Advertisement

Loading Ad...

चुनाव आयोग पर धांधली का आरोप लगाना राहुल गांधी को पड़ा भारी, EC ने कहा- प्रमाण के साथ शपथ पत्र पर साइन करें, नहीं तो….

राहुल गांधी की ओर से चुनाव आयोग पर लगाए गए 'वोट चोरी' के गंभीर आरोपों पर आयोग ने सख्ती दिखाई है. चुनाव आयोग ने इस पूरे मामले की जांच करने के लिए राहुल गांधी से हलफनामा देने की मांग की है. सूत्रों के अनुसार, चुनाव आयोग ने कहा कि यदि राहुल गांधी को अपने विश्लेषण पर भरोसा है और वे चुनाव आयोग के खिलाफ लगाए गए आरोपों को सच मानते हैं, तो उन्हें बिना किसी हिचकिचाहट के घोषणा-पत्र (डिक्लरेशन) पर हस्ताक्षर करने चाहिए.

Photo: Screengrab
Loading Ad...

कर्नाटक में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के राहुल गांधी के आरोपों पर चुनाव आयोग ने सख्त रुख अपनाया है. आयोग ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को पत्र लिखकर कहा है कि उनके बयान भ्रामक हैं और इससे मतदाताओं के बीच भ्रम फैल सकता है. चुनाव आयोग ने कहा कि यदि उन्होंने जिन मतदाताओं के नाम, पते और पहचान को लेकर धांधली के आरोप लगाए हैं, तो वे उसके प्रमाण के साथ शपथ पत्र (Declaration/Oath) पर हस्ताक्षर करें. नहीं तो वे अपने बयान वापस लें और जनता को गुमराह करना बंद करें. इस पर राहुल गांधी ने जवाब दिया कि वह नेता हैं और जो वह सार्वजनिक रूप से कह रहे हैं, इसे ही शपथ माना जाए. 

सूत्रों के अनुसार, चुनाव आयोग ने कहा कि यदि राहुल गांधी को अपने विश्लेषण पर भरोसा है और वे चुनाव आयोग के खिलाफ लगाए गए आरोपों को सच मानते हैं, तो उन्हें बिना किसी हिचकिचाहट के घोषणा-पत्र (डिक्लरेशन) पर हस्ताक्षर करने चाहिए. आयोग ने कहा कि यदि राहुल गांधी इस घोषणा-पत्र पर हस्ताक्षर नहीं करते, तो इसका सीधा अर्थ होगा कि उन्हें अपने ही विश्लेषण और उसके आधार पर लगाए गए आरोपों पर विश्वास नहीं है. ऐसे में, चुनाव आयोग के खिलाफ लगाए गए 'बेतुके आरोपों' के लिए उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए.

दरअसल, कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) द्वारा जारी पत्र में राहुल गांधी को 8 अगस्त 2025 को दोपहर 1 से 3 बजे के बीच मिलने की अनुमति दी थी लेकिन इस बात की अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है कि कोई कांग्रेस की तरफ से आयोग के समक्ष अपना पक्ष रखने गया या नहीं.

Loading Ad...

EC के घोषणा पत्र में क्या कहा गया है?
चुनाव आयोग द्वारा जारी पत्र में राहुल गांधी से स्पष्ट रूप से यह बताने को कहा गया है कि वे किन नामों को फर्जी मानते हैं, उनके पार्ट नंबर और सीरियल नंबर क्या हैं, और क्या यह बयान उन्होंने व्यक्तिगत जानकारी के आधार पर दिया है. आयोग ने कहा कि अगर राहुल गांधी झूठी जानकारी देते हैं तो उन पर RP Act 1950 की धारा 31 और भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 227 के तहत कानूनी कार्रवाई हो सकती है.

Loading Ad...

‘जनता के सामने दिया गया मेरा बयान ही मेरी शपथ है…’ 
जब राहुल गांधी से कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) द्वारा जारी पत्र को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मैं एक नेता हूं. जो मैं जनता से कहता हूं, वही मेरा शब्द है. मैं यह बात सबके सामने सार्वजनिक रूप से कह रहा हूं. इसे ही मेरी शपथ मानिए. 

राहुल गांधी ने यह भी कहा कि जिन आंकड़ों का वे जिक्र कर रहे हैं, वो उनके नहीं बल्कि चुनाव आयोग के ही डेटा है. हम वही डेटा दिखा रहे हैं जो चुनाव आयोग का है. दिलचस्प बात यह है कि आयोग ने इन आंकड़ों का खंडन नहीं किया है. उन्होंने यह नहीं कहा कि राहुल गांधी जिन मतदाता सूचियों की बात कर रहे हैं, वे गलत हैं. आप क्यों नहीं कहते कि ये गलत हैं? क्योंकि आप सच जानते हैं. और आप जानते हैं कि हम जानते हैं कि आपने ये काम पूरे देश में किया है.

Loading Ad...

राहुल गांधी का बड़ा आरोप
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कई राज्यों के चुनावों में बड़े पैमाने पर मतदान के दौरान धांधली के आरोप लगाए हैं. राहुल गांधी ने कहा कि वोटर लिस्ट में दर्जनों ऐसे नाम हैं जिन मतदाताओं के घर का नंबर जीरो था. इनमें महिला पुरुष सभी शामिल हैं. ऐसे मतदाताओं के पिता के नाम के कॉलम में अंग्रेजी के अक्षर लिखे हुए थे. कर्नाटक के बेंगलुरु सेंट्रल लोकसभा सीट का उदाहरण देते हुए राहुल गांधी ने कुछ नाम दिखाए.

स्क्रीन पर वीडियो शेयर कर रखी बात
राहुल गांधी ने एक वीडियो के ज़रिए 35 वर्षीय महिला मतदाता टीका कुमारी आचार्य का उदाहरण पेश किया, जिनके घर का नंबर 'जीरो' और EPIC नंबर SVF8280943 है. उनके पति का नाम YTDTR है. इसके अलावा उन्होंने टेक राज सपकोटा नामक वोटर का भी हवाला दिया. उन्होंने कहा कि 40 साल के इस वोटर के पिता का नाम DFOGADF है. इनके घर का नंबर 0 है. इनका EPIC नंबर SVF8249344 है. उन्होंने दावा किया कि इसी बूथ पर 38 साल की वोटर सरिता देवी के पिता का नाम ITSDLHUG है. उनके घर का नंबर 0 है. ये बूथ नंबर 432 के मतदाता हैं. 

यह भी पढ़ें

राहुल गांधी के आरोप
राहुल गांधी ने बीते दिन कहा कि पिछले कुछ समय से लोगों में संदेह बढ़ता जा रहा है. उन्होंने पांच मुख्य बिंदु गिनाए और कहा कि भाजपा को कभी भी एंटी-इनकंबेंसी (विरोधी लहर) का सामना नहीं करना पड़ता. भाजपा को अप्रत्याशित और बड़ी जीत मिल जाती है. ओपिनियन पोल और एग्जिट पोल बार-बार गलत साबित हो जाते हैं. मीडिया द्वारा तैयार किया गया माहौल और चुनाव कार्यक्रम को सोच-समझकर 'कोरियोग्राफ' करना भी इन पांच बिंदुओं में शामिल हैं.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...