Advertisement

Loading Ad...

सलमान खान के RSS के इवेंट में जाने से चिढ़ा विपक्ष, सपोर्ट में आए डिप्टी CM एकनाथ शिंदे, दिया ऐसा जवाब सबका मुंंह बद कर दिया

RSS के इवेंट में सलमान खान की मौजूदगी पर कई विपक्ष पार्टियों ने सवाल उठाए हैं. हालांकि अब महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एक नाथ शिंदे ने एक्टर का सर्मथन कर हेटर्स को करारा जवाब दिया है.

Loading Ad...

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने अपने 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर हाल ही में मुंबई में एक खास कार्यक्रम का आयोजन किया था. इस समारोह में कई बॉलीवुड स्टार्स ने शिरकत की थी. अक्षय कुमार, शिल्पा शेट्टी, रणबीर कपूर और विक्की कौशल समेत कई हस्तियों को इस इवेंट में देखा दया है. 

RSS के इवेंट में सलमान खान की मौजूदगी पर सवाल उठाए

वहीं इस इवेंट हर किसी की नज़र सलमान खान पर टिकी रही हैं. RSS के इवेंट में सलमान की मौजूदगी ने सभी का ध्यान खींचा. कड़ी सुरक्षा के बीच जैसे ही सलमान खान कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, वहां मौजूद लोग उत्साहित हो गए. कई लोग अपने स्मार्टफोन से उनके साथ तस्वीरें लेने की कोशिश करते नजर आए. सलमान की लोकप्रियता का माहौल पूरे कार्यक्रम में साफ दिखाई दिया. लेकिन इस इवेंट में सलमान खान के आने से इंटरनेट पर बहस छिड़ गई. कई विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने RSS के इवेंट में सलमान खान की मौजूदगी पर सवाल उठाए थे. वहीं कट्टरपंथियों को भी मिर्ची लग गई थी.

Loading Ad...

सलमान के समर्थन में उतरे एकनाथ शिंदे 

Loading Ad...

अब सलमान के RSS के इवेंट में आने पर सवाल उठने वालों को महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने हेटर्स को जवाब दिया है. एक लीडिंग मीडया एजेंसी से बातचीत में शिंदे ने आलोचना करने वालों से कहा है कि “सलमान को राजनीतिक मोहरा न मानकर देशभक्त नागरिक की नजर से देखें.सलमान खान RSS इवेंट अटेंड कर रहे हैं या नहीं कर रहे हैं- ये किस तरह का सवाल है? क्या सलमान खान भारतीय नागरिक नहीं हैं? सलमान खान भारतीय हैं, उनके घर पर गणपति जी हैं, वो सब कुछ करते हैं, वो और उनका परिवार हमारी संस्कृति का सम्मान करता है.”

‘इस पर राजनीति नहीं करनी चाहिए’

Loading Ad...

एकनाथ शिंदे ने आगे क्या कहा, “मोहन भागवत का जो कार्यक्रम था उसमें सलमान खान का जाना उसमें मुझे कुछ भी गलत नहीं लगता है. ये उचित है और वह मुंबई वासी हैं तो मुंबई के कार्यक्रम में गए. इस पर राजनीति नहीं करनी चाहिए”

सलमान पर संजय राउत ने साधा निशाना

 उद्धव गुट के सांसद संजय राउत ने निशाना साधते हुए कहा था कि सलमान खान कब से संघ के स्वयंसेवक बन गए. संजय राउत ने कहा कि नरेंद्र मोदी के आने के बाद डर के मारे लोग संघ के स्वयंसेवक बनने जा रहे हैं. 

Loading Ad...

‘सलमान सरकार के दबाव में वहां गए होंगे’

इस विवाद पर समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने कहा था, “मैं समझता हूं कि सलमान खान एक एक्टर हैं और उन्हें देश में इज्जत से रहना है. अगर सत्ता पक्ष के लोग कुछ कहते हैं, तो मुझे नहीं लगता कि सलमान खान में उसे मना करने की हिम्मत है. वह ज़रूर सरकार के दबाव में वहां गए होंगे

संघ प्रमुख ने सलमान खान की लोकप्रियता का किया जिक्र 

Loading Ad...

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने अपने संबोधन में सलमान खान की लोकप्रियता का उल्लेख करते हुए दिलचस्प बात कही. उन्होंने कहा कि कॉलेज के छात्र सलमान खान के फैशन को कॉपी करते हैं. जब उनसे पूछा जाता है कि ऐसा क्यों करते हैं, तो कई बार उनका जवाब होता है कि उन्हें खुद नहीं पता, बस सलमान ऐसा करते हैं. भागवत ने इसे समाज के लिए एक संदेश बताया और कहा कि अगर अच्छे मूल्य फैशन बन जाएं, तो समाज को सही दिशा मिल सकती है.

कैसी होगी सलमान की बैटल ऑफ गलवान?

सलमान खान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान की तो ये फिल्म 2020 में लद्दाख की गलवान वैली में भारत और चीन के बीच हुई लड़ाई की कहानी है. सलमान ने फिल्म में शहीद कर्नल बी संतोष बाबू का किरदार निभाया है. एक्टर की इस फिल्म ने फैंस काफी उम्मीदें लगाए बैठे हैं.सलमान खान की इस फिल्म को अपूर्व लखिया ने डायरेक्ट किया है, देशभक्ति से ओतप्रोत इस फिल्म को लेकर भी दर्शकों में ग़ज़ब का क्रेज़ बना हुआ है. फिल्म में सलमान के साथ चित्रांगदा सिंह नज़र आएंगी. दोनों की जोड़ी पहली बार किसी फिल्म में साथ दिखाई देगी. फिल्म से सलमान खान का लुक पहले ही वायरल हो चुका है. अब सलमान इस फिल्म के ज़रिए लोगों का दिल जीतने आ रहे हैं. 

Loading Ad...

क्या इस दिन रिलीज़ होगी बैटल ऑफ गलवान?

यह भी पढ़ें

बैटल ऑफ गलवान की रिलीज़ डेट को लेकर तरह तरह के दावे भी किए जा रहे हैं, मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि सलमान खान की इस फिल्म गणतंत्र दिवस के मौके पर यानि 14 अगस्त को रिलीज़ किया जा सकता है. इसी दिन कार्तिक आर्यन की फिल्म नागजिला भी रिलीज़ हो रही है. जिसकी वजह से दोनों फिल्म में भिड़त भी देखने को मिल सकती है. हालांकि फ़िलहाल फिल्म की रिलीज़ डेट 17 अप्रैल है. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...