Advertisement

Loading Ad...

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण पर रेखा गुप्ता सरकार का बड़ा फैसला, 18 दिसंबर से वैध प्रदूषण सर्टिफिकेट के बिना नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल और सीएनजी

दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि 'वे दिल्ली की जनता से दिल से माफी मांगना चाहते हैं, लेकिन साथ ही यह भी सच्चाई है कि प्रदूषण जैसी गंभीर समस्या को खत्म करने में समय लगता है.' उन्होंने कहा कि 'पिछले कई सालों से दिल्ली जिस प्रदूषण की बीमारी से जूझ रही है, वह अचानक ठीक नहीं हो सकती. इसके बावजूद उनकी सरकार लगातार हर दिन एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) को सुधारने के लिए काम कर रही है.'

Loading Ad...

दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के चलते बड़ा फैसला लिए है. पिछले कई हफ्तों से यहां का AQI लेवल सबसे खराब स्तर पर चला गया है, जिसके चलते लोगों की परेशानी बढ़ गई है. जहरीली हवा के कारण बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों की सेहत पर सीधा असर पड़ रहा है. इस बीच दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने दिल्ली के लोगों से माफी मांगते हुए कहा कि किसी भी सरकार के लिए सिर्फ 9 या 10 महीनों में प्रदूषण को पूरी तरह खत्म करना नामुमकिन है. सिरसा ने दावा किया कि इस संकट से निपटने के लिए सरकार ने कई कड़े कदम उठाए और महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं. 

'दिल्ली की जनता से दिल से माफी मांगना चाहते हैं'

दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि 'वे दिल्ली की जनता से दिल से माफी मांगना चाहते हैं, लेकिन साथ ही यह भी सच्चाई है कि प्रदूषण जैसी गंभीर समस्या को खत्म करने में समय लगता है.' उन्होंने कहा कि 'पिछले कई सालों से दिल्ली जिस प्रदूषण की बीमारी से जूझ रही है, वह अचानक ठीक नहीं हो सकती. इसके बावजूद उनकी सरकार लगातार हर दिन एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) को सुधारने के लिए काम कर रही है.'

Loading Ad...

वैध प्रदूषण सर्टिफिकेट दिखाए बिना नहीं मिलेगा पेट्रोल, डीजल और सीएनजी 

Loading Ad...

उन्होंने प्रदूषण नियंत्रण पर जोर देते हुए कहा कि 'सभी पंप मालिकों को निर्देश दिया गया है कि 18 दिसंबर से वैध प्रदूषण सर्टिफिकेट दिखाए बिना गाड़ियों में पेट्रोल-डीजल और सीएनजी नहीं डालें.' मंत्री ने यह भी कहा कि 'आम आदमी पार्टी की सरकार के मुकाबले मौजूदा सरकार ने हर महीने औसतन बेहतर प्रदर्शन किया है.' उन्होंने कहा कि 'हम रोजाना हालात सुधारने की कोशिश कर रहे हैं और इसी तरह अगर लगातार काम चलता रहा, तभी दिल्ली को साफ हवा मिल सकती है.'

पिछली सरकारों पर बोला हमला 

Loading Ad...

मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि 'प्रदूषण की समस्या पिछले कई सालों की आम आदमी पार्टी और उससे पहले की कांग्रेस सरकारों की देन है.' सिरसा ने कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि 'आज ये नेता मास्क लगाकर बयान दे रहे हैं, लेकिन पिछले साल जब प्रदूषण इससे भी ज्यादा था, तब वे कहां थे? उस समय न तो राहुल गांधी दिखाई दिए और न ही प्रियंका गांधी. आज अचानक प्रदूषण की चिंता दिखाना सिर्फ राजनीति है.'

'यह बीमारी मौजूदा सरकार ने नहीं दी है'

उन्होंने कहा कि 'दिल्ली में प्रदूषण है और यह बच्चों की सेहत को नुकसान पहुंचा रहा है. यह बीमारी मौजूदा सरकार ने नहीं दी है, बल्कि पिछली सरकारों की गलत नीतियों का नतीजा है. मौजूदा सरकार खुद को एक डॉक्टर की तरह मानती है, जो रोज इस बीमारी का इलाज कर रही है.' इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि 'प्रदूषण के खिलाफ रोजाना कार्रवाई की जा रही है और धीरे-धीरे हालात सुधरेंगे.' सिरसा ने दिल्ली की जनता से भरोसा बनाए रखने की अपील की और कहा कि 'साफ हवा का सपना तभी पूरा होगा जब लगातार मेहनत की जाए.'

Loading Ad...

'7,500 इलेक्ट्रिक बसें चलाएंगे'

यह भी पढ़ें

सिरसा ने कहा कि 'सरकार स्वच्छ सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत है और शहर में 7,500 इलेक्ट्रिक बसें चलाने की योजना है, जिससे वाहनों से होने वाला प्रदूषण काफी हद तक कम हो जाएगा.' उन्होंने कहा कि 'एक वैज्ञानिक समिति का गठन किया गया है और प्रदूषण नियंत्रण के प्रभावी उपायों की सिफारिश करने के लिए बैठकें भी की गई हैं.'

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...