Advertisement
प्रयागराज में ड्यूटी देने वाले SDRF जवान सम्मानित, CM Dhami ने सौंपा ₹5 लाख का चेक
महाकुंभ प्रयागराज में सेवाएं देने पर एसडीआरएफ की टीम को सीएम धामी ने बधाई दी। उन्होंने एसडीआरएफ को 5 लाख का चेक देकर सम्मानित किया। साथ ही कहा कि यूपी के महाकुंभ में अपनी सेवाएं दी हैं, उनका अनुभव उत्तराखंड के हर बड़े आयोजन में काम आएगा। इतना ही नहीं, आगे आने वाले हरिद्वार 2027 कुंभ में भी राज्य को इनका लाभ मिलेगा। कुंभ को भव्य रूप से आयोजित करने में मदद भी मिलेगी। प्रयागराज महाकुंभ से हमारे जवानों का आत्मविश्वास बढ़ा है। इससे भीड़ का कुशल प्रबंधन करने में सफल होंगे।
Advertisement