Advertisement

Loading Ad...

बढ़ते कोरोना के मामलों को लेकर अलर्ट पंजाब सरकार, जारी की नई एडवाइजरी, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मास्क पहनने की दी सलाह

देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए पंजाब सरकार एक्टिव हो गई है. सरकार द्वारा इसको लेकर एक नई एडवाइजरी जारी की गई है, जिसमें सार्वजनिक स्थानों पर अनिवार्य रूप से मास्क पहनने की सलाह दी गई है.

Loading Ad...

भारत में कोविड-19 के नए वैरिएंट ने जानलेवा रूप दिखाना शुरू कर दिया है. पिछले कुछ हफ्तों से लगातार मौतें हो रही हैं. शनिवार को भारत में सिर्फ एक दिन में ही नए वैरिएंट के कारण 9 मौतें दर्ज हुईं. महाराष्ट्र में 4 और केरल में 3 लोगों ने पिछले 24 घंटे में कोविड के कारण जान गंवाई है. इसी बीच देशभर में कोरोना संक्रमण के मामलों में इजाफा को देखते हुए पंजाब सरकार की ओर से दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं. स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी नई एडवाइजरी में बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं, बच्चों और स्वास्थ्यकर्मियों को मास्क पहनने की सलाह दी गई है.

भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मास्क का प्रयोग अनिवार्य
पंजाब सरकार की ओर से जारी की गई गाइडलाइन्स में कहा गया है कि भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मास्क का प्रयोग अनिवार्य रूप से किया जाए, ताकि संक्रमण से बचाव हो सके. वहीं लोगों से व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने की भी अपील की गई है. इसके अलावा अगर किसी को खांसी या बुखार जैसी समस्या या शिकायत हो तो वह स्वयं आइसोलेशन में रहकर इलाज कराए और दूसरों से संपर्क करने से बचे. 

स्वास्थ्यकर्मियों के लिए भी विशेष एडवाइजरी

Loading Ad...

पंजाब सरकार ने स्वास्थ्यकर्मियों से भी विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है. उनसे मास्क व सैनिटाइजर का नियमित प्रयोग सुनिश्चित करने को कहा गया है, साथ ही लोगों को खांसते या छींकते समय मुंह ढकने, हाथों को बार-बार धोने और सार्वजनिक स्थानों पर सावधानी बरतने की हिदायत दी गई है.

Loading Ad...

आशंका के विपरीत राज्य सरकार ने अभी किसी प्रकार की पाबंदी या लॉकडाउन के ऐलान नहीं किए हैं. सरकार का कहना है कि हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं, लेकिन एहतियात ही बचाव है. इसलिए आमजन से सहयोग की अपील की जा रही है. 

देश में 7400 कोरोना के मामले एक्टिव

Loading Ad...

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 269 नए मामले सामने आए. सबसे ज्यादा कर्नाटक में 132 केस दर्ज किए गए. उसके अलावा गुजरात में 79 लोग कोविड से संक्रमित हुए हैं. केरल में 54, मध्य प्रदेश में 20, तमिलनाडु में 12, सिक्किम में 11, हरियाणा में 9, छत्तीसगढ़ में 8, राजस्थान में 7, असम में 6, बिहार में 5, मणिपुर में 3, ओडिशा-त्रिपुरा और गोवा में दो-दो, झारखंड और उत्तराखंड में एक-एक कोविड केस मिला.

यह भी पढ़ें

संक्रमण के नए मामलों के बाद केरल में नए वैरिएंट के कुल केस 2109 हो चुके हैं. गुजरात में 1437 एक्टिव मामले हैं, जबकि पश्चिम बंगाल में 747, दिल्ली में 672, महाराष्ट्र में 613, कर्नाटक में 527, उत्तर प्रदेश में 248 और तमिलनाडु में 232 एक्टिव केस हैं. राजस्थान में 180 और आंध्र प्रदेश में 102 मामले हैं.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...