Advertisement

Loading Ad...

महाराष्ट्र चुनाव से पहले राज ठाकरे का शरद पवार पर बड़ा हमला

महाविकास अघाड़ी और महायुति गठबंधन के नेता एक-दूसरे पर लगातार हमलावर है तो वही अब इस ज़ुबानी जंग में मनसे प्रमुख राज ठाकरे की एंट्री भी हो गई है। एनसीपी (एसपी) नेता शरद पवार पर राज ठाकरे ने बड़ा हमला बोला है।

Loading Ad...
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले सियासी पार्टियों के बीच ज़ुबानी जंग लगातार बढ़ती जा रही है। एक तरफ़ जहां महाविकास अघाड़ी और महायुति गठबंधन के नेता एक-दूसरे पर लगातार हमलावर है तो वही अब इस ज़ुबानी जंग में मनसे प्रमुख राज ठाकरे की एंट्री भी हो गई है। एनसीपी (एसपी) नेता शरद पवार पर राज ठाकरे ने बड़ा हमला बोला है। राज ठाकरे ने महाराष्ट्र में जातिगत राजनीति के पीछे की वजह शरद पवार को ठहराया। इतना ही नहीं उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि शरद पवार ने साल 1999 में राजनीतिक लाभ लेने के लिए जातिगत राजनीति को बल दिया था। 


दरअसल, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के मतदान के लिए अब महज़ 10 दिन का वक़्त बचा है। इस बीच हर पार्टी के नेताओं ने अपने प्रचार अभियान को और भी तज करते हुए विपक्षी पार्टी के नेताओं पर जमकर ज़ुबानी हमला कर रहे है। इसी कड़ी में पुणे में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राज ठाकरे ने कहा कि जातिवादी राजनीति के नए संस्करण में मराठा अब ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) के खिलाफ खड़े हैं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि ‘‘शरद पवार ने महाराष्ट्र में जाति की राजनीति शुरू की। राजनीतिक लाभ के लिए समाज में नफरत फैलाई गई। पहले ब्राह्मणों और मराठा समुदाय के बीच जातिगत तनाव पैदा किया गया. अब मराठा समुदायों और ओबीसी के बीच जातिवाद को बढ़ावा दिया जा रहा है।"


शरद पवार ने बोया जातिगत राजनीति का बीज 

चुनावी रैली में मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने जातियों का ज़िक्र करते हुए कहा कि राज्य को जाति -पाती में उलझा कर रख दिया गया है। महाराष्ट्र के ज़मीन में महान नेताओं और साधु-संतो की विरासत है लेकिन मौजूदा समय में एक ऐसा संत है, जिसने जाति-पाति का जहर घोलने का काम किया है, वह संत और कोई नहीं बल्कि शरद पवार हैं। इसके साथ ही राज ठाकरे ने जनता से अपील करते हुए कहा कि जातियों में न उलझते हुए सोच समझ कर वोट करें, यह राज्य के विकास के लिए बेहद ज़रूरी है।


महायुति सरकार की प्रशंसा की राज ठाकरे ने 

महाराष्ट्र की शिंदे सरकार ने कई ऐसे फ़ैसले लिए है जो जनता के लिए सीधे तौर पर फ़ायदेमंद साबित हुए उन योजनाओं का ज़िक्र करते हुए राज ठाकरे ने कहा लाडली बहन योजना महायुति सरकार ने शुरू की है, जिसका फायदा कुछ महिलाओं को मिला है. हालांकि, कुछ महिलाएं इस योजना से अब भी वंचित हैं. महिलाओं को मुफ्त में कुछ देने के बजाय उनको काम देकर मजबूत करने पर जोर देना चाहिए। ग़ौरतलब है कि महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीट के लिए सिंगल फ़ेज़ में 20 नवंबर को मतदान होंगे जबकि वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी। तब जाकर यह स्थिति साफ़ होगी कि महाराष्ट्र की सत्ता में क़ाबिज़ होने के लिए जिस तरह से दो गठबंधन आमने-सामने है और जनता को अपने पक्ष में लाने की जुगत में जुटे हुए अब अब देखना होगा की महाराष्ट्र की जनता जनार्दन आपाँ आशीर्वाद किसको देती है।
Loading Ad...

यह भी पढ़ें

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...