Advertisement

Loading Ad...

शस्त्र पूजन पर संघ प्रमुख भागवत ने हिंदुओं को दिया संदेश, एकजुट और सशक्त रहने की जरूरत

देश में आज धूमधाम से विजयदशमी का पर्व मनाया जा रहा है। इसी क्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने विजयादशमी के मौके पर नागपुर के रेशम बाग में हर वर्ष की भांति परंपरागत तरीके से विधि विधान के साथ 'शस्त्र' पूजन किया। मोहन भागवत ने इसके बाद वहां मौजूद संघ के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया

Loading Ad...
देश में आज धूमधाम से विजयदशमी का पर्व मनाया जा रहा है। इसी क्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने विजयादशमी के मौके पर नागपुर के रेशम बाग में हर वर्ष की भांति परंपरागत तरीके से विधि विधान के साथ 'शस्त्र' पूजन किया। मोहन भागवत ने इसके बाद वहां मौजूद संघ के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और कहा अब हमारा संग समय वर्ष में प्रवेश कर रहा है। इस दौरान संघ प्रमुख ने विज्ञान, हिंदुओं पर होते हमलों, सनातन मूल्यों, हमास इजरायल समेत तमाम मुद्दों पर राय रखी। वही भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रहने का मंत्र भी दिया। 


विजयदशमी के दिन हमेशा से नागपुर में होने वाले शास्त्र पूजन और संघ प्रमुख के सम्बोधन पर सभी की निगाहें रहती है। संघ प्रमुख इस दरम्यान जो बातें अपने कार्यकर्ताओं के सामने रखते है वो अगले एक वर्ष के लिए काफ़ी महत्व रखता है आज के दिन अपने कार्य के सौ वर्ष में संघ पदार्पण कर रहा है। ये विशेष इसलिए भी है क्योंकि महारानी दुर्गावती, महारानी होल्कर और महर्षि दयानंद का भी 200वां जन्म जयंती वर्ष चल रहा है। इनकी याद करना इसलिए जरूरी है कि इन लोगों ने देश, समाज और संस्कृति के हित में काम किया।


चुनौती के लिए रहना होगा तैयार: मोहन भागवत 

संघ प्रमुख ने अपने कार्यकर्ताओं को कहा कि परिस्थितियां हमें चुनौतियां देती हैं, फिर चाहे वो दुनिया की हों या देश की। हमें भविष्य के लिए तैयार होना है, भविष्य इस तकनीक के कारण कई नई सुविधाएं लेकर आएगा, विज्ञान कई सुविधाएं लेकर भी आया है। इस सुखी मानव समाज में अपने स्वार्थ और अहंकार के कारण कैसे-कैसे संघर्ष चलते हैं। यह हम देखते रहते हैं। दुनिया में चल रहे संघर्ष को लेकर उन्होंने कहा कि इजरायल के साथ हमास के साथ युद्ध में कौन-कौन झुलसेगा और इससे कौन से संकट पैदा होंगे, इसकी चिंता सबको है। अपना देश आगे बढ़ रहा है। हम तकनीक के क्षेत्र में, शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं। ऐसे सब क्षेत्रों में भारत आगे बढ़ रहा है। समाज की समझदारी भी बढ़ रही है।वही जम्मू-कश्मीर में हुए चुनावों को लेकर संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा, "जम्मू-कश्मीर के चुनाव भी शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गए। इसका ही परिणाम हम देखते हैं कि सारी दुनिया में भारत की साख बढ़ी है। हमारा योग सारी दुनिया में एक फैशन बनता जा राह है। उसके शास्त्र और परिणाम को भी दुनिया स्वीकार कर रही है।"



हिंदुओं को हालात समझने की ज़रूरत : मोहन भागवत 

बांग्लादेश में हिंदुओं संग हुई ज्यादती पर संघ प्रमुख बोले, "भारत लगातार आगे बढ़ रहा है, लेकिन जब कोई भी देश जो आगे बढ़ रहा है, उसकी राह में अड़ंगा लगाने वाले लोग भी बहुत सारे होते हैं। इसलिए दूसरे देशों की सरकारों को कमजोर करना दुनिया में चलते रहता है। अब हमारे पड़ोस में बांग्लादेश में क्या हुआ हमने देखा। उस उत्पात के कारण हिंदू समाज पर फिर से हमला हुआ। वहां कट्टरपन की मानसिकता जब तक है, तब तक वहां हिंदुओं ही नहीं बल्कि अन्य अल्पसंख्यकों पर हमले का खतरा बरकरार रहेगा।' उन्होंने आगे कहा कि दुर्बल रहना अपराध है, हिंदू समाज को ये समझना चाहिए। व्यवस्थित और संगठित होकर ही आप किसी चीज का मुकाबला कर सकते हैं। अगर असंगठित रहते हैं, तो आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।


बच्चों के द्वारा मोबाइल पर देखे जा रहे गलत कंटेंट का जिक्र करते हुए संघ प्रमुख ने कहा कि आज बच्चों के हाथों में भी मोबाइल दिख रहे हैं। लेकिन इसमें वो क्या देख रहे हैं, इस पर किसी का नियंत्रण नहीं है। इस पर नियंत्रण करना घर परिवार और विधि व्यवस्था पर भी जरूरी है। इस स्थिति के कुपरिणाम भी हैं। कई जगह युवा पीढ़ी नशे के जाल में फंस रही है।
Loading Ad...

यह भी पढ़ें

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...