Advertisement

Loading Ad...

पहलगाम अटैक पर हिंदू-मुस्लिम पॉलिटिक्स का 'खेल' खेल रहे रॉबर्ट वाड्रा! मुसलमानों के साथ ज्यादती को बताया हमले की मुख्य वजह!

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने 'मुसलमानों के साथ ज्यादती' को हमले की बड़ी वजह माना है. अब इस पर वार-पलटवार शुरू हो गया है.

Loading Ad...
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने देश को झकझोर कर रख दिया. इस हमले में करीब 28 निर्दोष लोगों की जान चली गई, जिसमें अधिकतर पर्यटक थे. इस दुखद घटना पर देश स्तब्ध है. इसी बीच कांग्रेस की सांसद प्रियंका गांधी के पति और सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा का विवादित बयान सामने आया है, जिस पर हड़कंप मच गया है. वाड्रा ने इस हमले की निंदा तो की लेकिन इसकी वजह बताते हुए उन्होंने जो बातें कहीं हैं उस पर बवाल मच गया है.


हिंदुत्व की राजनीति बनी हमले की वजह!

रॉबर्ट वाड्रा ने अपने बयान में हिंदू-मुस्लिम विभाजन और सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए और कहा कि मुसलमानों को परेशान किया जा रहा है, वो कमजोर महसूस कर रहे हैं, जिसके कारण वो हमला कर रहे हैं. समाचार एजेंसी ANI से बातचीत में उन्होंने कई और बाते कहीं. वाड्रा ने आगे कहा कि 'देश में जो मुसलमानों के खिलाफ माहौल बना हुआ है, उसकी वजह से ये हमला हुआ'. 

Loading Ad...


Loading Ad...

होते रहेंगे ऐसे हमले अगर….

राबर्ड वाड्रा ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि "...जो गलत हो रहा है मुसलमानों के साथ, कि जब वो अपनी प्रार्थना करते हैं और अगर जामा मस्जिद में करते हैं और बड़ी तादाद में लोग होते हैं और अगर उन्हें रोड पर आना पड़ता है तो उन्हें रोक दिया जाता है...या मस्जिदों का सर्वे हो रहा है कि हो सकता कि मूर्ति मिल जाए या कुछ भी मिल जाए जो संभल में हो रहा है...और अगर आप बाबर और औरंगज़ेब की बात करते हैं तो अल्पसंख्यकों को दुख लगता है...ये राजनीति से जुड़ा हुआ संबंध है जो रोक लगाई जाती है...धर्म और राजनीति को अलग होना चाहिए...क्योंकि जब भी ये होगा...जो भी जो गलत हमला हुआ है वो होगा... क्योंकि सबूत है कि उन्होंने आईडी देखकर गोली मारीउन्हें मारना है या छोड़ना है, वो कहां से होता है. उनकी सोच है कि मुसलमानों को दबाया जा रहा है.”

Loading Ad...



पहलगाम आतंकी हमले पर रॉबर्ट वाड्रा के इस बयान ने सियासी हलकों में हड़कंप मचा दिया है. अब देखना है कि कांग्रेस उनके इस बयान पर किस प्रकार से रिएक्ट करती है और बीजेपी क्या जवाब देती है.

Loading Ad...

अमरनाथ यात्रा होने वाली हैउसमें भी बाधा होगीवाड्रा

वाड्रा ने कहा: "...मुझे बहुत बुरा लग रहा है और मेरी गहरी संवेदनाएं इस आतंकवादी कृत्य में मारे गए लोगों के प्रति हैंहमारे देश मेंहम देखते हैं कि यह सरकार हिंदुत्व की बात करती है और अल्पसंख्यक असहज और परेशान महसूस करते हैंएक समुदाय को सड़कों पर अपने त्योहारप्रार्थना और प्रचार करने की इजाज़त है तो दूसरे समुदाय को रोका जाता हैये तो दुनिया देखती हैवो भी खुश नहीं हैंकुछ दिनों बाद अमरनाथ यात्रा होने वाली हैउसमें भी बाधा होगी."

'आतंकवादी पहचान क्यों देख रहे हैं?'

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

उन्होंने आगे कहा, "अगर आप इस आतंकवादी कृत्य का विश्लेषण करते हैंअगर वे (आतंकवादीलोगों की पहचान देख रहे हैं तो वे ऐसा क्यों कर रहे हैंक्योंकि हमारे देश में हिंदुओं और मुसलमानों के बीच एक विभाजन पैदा हो गया हैइससे इस तरह के संगठनों को लगेगा कि हिंदू सभी मुसलमानों के लिए समस्या पैदा कर रहे हैंपहचान को देखना और फिर किसी की हत्या करनायह प्रधानमंत्री के लिए एक संदेश हैक्योंकि मुसलमान कमजोर महसूस कर रहे हैंअल्पसंख्यक कमजोर महसूस कर रहे हैंयह बात ऊपर से आनी चाहिए कि हम अपने देश में सुरक्षित और धर्मनिरपेक्ष महसूस करते हैं और हम इस तरह के कृत्य होते नहीं देखेंगे." 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...