Advertisement

Loading Ad...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची प्रयागराज, त्रिवेणी संगम में लगाई आस्था का डुबकी

महाकुंभ में आम से लेकर ख़ास सभी श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल हो रहे है। इसी कड़ी में सोमवार को महाकुंभ में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची और संगम में डुबकी लगाई।

Loading Ad...
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे है धर्म और आस्था के सबसे बड़े आयोजन महाकुंभ का आज 29 वां दिन है। इस महाकुंभ में आम से लेकर ख़ास सभी श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल हो रहे है। इसी कड़ी में सोमवार को महाकुंभ में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची और संगम में डुबकी लगाई। इसके बाद उन्होंने अक्षयवट व बड़े हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन की। इस दौरान यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी मौजूद रही। राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए प्रयागराज में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। इनके अलावा देवभूमि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी भी अपने परिवार संग प्रयागराज पहुंचे है।


राष्ट्रपति का जाना ऐतिहासिक क्षण

देश की प्रथम नागरिक का संगम में पावन डुबकी लगाने का यह ऐतिहासिक क्षण है। बता दें कि इससे पहले भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने भी महाकुंभ में पावन स्नान किया था। राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए प्रयागराज में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। मां गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम में राष्ट्रपति ने आस्था की डुबकी लगाकर सनातन आस्था को मजबूत आधार दिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू धार्मिक आस्था को और अधिक मजबूती देने के लिए अक्षयवट का दर्शन-पूजन करेंगी। सनातन संस्कृति में अक्षयवट को अमरता का प्रतीक माना जाता है। यह हिन्दू धर्म का एक महत्वपूर्ण स्थल है, जिसकी महत्ता पुराणों में भी वर्णित है। इसके अलावा वह बड़े हनुमान मंदिर में भी दर्शन करेंगी और पूजा-अर्चना कर देशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना करेंगी। राष्ट्रपति डिजिटल महाकुंभ अनुभव केंद्र का अवलोकन करेंगी, जिसमें महाकुंभ मेले की विस्तृत जानकारी तकनीकी माध्यमों से उपलब्ध कराई जा रही है। 


ज्ञात हो कि 13 जनवरी से अब तक 43.57 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। इस दौरान उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी परिवार के साथ संगम में डुबकी लगाई और भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। उधर महाकुंभ के चलते प्रयागराज शहर में जबरदस्त भीड़ है। इसे देखते हुए सुरक्षा के और इंतजाम किए गए हैं। कई जगह वनवे ट्रैफिक लागू किया गया है। 
Loading Ad...

यह भी पढ़ें

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...