Advertisement

Loading Ad...

‘Indian State’ से लड़ाई वाले बयान से बुरे फंसे राहुल गांधी, BJP ने देश तोड़ने का लगाया आरोप!

LoP Rahul Gandhi एक बार फिर अपने बयानों की वजह से फंस गए है। उन्होंने कांग्रेस के नए मुख्यालय 'इंदिरा भवन' में पार्टी नेताओं को संबोधित करते हुए एक विवादास्पद बयान दे दिया जिसकी जमकर आलोचना हो रही है। राहुल गांधी ने बुधवार को भाजपा और आरएसएस को घेरते हुए 'इंडियन स्टेट' को लेकर विवादास्पद टिप्पणी कर दी।

Loading Ad...
राहुल गांधी अपने बयानों की वजह से फंस गए है। उन्होंने जो बयान दिया है उससे वो विवादों में घिर गए है। लोकसभा में विपक्ष के नेता और रायबरेली सांसद राहुल गांधी ने कांग्रेस के नए मुख्यालय 'इंदिरा भवन' में पार्टी नेताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने एक विवादित बयान दे दिया जिससे वो फंस गए और इसकी वजह से उनकी जमकर आलोचना हो रही है। राहुल गांधी ने BJP और RSS पर निशाना साधते हुए 'इंडियन स्टेट' को लेकर विवादास्पद टिप्पणी कर दी। उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई BJP और RSS से ही नहीं इंडियन स्टेट से भी है। मैंने साफ तौर पर कहा है कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कुछ गलत हुआ है। बता दें कि डियन स्टेट में सिर्फ केंद्र सरकार या भाजपा शासित राज्य नहीं बल्कि पूरा देश है और शायद राहुल ये बात भूल गए। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 12 में इसकी परिभाषा और व्याख्या की गई है। 

राहुल गांधी ने कहा कि हम अब BJP, RSS और इंडियन स्टेट यानी भारतीय राज व्यवस्था से लड़ रहे हैं। अगर कोई ऐसा मानते हैं कि हम सिर्फ BJP और RSS के खिलाफ लड़ रहे हैं, तो ऐसा नहीं है, इंडियन स्टेट से भी लड़ रहे हैं। उन्होंने देश की हर संस्था पर कब्जा कर लिया है। मैंने साफ तौर पर कहा है कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कुछ गलत हुआ है  चुनाव आयोग के काम करने के तरीके से हम असहज हैं। चुनाव आयोग वोटर लिस्ट को पारदर्शी बनाने से क्यों इनकार करेगा? हमें लिस्ट न देकर किस मसकद को पूरा किया जाता है?

राहुल के बयान पर BJP का पलटवार 


राहुल की इसी बयान से सियासत गरमा गई है। BJP राहुल को इस बयान के लिए घेर रही है और उनपर देश तोड़ने का आरोप भी लगा रही है। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि किसी की अज्ञानता का कोई उत्तर नहीं हो सकता है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि भारत जोड़ों के नाम पर भारत तोड़ना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मोदी के विरोध में उतरे-उतरे भारत के विरोध में उतर आए हैं। यह कोई संयोग नहीं, बल्कि सोचा-समझा प्रयोग है। उन्होंने आगे कहा की उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी खुलकर सामने आ चुकी है कि सोरोस फंडेड सहायता लेकर वो भारत के स्टेट और लोगों के खिलाफ लड़ने का काम कर रही है। आप लोगों ने देखा होगा कांग्रेस 26/11 या 370 जैसे मुद्दों पर हमारे दुश्मन देश पाकिस्तान के सुर में सुर मिलाती है।
Loading Ad...

यह भी पढ़ें

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...