Advertisement

Loading Ad...

संसद में प्रियंका गांधी ने बोला कुछ ऐसा, हक्के बक्के रह गए पीएम मोदी

Priyanka Gandhi First Speech: वायनाड से सांसद चुनी जाने के बाद लोकसभा में प्रियंका गांधी ने दिया अपना पहला भाषण। भाषण में उन्होंने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए दिए कई विवादित बयान।

Google
Loading Ad...

Priyanka Gandhi First Speech: आज लोकसभा में दिखा प्रियंका गांधी का प्रचंड रूप, सरकार पर जमकर साधा निशाना। इस चर्चा में कांग्रेस की और से प्रियंका गांधी ने संसद में अपना पहला स्पीच दिया है। उन्होंने कहा है की अगर लोकसभा चुनाव के नतीजे ऐसे नहीं आते तो ये लोग सविधान बदलने तक को राजी थे।वायनाड से सांसद चुनी जाने के बाद लोकसभा में ये उनका पहला भाषण था। प्रियंका गांधी ने अपने भाषण से पीएम मोदी पर अपने शब्दों से किया जमकर वार।उन्होंने भरी सभा में पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा है की ''आज के राजा भेष बदलना तो जानते है लेकिन जनता के बीच जाने का या फिर उनकी दलीले सुनने की हिम्मत नहीं रखते है।''

प्रियंका गांधी ने कहा - ''हमारा स्वतंत्रता संग्राम अनोखा संग्राम था ,एकदम अनोखी लड़ाई थी , ये बेहद ही लोकतांत्रिक लड़ाई थी। इस लड़ाई में देश के जवान , किसान , अभिवक्ता चाहे किसी भी धर्म जाती के थे सभी इसमें शामिल है।  सबसे आजादी की लड़ाई लड़ी है।  उसी लड़ाई से एक आवाज उभरी है जो हमारे देश की आवाज थी।  वही आवाज आज हमारा सविधान है।''

 'ये देश कायरों के हाथों मे ज्यादा देर तक नहीं रहा है' - प्रियंका गांधी 

प्रियंका गांधी ने अपने बयान में आगे कहते हुए कहा -  ''किसी को नहीं छोड़ा सरकार ने , देश द्रोही का आरोप लगाते है , उनकी न्यूज़ मीडिया की मशीन झूठ फैलाती है, ऐसा डर का माहौल देश में अंग्रेजो के राज में था ,लेकिन अब वो डर इस सरकार के राज में हैं , ये सरकार भय फैलाने के आदि हो गई है , किसी मुद्दों पर चर्चा करने की हिम्मत नहीं होती थी , आज का राजा भेष तो बदलते है , लेकिन जनता के बीच जानें की हिम्मत है न चर्चा के बीच जानें की हिम्मत ,ये देश भय से नहीं साहस और संघर्ष से बना है , ये देश भय से नहीं चल सकता , ये सिर्फ साहस से चल सकता है।  ये देश 'कायरों' के हाथों मे ज्यादा देर तक नहीं रहा है।'' 

Loading Ad...

संभल की घटना का भी किया जिक्र 

वही प्रियंका गांधी ने संभल की घटना का जिक्र करते हुए कहा - संभल के कुछ लोग हमसे मिलने आए थे, उनमे दो बच्चे थे अदनान और उज्जैर ,एक बच्चा मेरे बच्चे के उम्र का है , और दूसरा बच्चा उससे छोटा है।  दर्जी के बीटा था ,उनका सपना था की एक बीटा डॉक्टर बनेगा और दूसरा भी सफल होगा , उस बच्चे के पिताजी रोज उसको स्कूल छोड़ते है ,उस दिन भी यही हुआ , जब वो घर आने लगे तो पुलिस ने विवाद के चक्कर में उन्हें मार डाला।  

Loading Ad...

क्या सारी जिम्मेमदारी जवाहरलाल नेहरू की है - प्रियंका गांधी 

प्रियंका गांधी ने कहा - ''आप महिला शक्ति की बात करते है। चुनाव की वजह से आज इतनी बात हो रही है।सविधान  में महिलाओं को अधिकार दिया है  और उसे वोट में परिवर्तित किया। आज उनको पहचानना पड़ा की उनकी शक्ति के बिना आपकी सरकार नहीं बन सकती है। नारी शक्ति के अधिनियम लागू क्यों नहीं करते है , क्या आज की नारी दस साल इंतजार करेगी? प्रियंका गांधी ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की - सत्ता पक्ष के साथ पुरानी बातें करते है ,नेहरू जी ने क्या किया ? अभी यानी वर्तमान की बात करिए , आप क्या कर रहे है ? आपकी जिम्मेदारी क्या है ? क्या सारी जिम्मेदारी जवारहलाल नेहरू की है ? ये सरकार बेरोजगार युवा को क्या दे रही है ? एमएसपी तो छोड़िये डीएपी तक किसानो को नहीं हो रहा , वायनाड से ललितपुर तक देश के किसान रो रहा है , इस देश का किसान भगवान के भरोसे है।''

यह भी पढ़ें

प्रियंका ने गौतम अडानी पर तंज कसते हुए पीएम मोदी को सुनाया खरी खोटी 

अपने भाषण में प्रियंका गांधी ने उद्योगपति गौतम अडानी का नाम लेकर पीएम मोदी को जमकर सुनाई खरी खोटी। प्रियंका ने अपने बयान में कहा - ''देश की जनता देख रही है है एक इंसान को बचने के लिए ये सब हो रहा है।  कई सारे मौके ,कई सारे संसाधन सिर्फ और सिर्फ एक ही व्यक्ति को दिए जा रहे है। आम जनता के मन में ये बात आ गई है की सरकार अडानी के मुनाफे के लिए काम कर रही है। इस सरकार के राज मे जो गरीब  है वो और गरीब होता जा रहा है और जो अमीर है वो और ही अमीर होता जा रहा है।''

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...