Advertisement

Loading Ad...

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए रामदास आठवले ने किया बड़ा ऐलान, विपक्ष की बढ़ेगी टेंशन

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले ने शनिवार को बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि उनकी पार्टी इस साल के अंत में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को समर्थन देगी।

Loading Ad...
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए छह महीने का समय बचा है। ऐसे में सूबे में सियासी हलचल इन दिनों काफ़ी तेज है, चुनाव के लिए राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियों को ज़ोर पर दिया है। इस बीच 
रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया के प्रमुख और केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले ने शनिवार को बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि उनकी पार्टी इस साल के अंत में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को समर्थन देगी। 


बिहार पर दौरे पर है अठावले

तीन दिवसीय दौरे पर बिहार आए आठवले ने आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि वह बिहार के चुनावी माहौल का जायजा लेने के लिए यहां आए हैं। उनकी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) बिहार में एक भी सीट पर चुनाव नहीं लड़ेगी, लेकिन उसका रुख एनडीए के समर्थन में रहेगा।आठवले ने कहा, "मैं तीन दिन के दौरे पर आया हूं और विधानसभा चुनाव को लेकर अपने कार्यकर्ताओं से बात करूंगा। मैं उन्हें आदेश दूंगा कि हम बिहार में एक भी सीट पर चुनाव नहीं लड़ेंगे और एनडीए का समर्थन करेंगे। आज मैंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आश्वस्त किया है कि मेरी पार्टी एनडीए का हिस्सा रहेगी और बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी। मैं एनडीए के पक्ष में चुनाव प्रचार करने के लिए भी आऊंगा, हम यहां चुनाव जीतने जा रहे हैं।"


वक्फ़ पर दी प्रतिक्रिया 

आठवले ने बिहार में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और अति पिछड़े वर्गों के लिए तय 65 प्रतिशत आरक्षण को संविधान की नौवीं अनुसूची में डालने के बारे में भी बयान दिया। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि आरक्षण का मुद्दा मेरे मंत्रालय का है। एससी, एसटी और ओबीसी के आरक्षण को नौवीं अनुसूची में डालने के लिए पहले एक एक्सपर्ट कमेटी से बात करनी पड़ेगी। जो मांग हो रही है, उस पर हमारा मंत्रालय सकारात्मक रूप से विचार करेगा।" वक्फ संशोधन विधेयक पर प्रतिक्रिया देते हुए आठवले ने कहा कि इस बिल पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा, "वक्फ संशोधन विधेयक आम मुसलमानों के खिलाफ नहीं है। यह उन लोगों के खिलाफ है जो वक्फ की संपत्ति पर कब्जा किए बैठे हैं। इसका फायदा आम मुसलमानों को होगा, क्योंकि इस विधेयक के पारित होने से उन संपत्तियों का कब्जा आम मुसलमानों के हाथ में आएगा। इसलिए, मैं सभी मुसलमानों से अनुरोध करता हूं कि वे वक्फ संशोधन बिल का समर्थन करें। यह आम मुसलमानों के पक्ष में है।"


इसके बाद आठवले ने फिल्म अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के बयान पर भी प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने पश्चिम बंगाल में भाजपा को जिताने की अपील की थी और कहा था कि अगर भाजपा सरकार नहीं बनी तो बंगाल में हिंदू समाप्त हो जाएंगे। इस पर आठवले ने कहा, "ममता बनर्जी की सरकार में बंगाल में हिंदुओं पर अत्याचार हो रहे हैं, इसमें कोई शक नहीं है। ममता को हटाना पड़ेगा और भाजपा को लाना पड़ेगा। मिथुन चक्रवर्ती ने सही कहा है।"
Loading Ad...

यह भी पढ़ें

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...