Advertisement

Loading Ad...

राहुल गांधी पर धक्का-मुक्की के आरोप पर प्रियंका गांधी ने दिया बयान, कहा- अमित शाह को बचाने के लिए हुई साजिश

Priyanka Gandhi: भाजपा के सांसदों को चुनौती देते हुए कहा कि वह यहां खड़े होकर 'जय भीम' के नारे लगाकर दिखाएं। दरअसल, संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा के दो सांसद प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत को चोट लग गई।

Google
Loading Ad...

Priyanka Gandhi: संसद परिसर में हुए धक्का-मुक्की कांड को लेकर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा। प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह को बचाने के लिए साजिश हुई है। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा के सांसदों को चुनौती देते हुए कहा कि वह यहां खड़े होकर 'जय भीम' के नारे लगाकर दिखाएं। दरअसल, संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा के दो सांसद प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत को चोट लग गई।आइए जानते है इस खबर को विस्तार से .....

धक्का-मुक्की कांड पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए दिया बयान 

भाजपा ने दावा किया कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के धक्का देने से दोनों सांसदों को चोट लगी है। हालांकि, कांग्रेस ने भाजपा को इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया और भाजपा पर ही आरोप लगा दिया। धक्का-मुक्की कांड पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए कहा, "राहुल गांधी बीआर अंबेडकर की फोटो लेकर शांति पूर्वक 'जय भीम' के नारे को बोलते हुए संसद में जा रहे थे। संसद में जाने से किसने रोका? हम इतने दिनों से साइड में प्रदर्शन कर रहे हैं। जो भी आ रहा है, जा रहा है, उसके लिए पूरा रास्ता है। इन्होंने पहली बार प्रदर्शन किया और सबको रोक दिया, धक्का-मुक्की और गुंडागर्दी की।

यह भी पढ़ें

अमित शाह को बचाने के लिए ये साजिश हुई है - प्रियंका गांधी 

अमित शाह को बचाने के लिए ये साजिश हुई है।'' उन्होंने कहा, ''मेरे सामने मल्लिकार्जुन खड़गे को जमीन पर गिराया गया। उसके बाद सीपीएम के सांसद को धक्का मारा, वो खड़गे के ऊपर गिरे। मुझे लगा उनकी टांग टूट गई होगी या कुछ और हुआ होगा। चेहरे से दिख रहा था कि उनको चोट लगी, फिर कहीं से उनके लिए कुर्सी ढूंढकर लाए। हम यहां पर रोज प्रदर्शन कर रहे हैं, आज तक कुछ नहीं हुआ है, ये सब साजिश है। इनसे हमने पूछा अगर आप अंबेडकर जी को चाहते हैं तो 'जय भीम' बोलें। इनके मुंह से 'जय भीम' का नारा क्यों नहीं निकल सकता? हम लोग अपने संविधान के लिए लड़ते रहे। मैं भाजपा सांसदों को चैलेंज करती हूं, यहां खड़े होकर 'जय भीम' बोलें।'' 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...