Advertisement

Loading Ad...

काशी के 50 वें दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, संसदीय क्षेत्र की जनता को देंगे बड़ी सौगात

पीएम मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंच रहे है, जहां राज्यपाल और सीएम योगी आदित्यनाथ उनका स्वागत करेंगे, जिसके बाद वो सीधा जनसभा स्थल पहुंचेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजातालाब के मेहंदी गंज एक विशाल जनसभा भी करेंगे, जिसमें 50 हजार लोगों के शामिल होने की संभावना है।

Loading Ad...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंच रहे है। पीएम मोदी का यह वाराणसी का 50वां दौरा है। इस दौरान एक विशेष संयोग भी बन रहा है। दरअसल, प्रधानमंत्री बनने के 11वें साल में 11 तारीख को 11 बजे जनसभा को संबोधित करते हुए अपने संसदीय क्षेत्र की जनता को  3,880 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौग़ात देंगे। 


पीएम मोदी आज सुबह 10.30 बजे वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां राज्यपाल और सीएम योगी आदित्यनाथ उनका स्वागत करेंगे, जिसके बाद वो सीधा जनसभा स्थल पहुंचेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजातालाब के मेहंदी गंज एक विशाल जनसभा भी करेंगे, जिसमें 50 हजार लोगों के शामिल होने की संभावना है। इस दौरान मंच पर सूबे के मुखिया योगी आदित्यानाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, दोनों डिप्टी सीएम समेत कई दिग्गज नेता भी मौजूद रहेंगे। इस दौरान वो काशीवासियों को को 3,884.18 करोड़ रुपये की 44 परियोजनाओं की सौगात देंगे। इनमें शहरी और ग्रामीण बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने वाली कई परियोजनाएं शामिल हैं, जिनका उद्देश्य सार्वजनिक सुविधाओं को बढ़ाना, कनेक्टिविटी में सुधार करना और क्षेत्र में प्रमुख सेवाओं को आधुनिक बनाना है।


स्वागत के लिए उत्सुक काशीवासी 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को एखते हुए शहर के तमाम रास्तों पर विशेष सजावट की गई है। इस दौरान बीजेपी के कार्यकर्ता समेत पीएम मोदी के समर्थकों ने भी उन मार्गों पर स्वागत की विशेष तैयारी की है। जिन रास्तों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफ़िला गुज़रेगा। पद्मश्री डॉ. रजनीकांत, जीआई (गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल) विशेषज्ञ ने कहा "2003 में जीआई कानून बनने के बाद पहली बार किसी राज्य के 21 उत्पादों को एक साथ काशी में प्रधानमंत्री मोदी के हाथों जीआई प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही, जीआई प्रमाण पत्र के लिए 21 राज्यों के 21 उत्पादों को जीआई प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।"


किन परियोजनाओं की मिलेगी सौगात 

इन मुख्य उद्घाटनों में पुलिस लाइन में एक नया निर्मित ट्रांजिट हॉस्टल और रामनगर में नई पुलिस बैरक शामिल हैं। इसके अलावा, स्थानीय कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए चार ग्रामीण सड़कों का भी आधिकारिक उद्घाटन किया जाएगा। दिन के एजेंडे का एक प्रमुख हिस्सा शहरी विकास है। प्रधानमंत्री मोदी अपने दौरे पर प्रतिष्ठित शास्त्री घाट और सामने घाट पर किए गए सौंदर्यीकरण कार्यों का उद्घाटन कर सकते हैं । इतना ही नहीं, रेलवे और वाराणसी विकास प्राधिकरण की तरफ से शुरू की गई कई संवर्द्धन परियोजनाओं का भी अनावरण किया जाएगा, जिसका उद्देश्य शहर के सार्वजनिक स्थलों के सौंदर्य और आकर्षण को बढ़ाना है। कुल 44 परियोजनाओं में से 25 परियोजनाओं की आधारशिला रखी जाएगी, जिनकी लागत लगभग 2,250 करोड़ रुपये है। इस निवेश का एक बड़ा हिस्सा शहर के बिजली ढांचे को मजबूत करने के लिए है, जिसमें 15 नए पावर सबस्टेशन बनाने, कई ट्रांसफार्मर लगाने और 1,500 किलोमीटर नई बिजली लाइनों को बिछाने की योजनाएं शामिल हैं।


प्रधानमंत्री मोदी के आगमन से पहले सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है। कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश को सख्ती से नियंत्रित किया जाएगा और वीआईपी रास्तों पर भी तलाशी चौकियां होंगी।प्रधानमंत्री के यात्रा मार्ग पर छतों पर सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं और ड्रोन व सीसीटीवी कैमरों के जरिए रियल-टाइम निगरानी की व्यवस्था की गई है।
Loading Ad...

यह भी पढ़ें

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...