Advertisement

Loading Ad...

सपाई नेता बालात्कारी, नवाब सिंह का DNA सैंपल पीड़िता से मैच, बढ़ी मुश्किलें

उत्तर प्रदेश के कन्नौज नाबालिग रेप कांड में आरोपी नवाब सिंह यादव पर रेप की पुष्टि हुई है। दरअसल, नाबालिग की ओर से रेप का आरोप लगाए जाने के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। पीड़िता की शिकायत के बाद नवाब सिंह यादव के डीएनए सैंपल को लेकर जांच के लिए भेजा गया था। डीएनए जांच रिपोर्ट पॉजिटिव होने के बाद साफ हुआ है कि नाबालिग से रेप के मामले में नवाब सिंह यादव दोषी है।

Loading Ad...
Kannauj रेप कांड जिसने यूपी की राजनीति में खुब शोर मचाया। पूरा मामला था अखिलेश के नेता नवाब सिंह द्वारा एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का। 11 अगस्त की रात की घटना है। जब सपा नेता पर नाबालिग के साथ इस घिनौनी घटना को अंजाम दिया था। इसकी जानकारी खुद पीड़िता ने 112 पर कॉल कर कर दिया था। जिसके बाद पुलिस ने नवाब सिंह यादव को गिरफ्तार कर लिया था। नवाब सिंह पूर्व  ब्लॉक प्रमुख है और डिंपल यादव का प्रतिनिधि रहने के साथ साथ अखिलेश यादव का काफी करीबी भी रहा है। अब इस मामले में एक ऐसी चौकाने वाली बात सामने आई है जिसे सुनने के बाद नवाब के साथ साथ अखिलेश-डिंपल के होश उड़ जाएंगे। ये जो लगातार अखिलेश से लेकर अवधेश और कई सपाई गला फाड़ रहें थे न की आरोपियों का DNA जांच कराया जाए। अब DNA जांच कराने के बाद जो सच्चाई सामने आई है न वो हैरान करने वाली है। दरअसल नाबालिग रेप कांड में बड़ा अपडेट सामने आया है और आरोपी नवाब सिंह यादव पर रेप की पुष्टी हो गई है। DNA जांच रिपोर्ट positive आ चुके है। कोर्ट के आदेश के बाद ये जांच कराया गया था। पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम और डॉक्टरों ने जेल में पहुंचकर सैंपल कलेक्ट किया था। 


इधर नवाब सिंह पर आरोप की पुष्टी हुई उधर राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया। और मचे भी क्यों न। आखिर ये मामला है ही इतना गंभीर। वैसे वो वक्त याद है आपको जब अखिलेश के एक करीबी नेता मोईद खान को गिरफ्तार किया गया था। मामला यही था नाबालिग से दुष्कर्म का। तब अखिलेश यादव ने उसके बचाव में एक ट्वीट किया था। जिसमें लिखा था 'कुकृत्य के मामले में जिन पर भी आरोप लगा है उनका DNA TEST कराकर इंसाफ़ का रास्ता निकाला जाए न कि केवल आरोप लगाकर सियासत की जाए। जो भी दोषी हो उसे क़ानून के हिसाब से पूरी सज़ा दी जाए, लेकिन अगर DNA TEST के बाद आरोप झूठे साबित हों तो सरकार के संलिप्त अधिकारियों को भी न बख्शा जाए। यही न्याय की माँग है।'

इसके बाद सपा सांसद ने भी यही राग अलापना शुरू किया। उन्होंने भी आरोपी की DNA जांच कराने की मांग कर डाली। 

अब जो रिजल्ट सामेन आया है। उसमें तो ये साफ हो गया है कि नवाब सिंह यादव ही आरोपी है। अब इसपर क्या कहेंगे अखिलेश और अवधेश। अब इस रिपोर्ट को सच मानेंगे या फिर इसे भी गलत और झूठा बता डालेंगे।खैर अब जो भी हो सपाई इस रिपोर्ट पर भले ही राजनीति करें। लेकिन योगी राज में बेटी के साथ गलत करने वालों पर कार्रवाई होगी। वो भी सख्त कार्रवाई। क्योंकि भरे सदन में योगी आदित्यनाथ ने ये साफ कर दिया है कि बेटियों की इज्जत के साथ खिलवाड़ करने वालों को भुगतना भी पड़ेगा। 
Loading Ad...

यह भी पढ़ें

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...