Advertisement
Loading Ad...
बिहार में वक्फ को लेकर नही थम रहा सियासी बवाल, गिरिराज सिंह ने तेजस्वी पर बोला हमला
बिहार में सत्तारूढ़ गठबंधन से लेकर विपक्ष की इंडिया गठबंधन और ख़ासतौर पर तेजस्वी यादव के बीच जमकर ज़ुबानी जंग देखने को मिल रही है। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर पसमांदा मुसलमानों का सहारे लेते हुए निशाना साधा है।
Advertisement
Loading Ad...
बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सूबे का सियासी पारा चढ़ा हुआ है। सत्तारूढ़ गठबंधन से लेकर विपक्ष की इंडिया गठबंधन और ख़ासतौर पर तेजस्वी यादव के बीच जमकर ज़ुबानी जंग देखने को मिल रही है। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर पसमांदा मुसलमानों का सहारे लेते हुए निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल इनकी विरोधी है और हमेशा पसमांदा मुसलमानों के विकास में बाधक बनी है।
वक्फ पर घमासान
बिहार के बेगूसराय में मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार में वक्फ संशोधन अधिनियम 2025 को लेकर चल रहे सियासी घमासान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। दरअसल, बिहार में कुछ मुस्लिम संगठन और विपक्ष की पार्टियां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर वक्फ के मुद्दे पर बीजेपी को समर्थन देने पर हमलावर है। इसी मुद्दे पर बचाव करते हुए कहा "यह कानून गरीब और हाशिए पर पड़े मुसलमानों, खासकर पसमांदा तबके के लोगों के अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए है, न कि राजनीतिक ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने के लिए।" केंद्रीय मंत्री ने आरजेडी नेता तेजस्वी यादव पर आरोप लगाते हुए कहा कि " तेजस्वी नहीं चाहते कि पसमांदा मुसलमानों और महिलाओं को उनका हक मिले। वह उनके उत्थान के खिलाफ हैं।" उन्होंने कहा कि संसद द्वारा पारित कानून पूरे देश पर लागू होता है। तेजस्वी यादव की सरकार सत्ता में नहीं आ रही है। उन्हें इसे रोकने का कोई अधिकार नहीं है। इससे पहले विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा था कि अगर बिहार में उनकी सरकार सत्ता में आती है तो वह इस कानून को "कूड़ेदान में फेंक देंगे"। उन्होंने कहा कि यह कानून संविधान के खिलाफ है।
राहुल गांधी अज्ञानी :गिरिराज सिंह
इस दौरान गिरिराज सिंह ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा और उन्हें अज्ञानी बताया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को यह भी समझ नहीं आता कि वह क्या बोल रहे हैं। "राजघराने" में जन्मे होने के कारण वह बिना सोचे-समझे बोलते हैं। बिहार चुनाव में कांग्रेस द्वारा कन्हैया कुमार को आगे किए जाने पर सिंह ने कहा, "राहुल गांधी के पास अपना चेहरा भी नहीं है, अगर वह किसी और को चेहरा बना देंगे तो क्या बदलाव आएगा?" उन्होंने हाल ही में बेगूसराय में राहुल गांधी के संक्षिप्त दौरे का मजाक उड़ाते हुए कहा, "राहुल गांधी बेगूसराय में बदलाव लाने के लिए 45 मिनट के लिए आए थे? यह जगह बिहार का औद्योगिक और राजनीतिक केंद्र है, कोई फोटो खिंचवाने का मौका नहीं।" गिरिराज सिंह ने दावा किया कि दिवंगत प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने 1985 में बेगूसराय में पेट्रोकेमिकल प्लांट लगाने का वादा किया था, लेकिन कुछ नहीं किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में ही यहां पेट्रोकेमिकल्स में 25,000 करोड़ रुपए का निवेश हुआ।
बताते चले कि बिहार विधानसभा के चुनाव इसी साल अक्टूबर- नवंबर के महीने में होने है। इसको लेकर सत्तारूढ़ गठबंधन से लेकर विपक्ष की इंडिया गठबंधन में शामिल डाल अपनी -अपनी रणनीति के साथ चुनाव की तैयारी में जुटे हुए है। साथ ही चुनाव आयोग भी बिहार में विधानसभा चुनाव कराने को लेकर विभागीय तैयारी कर रहा है। ऐसे में चुनाव में अपनी-अपनी पार्टी की जमीनी पकड़ को मज़बूत करने के लिए अब दिल्ली के बड़े नेताओं का बिहार में आना जाना शुरू हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह से लेकर विपक्ष के बड़े नेता राहुल गांधी बिहार का कई बार दौरा कर चुका है।
Advertisement
Loading Ad...
यह भी पढ़ें
Loading Ad...
Loading Ad...