लोजपा रामविलास पासवान और हम को भी कई सीटें दी जाएंगी.

एनडीए दलों के बीच सीटों के बंटवारे का फार्मूला तय

बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर एनडीए दल ने अभी से सीटों के बंटवारे का फार्मूला तय कर लिया है. सूत्रों के मुताबिक, 'नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड यानी जेडीयू को 102 से 103, भाजपा 101 से 102, चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी को 25 से 28, जीतन राम मांझी की आवाम मोर्चा को 6 से 7 और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा को 4 से 5 सीटें देने का फार्मूला तय हुआ है.

जेडीयू और भाजपा की सीटें बराबर

सूत्रों के हवाले से जेडीयू और भाजपा को बराबर की सीटें मिल सकती हैं. वर्तमान में बिहार की 5 लोकसभा सीटों पर रामविलास पासवान की लोजपा के 5 सांसद हैं. इस वजह से उसे 25 से 28 सीटें मिलना तय है. 40 सीटों की मांग कर रही जीतन राम मांझी को 6 से 7 सीटें मिल सकती हैं. 2020 के चुनाव में उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी ने सात सीटों पर चुनाव लड़ा था, जिनमें 4 सीटों पर जीत मिली थी. इस बार 4 से 5 सीटें यानी जिन सीटों पर जीत मिली थीं, वह बरकरार रह सकती हैं. बता दें कि भाजपा इंडिया के घटक दलों को साधने की कोशिश में लगी हुई है. हालांकि, सीटों के बंटवारे पर अंतिम घोषणा होना बाकी है. 

Loading Ad...

कैसा था 2020 चुनाव में सीटों का बंटवारा और परिणाम

साल 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए में भाजपा, जेडीयू, हम और मुकेश सहनी की वीआईपी पार्टी शामिल थी. उस दौरान 243 विधानसभा सीटों पर भाजपा 110, जेडीयू 115, हम 7, सहनी की पार्टी 11 सीटों पर चुनाव लड़ी थीं. इनमें सबसे ज्यादा भाजपा ने 74, जेडीयू 43, हम और वीआईपी ने 4-4 सीटों पर जीत हासिल की थीं. वहीं चिराग पासवान की पार्टी लोजपा अकेले चुनाव लड़ी थी. उस दौरान उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी ने थर्ड फ्रंट बनाया था. इसमें ओवैसी की पार्टी AIMIM और बसपा शामिल थी. इस दौरान कुशवाहा की पार्टी एक भी सीट नहीं जीत पाई थी. ओवैसी की पार्टी ने 20 में से 5 सीटों पर जीत हासिल की थी. 

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

अक्टूबर-नवंबर तक हो सकता बिहार विधानसभा चुनाव

बता दें कि अक्टूबर या नवंबर तक बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा हो सकती हैं. ऐसे में सिर्फ तीन से चार महीने का समय बाकी है. सत्ता पक्ष और विपक्ष ने पार्टी प्रचार- प्रसार भी शुरू कर दिया है. हाल ही में पीएम मोदी का बिहार में कई दौरा हुआ है. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...