Advertisement

Loading Ad...

महिला के साथ राहुल की ‘बदतमीज़ी’ ! 5 सेकेंड में मुकर गये, बोले- Disturb मत करो

सोशल मीडिया पर राहुल गांधी का एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें राहुल महज़ 5 सेकेंड पहले तक बड़े बड़े वादे कर रहे थे लेकिन कुछ ही देर में उनकी पोल खुल गई। देखिए क्या है पूरी ख़बर।

Loading Ad...

बतौर कांग्रेस सांसद तो राहुल गांधी को बतोलेबाजी करते हम सबने देखा है।अब लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष की ज़िम्मेदारी संभालने के बाद भी उनकी हवा हवाई बातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। चुनावों से ठीक पहले हर महिला के खाते में 1.5 लाख का वादा तो आपको याद ही होगा।.चुनाव ख़त्म होते ही महिलाएं कांग्रेस दफ़्तर के बाहर हंगामा करती हुई नज़र आई थी।अब जब हाल ही में चुनाव आयोग ने कश्मीर में चुनावों की तारीख़ों का ऐलान कर दिया है और बता दिया है कि तीन चरणों में चुनाव होगा और 4 अक्टूबर को नतीजे आएंगे तो लग गये राहुल जोड़तोड़ की राजनीति करने। तभी तो National Confernce के साथ कांग्रेस ने चुनाव लड़ने का ऐलान भी कर दिया। हाल ही में राहुल कश्मीर से बड़ी बड़ी बातें करते हुए नज़र आए।

नफ़रत के बाज़ार में मोहब्बत की दुकान खोलने की बात कर रहे राहुल गांधी इसी दौरान एक ऐसी गलती कर बैठे की पूरी कांग्रेस सिर पकड़ कर बैठ गई है। बड़ी बड़ी बातें करते हुए दरअसल राहुल गांधी बोल रहे थे कि मेरे दरवाज़े आपके लिए खुले हैं।आपको सिर्फ़ ऑर्डर देना मैं हाज़िर हो जाऊंगा।.लेकिन जैसे ही पीछे से एक महिला ज़ोर ज़ोर से चिल्ला रही थी कि मुझे आपसे कुछ कहना है मुझे आपसे कुछ कहना है।उसके साथ राहुल ने बड़ी बदतमीज़ी से बात करते हुए ये कह दिया कि डिस्टर्ब मत करो बाद में बात करते हैं।

यह भी पढ़ें

अब बताइये जरा एक तरफ़ कह रहे हैं कि मेरे दरवाज़े हमेशा के लिए खुले हैं और दूसरी तरफ़ महज पाँच सेकेंड बाद ही अपनी बात से पलट गये और जो महिला आवाज़ लगा रही है उसे कह रहे हैं डिस्टर्ब मत करो।.राहुल के इस वीडियो को लेकर उनकी खूब आलोचना हो रही है।

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...